55 भौतिक विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न|general science in hindi
आज की इस पोस्ट में हम भौतिक विज्ञान सामान्य ज्ञान से संबंधित 55 महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले हैं| यह भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी class 11th , class 12th physics और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है| सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य विज्ञान(general science) से संबंधित यह प्रश्न पूछे जाते हैं|
यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|
Physics objective |
भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी(physics objective question answer)
1. कार्य का मात्रक क्या है ?
उत्तर - जूल
2. ऊर्जा का मात्रक क्या है?
उत्तर - जूल
3. द्रव्यमान का मात्रक क्या है?
उत्तर - किलोग्राम
4. लंबाई का मात्रक क्या है?
उत्तर - मीटर
5. समय का मात्रक क्या है?
उत्तर- सेकण्ड
6. प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है?
उत्तर - दूरी का
7. ल्यूमेन किसका मात्रक है?
उत्तर- ज्योति फ्लक्स का
8. बल का मात्रक क्या है?
उत्तर- न्यूटन
9. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?
उत्तर- डाइऑप्टर
10. ध्वनि की तीव्रता का मात्रक क्या है?
उत्तर- डेसीबल
11. भोजन में उपस्थित ऊर्जा को मापा जाता है?
उत्तर- कैलोरी में
12. प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में तय की गई दूरी को क्या कहते हैं?
उत्तर - प्रकाश वर्ष
13. गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर- न्यूटन ने
14. किसने न्यूटन के पूर्व ही बता दिया था कि वस्तुएँ पृथ्वी की ओर आकर्षित होती है?
उत्तर- ब्रह्मगुप्त ने
15. पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान कितना होता है?
उत्तर- 9.8 m/s²
16. चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण के मान का कितना गुना होता है ?
उत्तर- 1/ 6 गुना
17. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम पर आधारित है?
उत्तर- न्यूटन की गति के तृतीय नियम पर
18. निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी होती है?
उत्तर- 3 × 10^8 m/sec ( 30 करोड़ मीटर/सेकण्ड या 3 लाख किलोमीटर/सेकण्ड)
19. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग कितना समय लगता है?
उत्तर- लगभग 8.3 मिनट
20. सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा से पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है?
उत्तर- लगभग 1.3 सेकण्ड
सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न उत्तर(general science question answer)
21. प्रकाश का कणिका सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया?
उत्तर- न्यूटन
22. प्रकाश का तरंग सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया?
उत्तर- हाइगेन्स
23. प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने ज्ञात किया?
उत्तर- रोमर ने
24. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है?
उत्तर - अनुप्रस्थ तरंग
25. ध्वनि तरंग किस प्रकार की तरंग है?
उत्तर - अनुदैर्ध्य तरंग
26. कौन सी तरंगे निर्वात में गमन नहीं कर सकती है?
उत्तर - ध्वनि तरंगे
27. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य तथा उसके आसपास का भाग लाल दिखाई देता है क्यों?
उत्तर - प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
28. आकाश नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर - प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
29. अंतरिक्ष से आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है?
उत्तर – काला
30. हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है?
उत्तर - प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
31. रेगिस्तान में दिन के समय यात्रियों को कुछ दूरी पर जलाशय होने का भ्रम होता है क्यों?( रेगिस्तान में मरीचिका)
उत्तर- प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
32. प्रकाशिक तंतु(optical fibre) किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उत्तर- पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर
33. पानी से भरे किसी बर्तन में पड़ा एक सिक्का तली से कुछ ऊपर उठा हुआ प्रतीत होता है क्यों?
उत्तर - प्रकाश के अपवर्तन के कारण
34. पानी में डुबी हुईं छड़ कुछ मुड़ी हुई प्रतीत होती है क्यों?
उत्तर - प्रकाश के अपवर्तन के कारण
35. तारे टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं क्यों?
उत्तर - प्रकाश के अपवर्तन के कारण
सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
36. श्वेत प्रकाश कितने रंगों से मिलकर बना होता है?
उत्तर- 7 (सात)
37. किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है?
उत्तर- लाल(Red)
38. किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है?
उत्तर- बैंगनी(Violet)
39. विद्युत चुंबकीय तरंगों की खोज किसने की?
उत्तर- मैक्सवेल ने
40. विद्युत चुंबकीय तरंगों के अस्तित्व की प्रायोगिक पुष्टि किसने की?
उत्तर- हर्ट्ज ने
41. विद्युत चुंबकीय तरंगे कैसी होती हैै?
उत्तर- अनुप्रस्थ तरंगें
42. गामा(y- rays) किरणों की खोज किसने की?
उत्तर - हेनरी बेकुरल ने
43. एक्स(X- rays) किरणों की खोज किसने की?
उत्तर- रोन्ट्जन ने
44. पराबैंगनी किरणों(ultra Violet rays) की खोज किसने की?
उत्तर - डबल्यू रिटर ने
45. दृश्य प्रकाश(visible light) की खोज किसने की?
उत्तर - न्यूटन ने
46. अवरक्त किरणों(infrared rays) की खोज किसने की?
उत्तर - विलियम हर्शेल ने
47. लघु रेडियो तरंगों( short radio waves) की खोज किसने की?
उत्तर- हर्ट्ज ने
48. दीर्घ रेडियो तरंगों( long radio waves) की खोज किसने की?
उत्तर- मार्कोनी ने
49. तुल्यकाली उपग्रह( संचार उपग्रह या भू- स्थिर उपग्रह) कि पृथ्वी सतह से ऊंचाई लगभग कितनी होती है?
उत्तर- 36,000 किलोमीटर
50. तुल्यकाली उपग्रह( संचार उपग्रह या भू- स्थिर उपग्रह) का आवर्तकाल कितना होता है?
उत्तर- 24 घण्टे
51. मानव मूत्र का पीला रंग किसके कारण होता है – यूरोक्रोम
52. रेडियो सक्रियता का एस आई मात्रक क्या है – बैकेरल
53. रडार सिस्टम में उपयोग की जाने वाली तरंगें कौन सी होती है- सूक्ष्म तरंगें
54. विक्रम साराभाई पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है- अंतरिक्ष अनुसंधान में
55. भाप के इंजन का आविष्कार किसने किया था- जेम्स वाट ने
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें