भारत के राष्ट्रीय प्रतीक|national symbols of india in hindi
आज की इस पोस्ट में हम भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह(national symbols of india) के बारे में पढ़ने वाले हैं|
इसमें आपको भारत का राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान,राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय पंचांग, राष्ट्रीय वाक्य, राष्ट्रीय वृक्ष, राष्ट्रीय मुद्रा, राष्ट्रीय नदी, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय फल इन सभी के बारे में जानकारी मिलने वाली है|
national symbols of india |
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में जानकारी
1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज(National flag) – तिरंगा [भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था| इस ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है| भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया| भारत के राष्ट्रीय ध्वज में बने अशोक चक्र में 24 तिलिया होती है|]
2. भारत का राष्ट्रीय गान(national anthem) - जन-गन-मन [ भारत के राष्ट्रीय गान के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर है| राष्ट्रीय गान जन-गन-मन सर्वप्रथम 1911 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था| संविधान में 24 जनवरी, 1950 को जन-गन-मन को राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया| भारत के राष्ट्रीय गान को संपूर्ण रूप में गाने में 52 सेकंड का समय लगता है|]
3. भारत का राष्ट्रीय गीत(national song)- वन्दे मातरम् [ भारत के राष्ट्रीय गीत के रचयिता बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय(चटर्जी) है| भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिमचंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है| संविधान में 24 जनवरी, 1950 को वन्दे मातरम् को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया| इस राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम कोलकाता में 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया|]
4. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह (national emblem) - अशोक स्तम्भ [ यह राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शीर्ष से लिया गया है| भारत सरकार द्वारा इसे 26 जनवरी,1950 को अपनाया गया|]
5. भारत का राष्ट्रीय पंचांग(national calendar) - शक संवत [ भारत सरकार ने 22 मार्च, 1957 को शक संवत को राष्ट्रीय पंचाग( भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर) के रूप में अपनाया|]
6. भारत का राष्ट्रीय वाक्य(national sentence) - सत्यमेव जयते [ यह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे देवनागरी लिपि में अंकित है| 'सत्यमेव जयते’ का अर्थ है 'सत्य की सदैव ही विजय होती है'| ]
7. भारत का राष्ट्रीय वृक्ष(national tree) - बरगद [ इसका वैज्ञानिक नाम फिकस बेंघालेंसिस है| बरगद को वट वृक्ष भी कहा जाता है| ]
8. भारत की राष्ट्रीय मुद्रा(National currency) - रूपया [ भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया है| किसी भी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला एक आधिकारिक चिन्ह होता है जिसे मुद्रा चिन्ह कहते हैं| भारत का मुद्रा चिन्ह ₹ है| भारत के इस मुद्रा चिन्ह का डिजाइन डी. उदय कुमार ने बनाया|]
9. भारत की राष्ट्रीय नदी(national river) - गंगा [ गंगा नदी को भारत सरकार द्वारा नवंबर 2008 में राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया| गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है| इसकी कुल लम्बाई 2525 किलोमीटर है|]
10. भारत का राष्ट्रीय पक्षी(national bird) - मोर [भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया| हमारे पडोसी देश म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर है| ]
11. भारत का राष्ट्रीय पशु(National Animal) - बाघ [ राष्ट्रीय पशु बाघ को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा 7 अप्रैल, 1973 को बाघ परियोजना(project tiger) की शुरुआत की गई| बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है| ]
12. भारत का राष्ट्रीय फूल (National flower)- कमल [ कमल के फूल का वैज्ञानिक नाम नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन है| ]
13. भारत का राष्ट्रीय फल(national fruit) - आम [ भारत का राष्ट्रीय फल आम है| इसे भारत में फलों का राजा भी कहा जाता है| आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है| ]
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी इन पोस्ट को भी पढ़ें:
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें