Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 16 अगस्त 2020

पर्यावरण 100+ महत्वपूर्ण प्रश्न|पर्यावरण प्रश्नोत्तरी|environmental studies

पर्यावरण 100+ महत्वपूर्ण प्रश्न|पर्यावरण प्रश्नोत्तरी|environmental studies

आज की इस post में हम पर्यावरण(paryavaran) के 100+ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले है| ये प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (MPTET,CTET, REET,UPTET, UTET,HTET,MPPSC आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

पर्यावरण 100+  महत्वपूर्ण प्रश्न|पर्यावरण प्रश्नोत्तरी|environmental studies
Paryavaran important questions

Environmental studies in hindi

1. विश्व का पहला पर्यावरण सम्मेलन कहां हुआ था – स्टॉकहोम(स्वीडन)

2. पर्यावरण से संबंधित स्टॉकहोम सम्मेलन कब आयोजित किया गया – सन 1972

3. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कब आयोजित किया गया – 1974

4. पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में

5. पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया – सन 1992

6. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल किससे संबंधित है-  ओजोन परत के संरक्षण से

7. ओजोन परत की मोटाई किसमें मापी जाती है – डॉबसन इकाई में

8. ओजोन परत किस मंडल में स्थित है – समताप मंडल

9. ओजोन परत सूर्य से आने वाली कौन सी किरणों को पृथ्वी तक नहीं पहुंचने देती है – पराबैंगनी किरणें

10. ओजोन परत के क्षरण के लिए उत्तरदायी गैस कौन सी है – क्लोरो फ्लोरो कार्बन ( CFC  )

11. ओजोन परत के क्षरण में क्लोरो फ्लोरो कार्बन का मुख्य स्त्रोत क्या है-  रेफ्रिजरेटर

12. ओजोन दिवस कब मनाया जाता है – 16  सितंबर

13. कार्बन उत्सर्जन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है – चीन

14. अत्यधिक वर्षा से होने वाली प्राकृतिक आपदा क्या कहलाती है – बाढ़

15. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहां स्थित है-  भोपाल

16. वन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है – उत्तराखंड के देहरादून में

17. किस वृक्ष को पर्यावरण का दुश्मन कहा जाता है – यूकेलिप्टस ( नीलगिरी, सफेदा)

18. वर्तमान में भारत में कितने टाइगर रिजर्व है – 50

19. मध्य प्रदेश में कितने टाइगर रिजर्व है – 7

20.मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है-  कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान

21. मध्यप्रदेश के कौन से अभ्यारण को प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया है – रातापानी अभ्यारण

22. सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है -  जम्मू कश्मीर

23. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – उत्तराखंड

24. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – छत्तीसगढ़

25. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है –  असम

26. कौन सा राष्ट्रीय उद्यान 1 सिंग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है-  काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

Environmental studies|पर्यावरण महत्वपूर्ण प्रश्न

27. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में

28. राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है-  राजस्थान में

29. मध्य प्रदेश  का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है-  बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

30. एशियाई बब्बर शेरों का घर किसे कहा जाता है – गिर राष्ट्रीय उद्यान (गुजरात)

31. जंगली गधा अभ्यारण कहां स्थित है- गुजरात में

32. भारत का कौन सा राज्य “टाइगर राज्य” के रूप में जाना जाता है – मध्य प्रदेश

33. फूलों की घाटी कहां स्थित है – उत्तराखंड

34. पृथ्वी तल का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है – लगभग 71%

35. पृथ्वी पर पीने योग्य पानी कितने प्रतिशत है – 1%

36. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है – 22  मार्च

37. संसार में सबसे अधिक ट्यूबवेल किस देश में है -  भारत

38. ऐसे लवण जो जल को अवशोषित कर लेते हैं कहलाते हैं – हाइग्रोस्कोपिक लवण

39. किसी नदी के प्रदूषण स्तर की माप की जाती है- BOD  द्वारा      

40. BOD का full form- Biochemical oxygen demand

41. COD का full form -  Chemical oxygen demand

42. कृत्रिम वर्षा के लिए प्रयुक्त रसायन है – सिल्वर आयोडाइड

43.“स्पर्श गंगा अभियान” का मुख्य उद्देश्य है -  गंगा की स्वच्छता

44. भारत के किस राज्य में “पानी पंचायत” प्रारंभ हुई – महाराष्ट्र

45. मिनीमाता रोग किस धातु के पानी में घुलने से होता है -  पारा

46. मृत सागर क्या है – ऐसा सागर जो सभी महासागरों से ज्यादा नमकीन है|

47. किसके कारण ताजमहल का रंग पीला पड़ रहा है -  अम्लीय वर्षा
48. सबसे शुद्ध जल कौन सा है -  वर्षा का जल

49. वन संरक्षण अधिनियम कब बना – 1980 में

50. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बना – 1986 में

51. जल संरक्षण अधिनियम एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम कब बना -1974 में

पर्यावरण अध्ययन|paryavaran important questions

52. वन महोत्सव कब मनाया जाता है -  जुलाई का प्रथम सप्ताह (1 July-7 July)

