भारत का सामान्य ज्ञान|सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी|india gk in hindi
आज की इस पोस्ट में हम भारत के सामान्य ज्ञान(india gk in hindi) से सम्बन्धित प्रश्न पढ़ने वाले है| ये प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं(competition exam) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
इस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत भारत का क्षेत्रफल, विस्तार, पडोसी देश तथा पडोसी देशो के साथ स्थलीय सीमा और कर्क रेखा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न होंगे|
India gk image |
भारत का क्षेत्रफल और पडोसी देशों से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान|bharat ka gk
1.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है- सातवां (7)
2.जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है- दूसरा
3.विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भारत में निवास करती है- 17.5 %
4.भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है- 2.4 %
5.भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है- 32,87,263 वर्ग किमी
6.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े छह देश कौन से हैं – रूस, कनाडा,चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया
(क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देशों को याद करने की ट्रिक:-
रूक चीन अब आ-
रू = रुस, क = कनाडा, चीन, अ = अमेरिका, ब = ब्राजील, आ = ऑस्ट्रेलिया)
7.जनसंख्या की दृष्टि से भारत से बड़ा देश कौन सा है- चीन
8.भारत के कितने पड़ोसी देश है- 7
9.भारत के पड़ोसी देशों के नाम- बांग्लादेश, चीन,पाकिस्तान,नेपाल, म्यांमार, भूटान, अफगानिस्तान
(भारत के पड़ोसी देशों को याद करने की ट्रिक:-
बचपन से MBA पास हूँ-
ब=बांग्लादेश, च=चीन, प=पाकिस्तान, न=नेपाल, M=म्यांमार, B=भूटान, A=अफगानिस्तान)
भारत की सीमाओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान|bharat gk
10.भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है- लगभग 15200 km
(बांग्लादेश - 4096.7 km
चीन - 3488 km
पाकिस्तान – 3323 km
नेपाल- 1751 km
म्यांमार – 1643 km
भूटान – 699 km
अफगानिस्तान- 106 km)
11.भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम क्या है- मैकमोहन रेखा
12.भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा की लंबाई कितनी है- 3488 km
13.भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम क्या है – डूरण्ड रेखा
14.भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा की लंबाई कितनी है – 106 km
15.भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम क्या है- रेडक्लिफ रेखा
16.भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा की लंबाई कितनी है – 3323 km
17.भारत की किस देश के साथ सबसे बड़ी स्थलीय सीमा रेखा है- बांग्लादेश
18.भारत की किस देश के साथ सबसे छोटी स्थलीय सीमा रेखा है- अफगानिस्तान
भारत का विस्तार|india gk question in hindi
19.भारत का पूर्व से पश्चिम तक का विस्तार कितना है- 2933 km
20.भारत का उत्तर से दक्षिण तक का विस्तार कितना है- 3214 km
21.भारत अक्षांशीय दृष्टि से किस गोलार्द्ध में स्थित है - उत्तरी गोलार्द्ध
22.भारत देशांतरीय दृष्टि से किस गोलार्द्ध में स्थित है- पूर्वी गोलार्द्ध
23.भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है- 8°4’ उत्तरी अक्षांश से 37°6’ उत्तरी अक्षांश
24.भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है- 68°7’ पूर्वी देशांतर से 97°25’ पूर्वी देशांतर
25.कौन सी रेखा पृथ्वी को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है- भूमध्य रेखा/विषुवत रेखा
26.भूमध्य रेखा को और किस नाम से जाना जाता है- 0° अक्षांश रेखा (शून्य डिग्री अक्षांश रेखा)
27.भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा पॉइंट की दूरी कितनी है- 876 किलोमीटर
28.वर्तमान में भारत में कितने राज्य है- 28 राज्य
29.वर्तमान में भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश है- 8
30.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है- राजस्थान (राजस्थान का क्षेत्रफल- 342,239 km²)
31.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है – गोवा (गोवा का क्षेत्रफल- 3,702 km²)
32.जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है- उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग- 20.42 करोड़)
33.जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है – सिक्किम (सिक्किम की जनसंख्या लगभग- 6.19 लाख)
कर्क रेखा से संबंधित सामान्य ज्ञान|general knowledge in hindi
34.कौन सी रेखा भारत को लगभग 2 बराबर भागों में बांटती है – कर्क रेखा(Cancer line)
35.कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से निकलती है- 8 राज्य
36.कर्क रेखा भारत के किन 8 राज्यों से निकलती है - गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम
37.कर्क रेखा का अक्षांश कितना है- 23 ½°
38.पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है- 21 जून( इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर लंबवत होता है)
39.पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है- 22 दिसम्बर( इस दिन सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होता है)
40.किस दिन पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं- 21 मार्च और 23 सितम्बर( इस दिन सूर्य भूमध्य रेखा पर लंबवत होता है)
👌
जवाब देंहटाएं