Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 1 जून 2020

पलायन वेग क्या है| परिभाषा,सूत्र,पलायन वेग का मान

पलायन वेग क्या है| परिभाषा,सूत्र,पलायन वेग का मान

हेलो दोस्तों,
आप लोगों ने देखा होगा यदि किसी पत्थर को ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वह पुनः पृथ्वी पर आकर गिरता है| पत्थर को जितने अधिक वेग से ऊपर की ओर फेंका जाता है वह उतनी ही अधिक ऊंचाई तक जाकर पुनः पृथ्वी पर आ जाता है|
ऐसा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है| हम जानते हैं पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर एक आकर्षण बल द्वारा आकर्षित करती हैं जिसे गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं|

 परंतु यदि हम पत्थर को पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर (अर्थात अंतरिक्ष) भेजना चाहते हैं तो हमें क्या करना होगा | इसे समझने के लिए आज हम पढ़ने वाले हैं पलायन वेग(escape velocity in hindi) के बारे में और पृथ्वी तथा चंद्रमा तल से पलायन वेग कितना होता है ? 
पलायन वेग क्या है| परिभाषा,सूत्र,पलायन वेग का मान
Escape velocity of earth

पलायन वेग की परिभाषा(palayan veg ki paribhasha):

“वह न्यूनतम वेग जिससे किसी पिंड को पृथ्वी तल से ऊपर फेंकने पर वह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर निकल जाए अर्थात वह पृथ्वी तल पर लौट कर कभी भी वापस ना आ सके तो इस न्यूनतम वेग को ही पलायन वेग कहा जाता है|”

यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी तल से ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर फेंका जाता है , तो वह पिण्ड कुछ ऊंचाई तक ऊपर जाकर रुक जाता है और फिर पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण पृथ्वी तल पर वापस आ जाता है | यदि पिण्ड का प्रारंभिक वेग बढ़ाया जाए तो वह पिण्ड अधिक ऊंचाई तक ऊपर जा सकेगा और पिण्ड के प्रारंभिक वेग को इसी प्रकार बढ़ाते-बढ़ाते एक ऐसे वेग से पिण्ड को पृथ्वी तल से ऊपर फेंका जा सकता है कि वह पिण्ड पृथ्वी तल पर कभी भी वापस लौट कर नहीं आ पाए अर्थात पिण्ड पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र को पार करके सदैव के लिए अंतरिक्ष में पहुंच जाए तो इस वेग को पलायन वेग कहते हैं |

पलायन वेग ज्ञात करने का सूत्र(palayan veg ka formula):

   V = √2gR   जहां g   गुरुत्वीय त्वरण तथा  R  त्रिज्या है|

पृथ्वी तल से पलायन वेग ( Escape velocity of earth) :

पृथ्वी तल से किसी भी पिंड का पलायन वेग 11.2 km/ sec  होता है |
अर्थात पिण्ड को पृथ्वी तल से अनंत तक भेजने के लिए उसे 11.2 km /sec   का वेग प्रदान करना होगा |  इसी वेग को पलायन वेग (Escape velocity) कहते हैं |
पृथ्वी तल से पलायन वेग की गणना:- 
पलायन वेग का सूत्र हम जानते हैं V = √2gR
 जहाँ g= गुरुत्वीय त्वरण तथा R =पृथ्वी की त्रिज्या
     g = 9.8 m/s² = 0.0098 km/s²
     R = 6400 km approx
          V = √2gR
          V = √2 × 0.0098 × 6400
          V = √125.44
          V = 11.2 km/sec

चंद्रमा तल से पलायन वेग ( Escape velocity of moon) :

चंद्रमा तल से पलायन वेग का मान लगभग 2.4 km / sec   होता है |
चंद्रमा तल से पलायन वेग की गणना:-
      पलायन वेग का सूत्र V = √2gR
     जहाँ g =  चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण
            R =  चंद्रमा की त्रिज्या
           g = 1.7 m/s² = 0.0017 km/s²
           R =  1740 km approx 
               V = √2gR
               V = √2 × 0.0017 × 1740
                V = √5.916
                V = 2.4 km/sec

चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं होने का कारण ( reason for no atmosphere on moon) :

 चंद्रमा पर पलायन वेग लगभग 2.4 किमी/ सेकंड होता है ,इसलिए जिन गैसों के अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल 2.4 किमी/सेकण्ड अथवा इससे अधिक होती है, वह चंद्रमा की सतह को छोड़कर सदैव के लिए अंतरिक्ष (Space) में चले जाते हैं| चंद्रमा पर प्रायः सभी गैसों के अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल पलायन वेग के बराबर या इससे अधिक होती है अतः यही कारण है कि चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं होता है|
Class 12th Physics notes in hindi medium👇

स्थिर वैद्युत(electrostatics) objective type question

> धारा विद्युत(current electricity) objective

गतिमान आवेश और चुंबकत्व objective

>आवेश की परिभाषा , मात्रक और विमीय सूत्र

आवेश संरक्षण और आवेश का क्वांटीकरण

विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण

विद्युत फ्लक्स की परिभाषा , मात्रक और विमीय सूत्र

चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा, मात्रक और विमीय सूत्र

विद्युत बल रेखाएं और उनके गुण

कूलॉम का नियम

विभव और विभवांतर की परिभाषा मात्रक और विमीय सूत्र

विद्युत धारा की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रतिरोध और प्रतिरोधकता

धारिता की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रकाश का परावर्तन और उसके नियम

प्रकाश का अपवर्तन और उसके नियम

प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

दर्पण की परिभाषा ,प्रकार और उपयोग

क्रांतिक कोण की परिभाषा तथा क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में संबंध

दी गई जानकारी अगर अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi  मानव आंख (human eye) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी जो प...

Popular post