मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान तथा बाघ परियोजना में शामिल राष्ट्रीय उद्यान|mp national park
आज की इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान(mp national park) तथा बाघ परियोजना में शामिल राष्ट्रीय उद्यानों(tiger reserve in mp) के बारे में पढ़ने वाले हैं| यह सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
![]() |
mp national park |
मध्य प्रदेश में कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है| इन 11 राष्ट्रीय उद्यानों में से 6 राष्ट्रीय उद्यानों को बाघ परियोजना में शामिल किया गया है |
बाघों को विलुप्त होने से बचाने के लिए सन् 1973 में भारत सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी|
मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान (madhya pradesh national park)
1. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में स्थित है| क्षेत्रफल की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है|इसका क्षेत्रफल 940 वर्ग किलोमीटर है |
इसे सन 1933 में अभ्यारण व सन 1955 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया | सर्वाधिक बाघ इसी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं और इस राष्ट्रीय उद्यान को सन 1974 में बाघ परियोजना में ( project tiger) शामिल किया गया |यहा पर हालो घाटी व बंजर घाटी प्रमुख दर्शनीय स्थल है|
2. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान पन्ना और छतरपुर जिले में फैला हुआ हैं| इसका क्षेत्रफल 543 वर्ग किलोमीटर है | इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1981 मैं हुई थी |
3. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान होशंगाबाद जिले में स्थित है | इसका क्षेत्रफल 525 वर्ग किलोमीटर है | इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 मैं हुई थी|इस राष्ट्रीय उद्यान में कृष्ण मृगों की संख्या सर्वाधिक है|
4. संजय राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान सीधी जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 466.7 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1981 में हुई थी|
5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान उमरिया जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 437 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1968 में हुई थी| यह सर्वाधिक बाघ घनत्व वाला राष्ट्रीय उद्यान है यहां हर 8 वर्ग किलोमीटर में 1 बाघ पाया जाता है| यह राष्ट्रीय उद्यान 32 पहाड़ियों से घिरा हुआ है| यह राष्ट्रीय उद्यान सफेद शेर के लिए भी प्रसिद्ध है|
6. माधव राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 337 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1958 में हुई थी| आगरा - मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH-3) इसी राष्ट्रीय उद्यान के बीच में से होकर गुजरता है और जार्ज कैसल भवन भी इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है|
7. पेंच राष्ट्रीय उद्यान- यह राष्ट्रीय उद्यान शिवनी और छिंदवाड़ा जिले में फैला हुआ है| इसका क्षेत्रफल 293 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1975 में हुई थी| इस राष्ट्रीय उद्यान को इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है| इस राष्ट्रीय उद्यान में मोगली लैंड क्षेत्र और वाटर राफ्टिंग सुविधा है|
8. ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान खंडवा जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 293 वर्ग किलोमीटर है| इसकी स्थापना सन 2004 में हुई थी|
9. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान- यह राष्ट्रीय उद्यान भोपाल जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 4.452 वर्ग किलोमीटर है| इसकी स्थापना सन 1979 मैं हुई थी|
10. डायनासोर जीवाश्म उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान धार जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 0.897 वर्ग किलोमीटर है| इसकी स्थापना सन 2010 में हुई थी|
11. फासिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान – यह राष्ट्रीय उद्यान डिंडोरी जिले में स्थित है| इसका क्षेत्रफल 0.27 वर्ग किलोमीटर है| क्षेत्रफल की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है | इसकी स्थापना सन 1968 मैं हुई थी |इस राष्ट्रीय उद्यान में पादपों और जंतुओं के अवशेष पाए जाते हैं|
मध्यप्रदेश में बाघ परियोजना में शामिल राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य(tiger reserve in madhya pradesh)
मध्य प्रदेश में 6 राष्ट्रीय उद्यान व 1 अभ्यारण को बाघ परियोजना ( project tiger) में शामिल किया गया है|1. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
2. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
3. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
4. संजय राष्ट्रीय उद्यान
5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
6. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
7. रातापानी अभ्यारण
राष्ट्रीय उद्यान(national park) से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न
2. मध्य प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यानों को बाघ परियोजना में शामिल किया गया है – 6
3. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान - कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
4. मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान - फासिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
5. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक बाघ कौन से राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं - कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
6. सर्वाधिक बाघ घनत्व वाला राष्ट्रीय उद्यान - बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
7. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब हुई – 1973
8. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है – 29 जुलाई
9. विश्व में प्रोजेक्ट टाइगर के जन्मदाता – गेनी मेनफोर्ड
10. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर के जन्मदाता - कैलाश सांखला
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें