Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

बुधवार, 2 जुलाई 2025

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 की परीक्षा में पूछे गए विज्ञान (science) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट
PNST 2019 exam questions 

PNST previous year questions 2019|PNST science questions 

1. उबलता पानी भाप में बदल रहा है| उबलते पानी की विशिष्ट ऊष्मा है- अनंत 

2. एक साधारण लोलक की लंबाई और समय अवधि के वर्ग के बीच का ग्राफ होता है - सीधी रेखा 

3. एक निश्चित स्थान पर नति को का मान कितना होगा, जहां पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर घटक बराबर होते हैं-  45°

4. बल - विस्थापन ग्राफ के अंतर्गत क्षेत्र निम्न देता है - कार्य 

5. जिस विटामिन में धातु परमाणु होता है वह निम्न है - विटामिन B12

6. सरल आवर्त दोलक की कुल ऊर्जा इसके आनुपातिक होगी - आयाम के वर्ग 

7. एक ट्रांसफार्मर का कोर निम्न हेतु लैमिनेटेड होता है - भंवर धारा के कारण विद्युत क्षति को कम करने के लिए

8. तापमान में वृद्धि के साथ, एक तरल का स्पर्श कोण- घट जाता है|

9. एक स्थिर इलेक्ट्रॉन पर एक प्रबल चुंबकीय क्षेत्र लगू किया जाता है ,तब इलेक्ट्रॉन - स्थिर रहता है| 

10. निम्न में से कौन सी एक मूल राशि है - विद्युत धारा 

11. जनसंख्या के सांख्यिकीय अध्ययन को _____ कहा जाता है।- डेमोग्राफी

12. वातिल अस्थियां वर्ग ______में पाई जाती हैं।- पक्षिवर्ग

13. प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन को ______  के जनक के रूप में जाना जाता है।- हरित क्रांति

14. वातस्फीति एक पुरानी बीमारी है जो प्रभावित करती है- फेफड़े

15. लिपिड को संग्रहित करने वाले प्लास्टिड हैं- इलायोप्लास्ट

Science previous year questions|PNST exam questions 

16. आपको क्या लगता है कि मानव शरीर में सिबेसियस (वसामय) ग्रंथियां कहां पाई जाती हैं?- त्वचा

17. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि किसी एंजाइम का उत्पादन नहीं करती है?- Liver/यकृत

18. डीएनए की प्रतिकृति निम्न में होती है- S प्रावस्था

19. किसी जीव का विकासवादी इतिहास ______ के रूप में जाना जाता है।- फाइलोजेनी

20. _______ की उपस्थिति के कारण पराग कण जीवाश्मों के रूप में अच्छी तरह से संरक्षित रहते हैं।- स्पोरोपोलेनिन

21. निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस प्रत्येक वर्ष ।। जुलाई को मनाया जाता है?- विश्व जनसंख्या दिवस

22. ऊतक जो त्वचा के नीचे पाया जाता है और वसा को संग्रहित करता है- वसा ऊतक

23. द्विपद नामपद्धति की प्रणाली किसके द्वारा दी गई थी- कार्ल लीनियस

24. कोशिका विभाजन में वह चरण जिसमें G₁ अवस्था, S अवस्था, G2 अवस्था शामिल हैं- इंटरफेज

25. अग्याशय में β कोशिकाएं इंसुलिन को स्त्रावित करती हैं। α कोशिकाएं किसे स्त्रावित करती हैं?- ग्लूकागन

26. निम्नलिखित में से कौन-सा फाइटोहोर्मोन एक तनाव हार्मोन (स्ट्रेस हॉर्मोन) है?- एबीए

27. पौधो की दीप्तिकाल (फोटोपीरियड) प्रतिक्रिया ______ के द्वारा देखी जाती है।- पत्तियों

28. गैस्ट्रिक ग्रंथियों में पेष्टिक सेल स्रावित करती है- पेप्सिनोजेन

29. दो आनुवंशिक रूप से भिन्न जीव निम्न के कारण समान अनुकूलन दिखाते हैं- अभिसारी विकास

30. गर्भनाल (प्लेसेंटा) का अंतःस्रावी कार्य होता है और यह कई हार्मोन पैदा करता है। निम्नलिखित में से कौन गर्भावस्था के पश्च चरण में उत्पन्न होता है?- रिलैक्सिन

31. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता बीजों के परिवहन और भंडारण में मदद करती है?- निर्जलीकरण और प्रसुप्ति दोनों

इसके बारे में भी पढ़ें:-

> Science one linear questions 

> Periodic table one linear questions 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2...

Popular post