Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा,मात्रक और विमीय सूत्र|magnetic flux in hindi

चुंबकीय फ्लक्स क्या है? परिभाषा ,मात्रक, विमीय सूत्र(Magnetic flux in hindi) 

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के महत्वपूर्ण टॉपिक चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा मात्रक और विमीय सूत्र बारे में पढ़ने वाले हैं|

चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा (chumbakiya flux ki paribhasha) :

चुंबकीय क्षेत्र में स्थित किसी तल से उसके लंबवत् गुजरने वाली कुल बल रेखाओं की संख्या को उस तल से बद्ध चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं| इसे Φ से प्रदर्शित करते हैं| चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है|

चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा,मात्रक और विमीय सूत्र|magnetic flux in hindi
Magnetic flux

चुंबकीय फ्लक्स का सूत्र(chumbakiya flux ka sutra):

यदि तल का क्षेत्रफल A  हो  तथा चुंबकीय क्षेत्र B ,  तल के अभिलंब से  θ कोण बनाता हो, तो तल से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स, 

                         Φ = B A cosθ

(I) यदि θ = 0° हो अर्थात तल चुंबकीय क्षेत्र के लम्बवत् हो, तो

                          Φ = B A cos0°

                            Φ = B A  × 1          ( cos0°=1) 

                            Φ = B A  

यदि तल चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत् हो, तो उससे बद्ध चुंबकीय फ्लक्स का मान अधिकतम होगा|

(II) यदि θ = 90° हो अर्थात तल चुंबकीय क्षेत्र केे समान्तर हो, तो

                       Φ = B A cos90°

                       Φ = B A  × 0          ( cos90°=0) 

                       Φ = 0

यदि तल चुंबकीय क्षेत्र के समान्तर हो, तो उससे बद्ध चुंबकीय फ्लक्स का मान शून्य होगा|

चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक(chumbakiya flux ka matrak) :

चुंबकीय फ्लक्स का S. I मात्रक = वेबर(Weber) 

चुंबकीय फ्लक्स का C. G. S  मात्रक = मैक्सवेल (Maxwell) 

चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र(chumbakiya flux ka vimiy sutra) :

                   सूत्र:-  Φ =  B A cosθ  से,

Φ का विमीय सूत्र =  चुंबकीय क्षेत्र का विमीय सूत्र × क्षेत्रफल का विमीय सूत्र

                     = ML°T-²A-¹  ×    L²

                     =  [ ML²T-²A-¹ ]

Class 12th physics notes in hindi👇

स्थिर वैद्युत(electrostatics) objective type question

> धारा विद्युत(current electricity) objective

गतिमान आवेश और चुंबकत्व objective

>आवेश की परिभाषा , मात्रक और विमीय सूत्र

आवेश संरक्षण और आवेश का क्वांटीकरण

विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण

विद्युत फ्लक्स की परिभाषा , मात्रक और विमीय सूत्र

विद्युत बल रेखाएं और उनके गुण

कूलॉम का नियम

विभव और विभवांतर की परिभाषा मात्रक और विमीय सूत्र

विद्युत धारा की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रतिरोध और प्रतिरोधकता

धारिता की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रकाश का परावर्तन और उसके नियम

प्रकाश का अपवर्तन और उसके नियम

प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

दर्पण की परिभाषा ,प्रकार और उपयोग

क्रांतिक कोण की परिभाषा तथा क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में संबंध

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले...

Popular post