Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|president gk questions in hindi

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|president gk questions in hindi

आज की इस पोस्ट में हम भारत के राष्ट्रपति(president of india) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं (competition exam) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|president gk questions in hindi
President gk in hindi

rashtrapati se sambandhit question answer|president in hindi

1. भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए? – 35 वर्ष

2. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु कौन सी पद्धति अपनाई जाती है? – समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति

3. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? – डॉ राजेंद्र प्रसाद

4. भारत के राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किस प्रकार हटाया जा सकता है?– महाभियोग द्वारा

5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया जा सकता है?– अनुच्छेद 61

6. अनुच्छेद 61 के अंतर्गत  राष्ट्रपति पर महाभियोग की कार्यवाही संसद के किस सदन द्वारा की जा सकती है? – संसद के किसी भी सदन द्वारा ( राज्यसभा अथवा लोकसभा) 

7. एक व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए कितनी बार निर्वाचित हो सकता है?– कोई सीमा नहीं

8. भारत में किस राष्ट्रपति को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है?– डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

9. वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है? - द्रौपदी मुर्मू 

10. द्रौपदी मुर्मू ने कौन से नंबर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? - 15 वीं

11. राष्ट्रपति पद का चुनाव किसके द्वारा संचालित किया जाता है?– निर्वाचन आयोग द्वारा

12. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है? – राष्ट्रपति

13. भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक कौन होता है? – राष्ट्रपति

14. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है? – राष्ट्रपति

15. संघ की कार्यपालिका शक्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति में निहित है?– अनुच्छेद 53

16. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति

17. भारतीय संविधान के अनुसार देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है? – राष्ट्रपति

18. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे प्राप्त है?– राष्ट्रपति के आदेश से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पद से हटाया जा सकता है। 

19. लोकसभा को भंग करने का अधिकार किसके पास है? – राष्ट्रपति

20. राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा को भंग कर सकता है? – अनुच्छेद 85

इसके बारे में भी पढ़े:-

> भारत के प्रधानमंत्री से संबंधित सामान्य ज्ञान|prime minister gk in hindi

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post