Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 11 जुलाई 2021

अक्षांश और देशांतर रेखाएं|latitude and longitude lines in hindi

अक्षांश और देशांतर रेखाएं|latitude and longitude lines in hindi

आज की इस पोस्ट में हम पढेंगे अक्षांश और देशांतर रेखाएं किसे कहते हैं(latitude and longitude lines) तथा अक्षांश और देशांतर रेखाओं से संबंधित जो प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं उन प्रश्नों को हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले हैं|

अक्षांश और देशांतर रेखाओं की आवश्यकता क्यों होती है? 

पृथ्वी पर किसी भी स्थान की भौगोलिक स्थिति का निर्धारण अक्षांश और देशांतर रेखाओं द्वारा किया जाता है| किसी स्थान का अक्षांश पृथ्वी पर उस स्थान की उत्तर से दक्षिण की स्थिति को तथा किसी स्थान का देशांतर पृथ्वी पर उस स्थान की पूर्व से पश्चिम की स्थिति को प्रदर्शित करता है|

अक्षांश और देशांतर रेखाएं|latitude and longitude lines in hindi
latitude and longitude lines 

अक्षांश रेखाएं किसे कहते हैं(akshansh Rekha Kise Kahate Hain):

ग्लोब पर भूमध्य रेखा के समांतर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई काल्पनिक रेखाएं अक्षांश रेखाएं कहलाती है|

पृथ्वी के ठीक बीचोबीच 0° डिग्री अक्षांश रेखा होती है जिसे भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा कहते हैं| यह रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है|

इस भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में 90 – 90 अक्षांश रेखाएं खींची होती है| ये सभी अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समांतर होती है और दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी 111 km होती है|

यदि उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को बिंदु माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या 1+89+89=179 होगी|

यदि उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को भी अक्षांश रेखा माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या 1+90+90 = 181 होगी|

0° अक्षांश रेखा (भूमध्य रेखा) से उत्तर वाले हिस्से को उत्तरी गोलार्ध तथा दक्षिण वाले हिस्से को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है|

कर्क रेखा किसे कहते हैं(kark Rekha Kise Kahate Hain):

पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा से 23 ½° उत्तर की ओर जो अक्षांश रेखा होती है उसे कर्क रेखा कहा जाता है|21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है, इस कारण इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन होता है|

कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है तथा भारत के 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुजरती है|

मकर रेखा किसे कहते हैं(Makar Rekha Kise Kahate Hain):

पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में भूमध्य रेखा से 23 ½° दक्षिण की ओर जो अक्षांश रेखा होती है उसे मकर रेखा कहा जाता है| 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा के ठीक ऊपर होता है, इस कारण इस दिन दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन होता है|

देशांतर रेखाएं किसे कहते हैं(dishantar Rekha Kise Kahate Hain):

ग्लोब पर उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएं देशांतर रेखाएं कहलाती है|

0° देशांतर रेखा को ग्रीनविच रेखा या प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं|

ग्लोब पर 360 देशांतर रेखाएं होती है| देशांतर रेखाएं एक दूसरे के समांतर नहीं होती है| ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर जाने पर देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी बढ़ती है तथा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती है|

अक्षांश और देशांतर रेखाओं से संबंधित प्रश्न(latitude and longitude lines important questions):

1. भूमध्य रेखा के समांतर खींची गई काल्पनिक रेखाएं क्या कहलातीं है- अक्षांश रेखाएं

2. अगर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को रेखा माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी होगी – 181

3. दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी लगभग होती है- 111 km

4. पृथ्वी के बीचोबीच 0° अक्षांश रेखा क्या कहलाती है- भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा

5. कौन सी रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है- भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा

6. भूमध्य रेखा से 23½° उत्तरी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है- कर्क रेखा

7. भूमध्य रेखा से 23½° दक्षिणी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है- मकर रेखा

8. कहां पर दिन और रात समान होते हैं- भूमध्य रेखा पर

9. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है- 21 जून

10. पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है- 22 दिसम्बर

11. किस दिन पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं- 21 मार्च और 23 सितम्बर

12. उत्तरी ध्रुव का अक्षांश कितना है- 90°

13. दक्षिणी ध्रुव का अक्षांश कितना है- 90°

14. ग्रीनविच रेखा से तात्पर्य है- 0° देशांतर रेखा

15. पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है- देशांतर रेखा

16. देशांतर रेखाओं की संख्या कितनी है- 360

17. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी सबसे अधिक कहां पर होती है- विषुवत रेखा पर( भूमध्य रेखा)

18. दो देशांतर रेखाओं के बीच की सबसे अधिक दूरी- 111.3 km

19. पृथ्वी 1 घंटे में कितना देशांतर घुम लेती है- 15°

20. प्रधान मध्याह्न रेखा कहां से होकर गुजरती है- ग्रीनविच

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

धूमकेतु, क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड से संबंधित जानकारी|solar system important knowledge

धूमकेतु, क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड से संबंधित जानकारी|solar system important knowledge आज की इस पोस्ट में हम लघु सौरमंडलीय पिंड प्लूटो(Plut...

Popular post