science gk questions in hindi|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE part-9
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
Science gk in hindi |
science gk question answer|general science questions in hindi
1.मानव शरीर के किस भाग में ‘पायरिया’ रोग लगता है?- दाँत और मसूड़ों में
2.रॉकेट नोदन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - संवेग संरक्षण
3.संवेग कौन सी राशि है? - सदिश राशि
4.कार्य करने की दर को क्या कहते हैं? - शक्ति
5.शक्ति का मात्रक क्या है? - वाट
6.बॉल पेन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - पृष्ठीय तनाव
7.वर्षा की बूंद का आकार गोलाकार होता है क्यों? - पृष्ठ तनाव के कारण
8.गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का उपयोग किया जाता है? - उत्तल दर्पण
9.दाढ़ी बनाने में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है? - अवतल दर्पण का
10.दंत चिकित्सक द्वारा कौन से दर्पण का उपयोग किया जाता है? - अवतल दर्पण
11.रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है - रेडियों तरंगों का परावर्तन
12.लेसर किस सिद्धान्त पर कार्य करती है ?- विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
13.कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को क्या कहते हैं? - आवृति
14.कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? - सिलिकॉन
15.पानी का क्वथनांक कितना होता है? - 100°C
16.मानव शरीर में अमीनो अम्ल की संख्या कितनी होती है? - 20
17.सूर्य की किरणों की तीव्रता को मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं? - एक्टिओमीटर (Actinometer)
18.मनुष्य की आंख वस्तु का प्रतिबिंब आंख के किस भाग पर बनाती है? - रेटिना पर
19.नेत्रदान में आंख के किस भाग को प्रतिरोपित किया जाता है? - कॉर्निया
20.आंख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा आंख के किस भाग द्वारा नियंत्रित होती है? - आइरिस (परितारिका)
21.स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कितनी होती है? - 25 सेमी
22. आंख की विभेदन क्षमता कितनी होती है? - 1' (1 मिनट)
23. वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में आँख की अक्षमता क्या कहलाती है? – दृष्टि दोष
24. वह स्थिति जिसमें रेटिना के सामने प्रतिबिम्ब बनता है क्या कहलाती है? – निकट दृष्टि दोष
25. वह स्थिति जिसमें रेटिना के पीछे प्रतिबिम्ब बनता है क्या कहलाती है? – दूर दृष्टि दोष
26. निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है? – अवतल लेंस
27. दूर दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है? – उत्तल लेंस
28.अंतरिक्ष यात्रियों को आकाश कैसा दिखाई देता है? - काला
29.शुष्क बर्फ क्या है? - ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
30.कौन सी गैस फूलों का रंग उड़ा देती है? - क्लोरीन गैस
इसके बारे में भी पढ़े:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें