पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न(paryavaran important questions)
आज इस पोस्ट में हम पर्यावरण (paryavaran) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण paryavaran mcq प्रश्न पढ़ने वाले हैं जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (MPTET, CTET, REET, UPTET, UTET, HTET) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | अगर आपको दी गई जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें |
![]() |
Paryavaran |
Environmental studies|पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
1.जैवमंडल के जैविक घटक हैं-
A.उत्पादक
B.उपभोक्ता
C.अपघटक
D.उपरोक्त सभी
Ans-D
2. हरे पौधे होते हैं-
A.विषमपोषी
B.स्वयंपोषी
C.मृतोपजीवी
D.अपघटक
Ans-B
3. पारितंत्र का प्रमुख कार्य है-
A.संतुलन
B. भोजन निर्माण
C. ऊर्जा प्रवाह
D. अपघटन
Ans-C
4. ऊर्जा का प्राकृतिक स्त्रोत है-
A. विद्युत
B. अग्नि
C. सूर्य
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
5.अनिद्रा से ग्रस्त रोगियों की संख्या में वृद्धि का कारण है-
A. जल प्रदूषण
B. शोर प्रदूषण
C. वायु प्रदूषण
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-B
6. शोर को मापने की इकाई है-
A. जूल
B. न्यूटन
C. एम्पियर
D. डेसीबल
Ans-D
7. वायु में मुख्य रूप से कौन सी गैस उपस्थित होती है-
A. कार्बन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
B. नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन
C. ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
D. केवल ऑक्सीजन
Ans-B
8. वायुमंडल में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस का प्रतिशत कितना है-
A. नाइट्रोजन लगभग 71%, ऑक्सीजन लगभग 25%
B. नाइट्रोजन लगभग 75%, ऑक्सीजन लगभग 23%
C. नाइट्रोजन लगभग 76%, ऑक्सीजन लगभग 25%
D. नाइट्रोजन लगभग 78%, ऑक्सीजन लगभग 21%
Ans-D
9. श्वसन क्रिया में जीव-जंतु वायु से कौन सी गैस उपयोग करते हैं-
A. नाइट्रोजन
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. ऑक्सीजन
D. आर्गन
Ans-C
10. पेड़ पौधे भोजन बनाने की क्रिया में कौन सी गैस का उपयोग करते हैं-
A. नाइट्रोजन
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. ऑक्सीजन
D. आर्गन
Ans-B
11. हरे पेड़ पौधे ऑक्सीजन कैसे उत्पन्न करते हैं-
A. ऑक्सीकरण से
B. श्वसन से
C. प्रकाश संश्लेषण से
D. उपरोक्त सभी से
Ans-C
12. ग्रीन हाउस प्रभाव( हरित ग्रह प्रभाव) का दुष्प्रभाव नहीं हैं-
A. तापमान में वृद्धि
B. वर्षा में वृद्धि
C. जल स्तर में वृद्धि
D. खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि
Ans-D
13. ग्रीन हाउस प्रभाव में मुख्य गैस कौन सी हैं-
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. कार्बन डाइऑक्साइड
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
14. निम्न में से कौन सी ग्रीन हाउस गैस नहीं है-
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. मीथेन
C. जलवाष्प
D. नाइट्रोजन
Ans-D
15. “क्योटो प्रोटोकोल” किससे संबंधित हैं-
A. ओजोन परत के संरक्षण से
B. ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से
C. पर्यावरण संरक्षण से
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-B
Paryavaran important questions in hindi|paryaavaran mcq
16. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु का नाम हैं-
A. बैसीलस डिनाइट्रीफिकेन्स
B. लैक्टोबैसिलस
C. राइजोबियम
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
17. राइजोबियम जीवाणु का प्रमुख कार्य है-
A. नाइट्रेट को नाइट्रोजन में बदलना
