Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 7 अप्रैल 2024

सौर मंडल से संबंधित 90 महत्वपूर्ण प्रश्न|solar system in hindi

सौर मंडल से संबंधित 90 महत्वपूर्ण प्रश्न|solar system in hindi

आज की इस पोस्ट में हम science के बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक सौरमंडल (solar system) के बारे में पढ़ने वाले है| इसमें हम सौर मंडल(saur mandal) से संबंधित प्रश्नों को पढ़ेंगे जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है|

सौर मंडल से संबंधित 90 महत्वपूर्ण प्रश्न|solar system in hindi
Solar system

solar system question answer| अंतरिक्ष विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. सौरमंडल की खोज किसने की – कॉपरनिकस

2. सूर्य सौरमंडल के केंद्र पर है और पृथ्वी उसके चारों ओर परिक्रमा करती है यह पता सर्वप्रथम किसने लगाया- कॉपरनिकस

3. सौरमंडल का प्रधान कौन होता है – सूर्य

4. सौर मंडल में समस्त ऊर्जा किससे प्राप्त होती है -  सूर्य से

5. सूर्य में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है -  नाभिकीय संलयन अभिक्रिया

6. सूर्य किन गैसों का गोला है -  हाइड्रोजन व  हीलियम

7. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है – लगभग 71%

8. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है-  लगभग 8.3 मिनट

9. निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी है – लगभग 3 × 108 m/sec ( 3 लाख km/sec) 

10. सूर्य की बाहरी परत को क्या कहते हैं -  किरीट या कोरोना

11. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है –  किरीट

12. हमारा सौरमंडल जिस आकाशगंगा में स्थित है उसका नाम क्या है – मंदाकिनी

13. सूर्य की परिक्रमा करने वाले पिंड क्या कहलाते हैं -  ग्रह

14. ग्रहों की परिक्रमा करने वाले पिंड क्या कहलाते हैं – उपग्रह

15. सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी है – 8

16. यम (Pluto) ग्रह की मान्यता कब समाप्त की गई- 24 अगस्त, 2006

17. सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम – बुध ,शुक्र ,पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण

18. सौरमंडल के आंतरिक ग्रह या स्थलीय ग्रह ( पार्थिव ग्रह )कौन-कौन से हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल

19. जोवियन ग्रह कौन-कौन से हैं – बृहस्पति ,शनि ,अरुण और वरुण

20. सूर्य का सबसे निकट ग्रह कौन-सा है-  बुध(mercury) 

solar system questions and answers| सौरमंडल प्रश्नोत्तरी

21. कौन- सा ग्रह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है- बुध

22. बुध ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा कितने समय में पूरी करता है – 88 दिन

23. वे कौन से ग्रह है जिनके एक भी उपग्रह नहीं है –  बुध और शुक्र

24. किस ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता है -  शुक्र ग्रह(Venus planet) 

25. “सौंदर्य का देवता ” किस ग्रह को कहा जाता है – शुक्र

26. किस ग्रह को “भोर का तारा” तथा “शाम का तारा”(evening star) कहा जाता है-  शुक्र ग्रह

27. सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है -  शुक्र

28. सौरमंडल का सबसे चमकदार ग्रह कौन सा है -  शुक्र

29. पृथ्वी के सर्वाधिक निकट कौन सा ग्रह है – शुक्र

30. कौन सा ग्रह बनावट व आकार में पृथ्वी के समान है -  शुक्र ग्रह

31. पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह है, तथा यह  किन ग्रहों के बीच में स्थित है-  शुक्र तथा मंगल ग्रह

32. सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे नजदीकी तारा कौन सा  - प्रॉक्सिमा सेंचुरी(4.2 प्रकाश वर्ष) 

33. नीला ग्रह (Blue planet ) किसे कहा जाता है -  पृथ्वी(earth) 

34. पृथ्वी पर दिन व रात होने का कारण क्या है – पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना ( घूर्णन गति) 

35. पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है - पश्चिम से पूर्व की ओर

36. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है- 23½° 

37. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगे समय को क्या कहते हैं – सौर वर्ष

38. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है – 6 घण्टे

39. पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह कौन सा है – चंद्रमा(moon) 

40. चंद्रमा, पृथ्वी की एक परिक्रमा कितने समय में पूरी करता है – लगभग 27 दिन 8 घंटे

41. किस उपग्रह को “जीवाश्म ग्रह” कहा जाता है – चंद्रमा

42. कौन से खगोलीय पिंड को “रात की रानी” कहा जाता है – चंद्रमा

43. किस आकाशीय पिंड को “पृथ्वी पुत्र” कहा जाता है -  चंद्रमा

44. चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का कितना गुना होता है – 1/6 गुना

45. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाले विज्ञान को क्या कहते हैं- सेलेनोलॉजी

46. चंद्रमा पर पहली बार अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे – अपोलो 11

47. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है – लिबनिट्ज पर्वत

48. किस दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है – 3 जनवरी(उपसौर) 

49. किस दिन पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है- 4 जुलाई(अपसौर) 

50. सूर्य ग्रहण कब होता है -  जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है| ( अमावस्या को) 

51. चंद्र ग्रहण कब होता है -  जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है| ( पूर्णिमा को) 

52. किस ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है – मंगल ग्रह(Mars planet) 

53. मंगल ग्रह के 2 उपग्रह – फोबोस और डीमोस

54. सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत कहां स्थित है -  मंगल ग्रह पर

55. निक्स ओलंपिया कोलंपस पर्वत      ( ओलम्पस मोन्स) किस ग्रह पर स्थित है – मंगल ग्रह

56. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन- सा है – बृहस्पति(Jupiter) 

57. मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच सूर्य की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड क्या कहलाते हैं – क्षुद्रग्रह

58. बृहस्पति ग्रह की खोज किसने की – गैलीलियो ने

59. बृहस्पति ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता हैं- लगभग 12 वर्ष

60. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है - गैनिमीड 

Solar system important question answer

61. सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह कौन सा है – डीमोस(मंगल ग्रह का उपग्रह) 

62. किस ग्रह के चारों ओर वलय(Rings) होते हैं-  शनि ग्रह

63. शनि ग्रह के वलय की खोज किसने की – गैलीलियो

64. “टाइटन”(Titan moon) किस ग्रह का उपग्रह है-  शनि ग्रह

65. अरुण( यूरेनस) ग्रह की खोज किसने की - विलियम हर्शेल

66. किस ग्रह को लेटा हुआ ग्रह कहते हैं-  अरुण ग्रह(Uranus planet) 

67. सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह कौन- सा है – वरुण( Neptune planet) 

68. कौन सा ग्रह हरे रंग का प्रकाश उत्सर्जित करता है -  वरुण(नेप्चयून)

69. ग्रहों के गति संबंधी नियम किसने दिये- केपलर ने

70. बिग बैंग सिद्धांत किससे संबंधित है – ब्रह्मांड की उत्पत्ति से 

71. बिग बैंग का सिद्धांत किसने दिया था- जॉर्ज लेमैत्रे

72. ब्रह्मांड में विस्फोटी तारा क्या कहलाता है -  अभिनव तारा

73. सौरमंडल का सबसे चमकीला तारा कौन सा है - सीरियस

74. हैली धूमकेतु का आवर्तकाल कितना होता है – 76 वर्ष

75. अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल है – 89

76. सबसे बड़ा तारामंडल कौन सा है -  हाइड्रा तारामंडल

77. किस देश में अर्धरात्रि को सूर्य दिखाई देता है -  नार्वे(यूरोप महाद्वीप का देश) 

78. ग्लोब ( पृथ्वी का नमूना)  का आविष्कार किसने किया था-मार्टिन बेहेम

79. अंतरिक्ष यात्रियों को आकाश किस रंग का दिखाई देता है – काला

80. अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे-  यूरी गागरिन

81. अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन थी-  वेलेंटीना तेरेश्कोवा

82. अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन थे-  राकेश शर्मा

83. अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला- कल्पना चावला

84.ISRO  का पूरा नाम – Indian Space Research Organization

85. ISRO का गठन कब हुआ था -1969

86. ISRO का मुख्यालय कहां है – बेंगलुरु

87. तारों के मध्य की दूरी ज्ञात करने की इकाई-  प्रकाश वर्ष

88. तारों का रंग किसका सूचक है - उसके ताप का

89. तारों के टिमटिमाने का क्या कारण है -  प्रकाश का अपवर्तन

90. आकाश नीला दिखाई देता है क्यों-  प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

91. सूर्य से दूरी के क्रम में मंगल ग्रह कौन से स्थान पर है? - चौथे

92. मंगल ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है? - 687 दिन

93. मंगल ग्रह की सतह पर उतरने वाला पहला यान कौन सा है? - वाइकिंग -1

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|

 इनके बारे में भी पढ़े:

> अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

पर्यावरण 100  महत्वपूर्ण प्रश्न

भूकंप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

> ज्वालामुखी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

विद्युत धारा की परिभाषा|सूत्र|विमीय सूत्र

ओम का नियम|सूत्र|सीमाएं

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

2 टिप्‍पणियां:

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post