Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 8 मार्च 2021

दर्पण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न|mirror in hindi

दर्पण(mirror) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

आज की इस पोस्ट में हम science  के महत्वपूर्ण टॉपिक दर्पण(mirror) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|

समतल दर्पण(plane mirror),अवतल दर्पण (concave mirror), उत्तल दर्पण(convex mirror) से संबंधित प्रश्न जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं|

दर्पण से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ें|👇

दर्पण की परिभाषा,  प्रकार और उपयोग

अवतल और उत्तल दर्पण के उपयोग (Uses of concave and convex mirrors)

1. दाढ़ी या हजामत बनाने में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. परवलयाकार दर्पण

D. समतल दर्पण

Ans - A

2. नाक, कान, गला इत्यादि की जांच करने वाले डॉक्टर किस दर्पण का उपयोग करते हैं?

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. परवलयाकार दर्पण

D. समतल दर्पण

Ans – A

3. सोलर कुकर में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है? 

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. परवलयाकार दर्पण

D. समतल दर्पण

Ans – A

4. Dish antenna(डिश एंटीना) का परावर्तक पृष्ठ कैसा होता है? 

A. अवतल

B. उत्तल

C. समतल

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - A

5. मोटर वाहनों के पीछे का ट्रैफिक देखने के लिए किस दर्पण का उपयोग करते हैं?

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. परवलयाकार दर्पण

D. समतल दर्पण

Ans - B

6. सड़क पर लगी बत्तियों में परावर्तक के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है? 

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. परवलयाकार दर्पण

D. समतल दर्पण

Ans - B

 दर्पण प्रश्नोत्तरी|Mirror mcq in hindi

7. दर्पण के ध्रुव और फोकस के मध्य की दूरी को क्या कहते हैं?

A. वक्रता त्रिज्या

B. वक्रता केंद्र

C. फोकस दूरी

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - C

8. दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के मध्य की दूरी को क्या कहते हैं?

A. वक्रता त्रिज्या

B. वक्रता केंद्र

C. फोकस दूरी

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - A

9. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की____ होती है?

A. आधी

B. दोगुनी

C. तीन गुनी

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – A

10. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या में संबंध है –

A. f = 2R

B. f = 3R

C. f =  R/2

D. f = R/4

Ans - C

11. समतल दर्पण की फोकस दूरी कितनी होती है?

A. अनन्त

B. शून्य (0)

C. एक (1)

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - A

12. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है?

A. धनात्मक

B. ऋणात्मक

C. शून्य (0)

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - B

13. उत्तल दर्पण की फोकस दूरी होती है?

A. धनात्मक

B. ऋणात्मक

C. शून्य (0)

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – A

14. निम्न में से कौन सा दर्पण सूत्र है?

A. 1/f = 1/u -  1/v

B. 1/f = 1/v -  1/u

C. 1/f = 1/u +  1/v

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – C

15. एक व्यक्ति अपने सामने रखे दर्पण में अपने से बड़ा प्रतिबिंब देख रहा है, वह दर्पण कौन सा है?

A. अवतल दर्पण

B.  उत्तल दर्पण

C. समतल दर्पण

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – A

General science important questions

16. उत्तल दर्पण में कैसा प्रतिबिंब बनता है? 

A. वास्तविक, वस्तु से बड़ा और सीधा

B. आभासी, वस्तु से छोटा और सीधा

C. वास्तविक और आभासी दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – B 

17. अवतल दर्पण में कैसा प्रतिबिंब बनता है?

A. सदैव वास्तविक

B. सदैव आभासी

C. कभी वास्तविक और कभी आभासी

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - C

18. संयुग्मी फोकस किन प्रतिबिंब के लिए होते हैं?

A. वास्तविक प्रतिबिंब

B. आभासी प्रतिबिंब

C. वास्तविक और आभासी दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – A

19. किस दर्पण को अभिसारी(Convergent) दर्पण कहाँ जाता है? 

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. समतल दर्पण

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – A

20. किस दर्पण को अपसारी(Divergent) दर्पण कहा जाता है? 

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. समतल दर्पण

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – B

21. दर्पण में बने प्रतिबिंब की लंबाई और वस्तु की लंबाई के अनुपात को क्या कहते हैं? 

A. गोलीय विपथन

B. रैखिक आवर्धन

C. संयुग्मी फोकस

D. इनमें से कोई नहीं

Ans – B

22. उत्तल दर्पण द्वारा उत्पन्न रैखिक आवर्धन होता है-

A. 1

B. 1  से कम

C. 1  से अधिक

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - B

23. जब दो समतल दर्पण परस्पर समांतर होते हैं तो बनने वाले प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होती है? 

A. अनंत

B. शून्य

C. एक

D. इनमें से कोई नहीं

Ans - A

24. यदि अवतल दर्पण के सम्मुख अनंत पर कोई वस्तु रखी है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनेगा? 

A. फोकस पर

B. वक्रता केंद्र पर

C. अनंत और वक्रता केंद्र के बीच

D. फोकस और वक्रता केंद्र के बीच

Ans – A

[ Note :- यदि वस्तु फोकस पर हो तो प्रतिबिंब अनंत पर बनेगा| ]

25. यदि अवतल दर्पण के सम्मुख वस्तु को वक्रता केंद्र पर रखा जाए तो प्रतिबिंब कहाँ बनेगा?

A. फोकस पर

B. वक्रता केंद्र पर

C. वक्रता केंद्र और फोकस के मध्य

D. अनंत और वक्रता केंद्र के मध्य

Ans - B

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी इन पोस्ट को भी पढ़े:👇
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले...

Popular post