B. स्वतंत्र नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदलना
C. विनाइट्रीकरण
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-B
18. राइजोबियम निम्न में से किन पादपों की जड़ों में रहता है-
A. चना
B. मूंग
C. मटर
D. उपरोक्त सभी
Ans-D
19. पादपों में नाइट्रोजन किस रूप में अवशोषित होता है-
A. अमोनिया
B. नाइट्रोजन
C. नाइट्रेट
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
20. पौधों के लिए मुख्य पोषक तत्व कौन सा है-
A. नाइट्रोजन
B. पोटैशियम
C. फास्फोरस
D. उपरोक्त सभी
Ans-D
21. निम्न में से कौन सा वायु प्रदूषण का स्त्रोत नहीं है-
A. मोटर वाहनों से निकला धुआँ
B. पवन चक्की
C. विद्युत संयंत्र
D. लकड़ी का जलना
Ans-B
22. निम्नलिखित में से वायु प्रदूषण का प्राकृतिक कारण कौन सा है-
A. भारी वर्षा
B. तेज धूप
C. ज्वालामुखी उद्गार
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
23. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों के अपूर्ण दहन से कौन सी गैस निकलती है-
A. नाइट्रोजन ऑक्साइड
B. सल्फर डाइऑक्साइड
C. कार्बन मोनोऑक्साइड
D. कार्बन डाइऑक्साइड
Ans-C
24. संगमरमर के संक्षारण का कारण क्या है-
A. क्लोरो फ्लोरो कार्बन(CFC)
B. अम्लीय वर्षा
C. धूएं के कण
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-B
25. वृक्ष पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं| प्रतिवर्ष जुलाई के महीने में लोगों द्वारा कई पेड़ लगाए जाते हैं यह अवसर कहलाता है-
A. वृक्षारोपण माह
B. वन संरक्षण दिवस
C. वन महोत्सव
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
26. जल प्रदूषण का पता जल में घुली हुई कौन सी गैस से लगाया जाता है-
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. नाइट्रोजन
C. ऑक्सीजन
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
27. निम्न में से कौन सा तरीका जल संरक्षण के लिए नहीं है
A. कम उपयोग करना
B. पुनः उपयोग करना
C. प्रतिस्थापन
D. इनमें से कोई नही
Ans-C
28.पेयजल वह जल है जो-
A. झील से प्राप्त होता है|
B. नदी से प्राप्त होता है
C. समुद्र से प्राप्त होता है|
D. शुद्ध और पीने योग्य होता है|
Ans-D
29.सर्वाधिक जल प्रदूषण किससे होता है-
A. कृषि अपशिष्ट से
B. परिवहन से
C. औद्योगिक बहि:स्त्राव से
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans-C
30. जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम कब बना-
A. 1972
B. 1974
C.1976
D. 1978
Ans-B
31.वन विनाश का अर्थ है-
A. वनों को काटना
B. वनों का पुनर्स्थापन
C. वृक्षारोपण
D. वनों का विकास न होने देना
Ans- A
32. वन विनाश होता है-
A. जलाऊ लकड़ी प्राप्त करने के लिए
B. उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए
C. कृषि विकास के लिए
D. उपरोक्त सभी के लिए
Ans- D
33. वन विनाश से होता है-
A. पर्यावरण असंतुलन
B. हिमस्खलन
C. भू-क्षरण
D. उपरोक्त सभी
Ans-D
34.वन विनाश से वन्यजीवों का अस्तित्व-
A. बढ़ता है
B. समाप्त हो जाता है
C. अप्रभावित रहता है
D. इनमें से कोई नहीं
Ans- B
प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न👇
इनके बारे में भी पढ़ें:
> पर्यावरण से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न
> सौर मंडल से संबंधित 80 महत्वपूर्ण प्रश्न
> पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस
> मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
> भूकंप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
> ज्वालामुखी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
> प्रमुख शिक्षण विधियां और उनके प्रतिपादक
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें