Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 18 जनवरी 2021

maths pedagogy important questions| गणित शिक्षण शास्त्र

maths pedagogy important questions| गणित शिक्षण शास्त्र

आज इस पोस्ट में हम maths pedagogy के 40 important questions पढ़ने वाले हैं| ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं (CTET,MPTET,REET,UPTET)  जिनमें गणित शिक्षण शास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|

maths pedagogy important questions| गणित शिक्षण शास्त्र
Maths pedagogy

pedagogy of mathematics|ctet math pedagogy

1.“गणित सार संग्रह” की रचना किसने की-  महावीराचार्य

2. “लीलावती” की रचना किसने की-  भास्कराचार्य द्वितीय

3.“दशगीतिका” गणित ग्रंथ के लेखक- आर्यभट्ट

4. कुहक – गणित ग्रंथ की रचना किसने की थी -  ब्रह्मगुप्त

5. शून्य की खोज किसने की-  आर्यभट्ट

6. शून्य का सबसे पहले प्रयोग किसने किया-  ब्रह्मगुप्त

7. "इकाई उपागम” किस गणितज्ञ से संबंधित है-एच.सी.मॉरीसन

8. प्राथमिक कक्षाओं में गणित सिखाने के लिए किसका प्रयोग होता है-  अबेकस

9. दो परिमेय संख्याओं के मध्य कितनी परिमेय संख्याएं होती है-  अनंत

10. गणित दिवस कब मनाया जाता है-    22  दिसंबर

11.  22 दिसंबर को गणित दिवस किसके जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है-  श्रीनिवास रामानुजन

12. गणित की सबसे प्राचीन शाखा है-  अंकगणित

13. गणित विषय का संबंध सबसे अधिक किस विषय के साथ होता है – विज्ञान के साथ

14.  गणित विज्ञान है-  गणनाओं का

15. गणित की प्रकृति होती है-  तार्किक

16. गणित के नियम व निष्कर्ष होते हैं – वस्तुनिष्ठ व सार्वभौमिक

17. गणित में हासिल लेने की प्रक्रिया किसके द्वारा दी गई थी-  श्रीधर

18. सबसे छोटी अभाज्य संख्या है- 2 (दो) 

19. सबसे छोटी सम अभाज्य संख्या- 2 (दो) 

20. सबसे छोटी भाज्य संख्या- 4 (चार) 

21. सबसे छोटी पूर्ण संख्या है- 0 (शून्य) 

22. सबसे छोटी प्राकृत संख्या है – 1 (एक) 

23. π  कैसी संख्या है – अपरिमेय संख्या

24. π  का मान कितना होता है – 22/7 या 3.14

25. π  day ( पाई दिवस) कब मनाया जाता है – 14 मार्च

26. दो अभाज्य संख्याओं का महत्तम समापवर्तक(HCF) होता है- 1 (एक) 

27. त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग होता है- 180°

28. चतुर्भुज के चारों अंतः कोणों का योग होता है- 360°

29. पंचभुज के सभी अंतः कोणों का योग होता है – 540°

30. ह्यूरिस्को का शाब्दिक अर्थ है – खोज करना

31. ह्यूरिस्टिक विधि (खोज विधि) के प्रतिपादक कौन है- आर्मस्ट्रांग

32. प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण का महत्व है-  व्यवहारिक

गणित शिक्षण शास्त्र(maths pedagogy) से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएं

33. “ गणित विज्ञान की रानी है”  किसने कहा-    गॉस ने

34. “ गणित को विज्ञान का नौकर माना है”-   बेल ने

35. किसके अनुसार “गणित सभ्यता का दर्पण है”- हागबेन

36. “गणित एक ऐसी भाषा है जिसमें परमेश्वर ने संपूर्ण ब्रह्मांड को समाहित कर लिया है” किसने कहा- गैलीलियो

37. “गणित की उन्नति व वृद्धि देश की संपन्नता से संबंधित है” किसने कहा  - नेपोलियन

38. “गणित सभी विज्ञानों का सिंह द्वार एवं कुंजी है” यह कथन किसका है- रोजर बेंकन

39. “जो छात्र गणित नहीं समझते हैं वह पाठशाला में प्रवेश नहीं पा सकते हैं|” यह कथन किसका है- प्लेटो 

40. “गणित शिक्षण का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान प्राप्त करना नहीं वरन शक्ति प्रदान करना है” किसने कहा है- डटन

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी इन पोस्ट को भी पढ़े:👇
Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post