53. वन महोत्सव के जनक कौन है –    के. एम. मुंशी

54.राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होना चाहिए – 33%

55. भारत में सबसे ज्यादा चंदन के पेड़ किस राज्य में पाए जाते हैं -  कर्नाटक

56.वनों के कटाव को रोकने के लिए कौन सा आंदोलन चलाया गया -  चिपको आंदोलन

57.चिपको आंदोलन के प्रणेता कौन है – सुंदरलाल बहुगुणा

58. चिपको आंदोलन किस राज्य से संबंधित है -  उत्तराखंड ( चमोली जिला)

59. चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या है -  वनों की सुरक्षा

60. भारत में वनों से संबंधित रिपोर्ट कौन तैयार करता है -  भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान

61. पृथ्वी के चारों ओर के गैसीय आवरण को क्या कहा जाता है – वायुमंडल

62. वायुदाब मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है –  बैरोमीटर

63. वायुमंडलीय दाब का SI मात्रक क्या है – बार (Bar)

64. वायुमंडल में सबसे अधिक कौन सी गैस पाई जाती है -  नाइट्रोजन

65.वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा कितने प्रतिशत है – 78%

66. वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कितने प्रतिशत है – 20.9% (  लगभग 21%)

67.वायुमंडल का स्थाई तत्व क्या है – जलवाष्प

68. किस मंडल को संवहन मंडल भी कहा जाता है – क्षोभमंडल

69. मेघ गर्जन वायुमंडल की किस परत में होता है -  क्षोभ मंडल

70. मौसम संबंधी सभी परिवर्तन किस मंडल में होते हैं -  क्षोभ मंडल

71.दीर्घ रेडियो तरंगे पृथ्वी के किस मंडल से परावर्तित होती है – आयन मंडल

72. वायुमंडल की सबसे ठंडी परत कौन सी है -  मध्य मंडल

73. वायुयान वायुमंडल की किस परत में उड़ते हैं – समताप मंडल में

74. वायुमंडल में कौन सी निष्क्रिय गैस सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है – आर्गन (0.93%)

75. ग्रीनहाउस गैसों की संकल्पना किसने की थी – जोसेफ फोरियर

76. ग्रीनहाउस गैसें कौन कौन सी है – CO2, N2O , CH4 , CFC

Paryavaran 100 questions|environmental studies

77. ग्रीन हाउस प्रभाव में मुख्य गैस कौन सी है -  कार्बन डाइऑक्साइड ( co2 )

78. ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से संबंधित प्रोटोकॉल कौन सा है -  क्योटो प्रोटोकॉल

79.आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों में कौन सी गैस भरी जाती है -   कार्बन डाइऑक्साइड

80. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन सी गैस काम में आती है -  कार्बन डाइऑक्साइड

81. ग्लोबल वार्मिंग के लिए मुख्य रूप से कौन सी गैस  उत्तरदायी है -  कार्बन डाइऑक्साइड

82. शुष्क बर्फ ( dry ice ) किस गैस को कहा जाता है – ठोस कार्बन डाइऑक्साइड

83. कोल्ड ड्रिंक की बोतल के अंदर कौन सी गैस का प्रयोग किया जाता है -  कार्बन डाइऑक्साइड

84. पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए उसके अंदर गोलियां मिलाई जाती है -  क्लोरीन की

85. कौन सी गैस फूलों का रंग उड़ा देती है – क्लोरीन गैस

86.गुब्बारों के अंदर कौन सी गैस भरी जाती है – हाइड्रोजन व हीलियम

87.वायुयान के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है – हीलियम

88. लॉफिंग गैस किसे कहा जाता है – नाइट्रस ऑक्साइड

89. विद्युत बल्ब में मुख्य रूप से किस गैस का प्रयोग किया जाता है -  ऑर्गन गैस

90.कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस प्रयुक्त होती है – एथिलीन

91. CNG मैं मुख्य रूप से कौन सी गैस होती है -  मीथेन

92. CNG का full form -  compressed natural gas

93.वाहनों के लिए वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल ईंधन है- सी.एन.जी(C.N.G) 

94. LPG का full form -  Liquefied petroleum gas

95. LPG  मैं मुख्य रूप से कौन सी गैस होती है -   प्रोपेन और ब्यूटेन

96. बायोगैस (गोबर गैस) में मुख्यतः कौन सी गैस होती है -  मीथेन

97. कृत्रिम श्वसन के लिए किन गैसों का प्रयोग किया जाता है – ऑक्सीजन व हीलियम

98. भोपाल गैस त्रासदी में कौन सी जहरीली गैस का रिसाव हुआ था – मिथाइल आइसो साइनाइट

99. वाहनों के धुएं में कौन सी गैस होती है -  कार्बन मोनोऑक्साइड ( CO  )
100. प्राण वायु गैस किसे कहा जाता है – ऑक्सीजन

101. ऑक्सीजन गैस की खोज किसने की – कार्ल शीले और जोसेफ प्रिस्टले

102. ऑक्सीजन गैस का नाम किस वैज्ञानिक ने दिया – एन्टोनी लेवोइजियर
103. रिकेट्स किसकी कमी से होता है- विटामिन D
104.रक्त दाब को मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है- स्फिग्मोमैनोमीटर
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी इन पोस्ट को भी पढ़े:👇
Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post