Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

कक्षा 12वीं फिजिक्स त्रैमासिक परीक्षा पेपर|Class 12th physics paper 2021

Class 12th physics paper 2021|कक्षा 12वीं फिजिक्स त्रैमासिक परीक्षा पेपर

कक्षा बारहवीं त्रैमासिक परीक्षा 2021 के physics question paper में पूछे गए सम्पूर्ण प्रश्न|

कक्षा 12वीं फिजिक्स त्रैमासिक परीक्षा पेपर|Class 12th physics paper 2021
Physics paper 2021

प्रश्न-1 प्रत्येक प्रश्न में दिये विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-

1. न्यूनतम आवेश है –

(अ)एक कूलॉम            (ब) 1 स्थैत कूलॉम

(स)1 माइक्रो कूलॉम      (द)इलेक्ट्रॉनिक आवेश

2. धातु का परावैद्युतांक होता है – 

(अ)अनंत          (ब) शून्य

(स) एक            (द) इनमें से कोई नहीं

3. एक गोलीय चालक की धारिता का सूत्र है –

(अ) C = 1/4πεoR   (ब) C = 4πεoR

(स) C = 4πεoR²       (द) C = 4πεoR³

4. विद्युत धारिता का एस.आई.(S. I.)मात्रक है-

(अ) स्थैत फैरड    (ब) फैरड

(स) कूलॉम      (द) स्थैत कूलॉम

5. एक तार को खींचकर उसकी लंबाई दोगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा –

(अ) आधा       (ब) दोगुना

(स)एक चौथाई    (द)चार गुना

6. विद्युत क्षेत्र का मात्रक है- 

(अ) C/N            (ब) N/C

(स) C/J               (द) J/C

7. दो प्रतिरोधों के श्रेणी क्रम संयोजन में प्रत्येक प्रतिरोध में समान होता है – 

(अ) विभवांतर          (ब) विद्युत धारा

(स) विभवांतर और विद्युत धारा दोनों   (द) न विद्युत धारा न विभवांतर

8. संधारित्र की प्लेटों के मध्य वायु के स्थान पर कुचालक माध्यम भरने से उसकी धारिता- 

(अ) अपरिवर्तित रहती है      (ब)घटती है

(स) बढ़ती है            (द) शून्य हो जाती है

प्रश्न2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मीटर सेतु _____ के सिद्धांत पर आधारित है|

2. विभवमापी की संतुलन स्थिति में इसका प्रतिरोध _____ होता है|

3. 3uF धारिता के तीन संधारित्र श्रेणी क्रम में जुड़े हैं तुल्य धारिता ____ होगी|

4. किसी परिपथ में प्रतिरोध बढ़ाने पर धारा का मान ____ जाता है|

5. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल को _____ कहते हैं|

6. विभव प्रवणता का एस.आई. (S.I.) मात्रक ______ है|

7. आदर्श अमीटर का प्रतिरोध ____ होना चाहिये|

8. विद्युत धारा घनत्व _____ राशि है|

प्रश्न3- सही जोड़ी बनाइये-

              “अ”                          “ब”

1. विद्युत फ्लक्स   -               ओम

2. आंतरिक प्रतिरोध  -            T

3. वि.वा. बल (emf)      -    ML³T-³A-1   

4. किलोवाट घण्टा    -           VI 

5. विद्युत सामर्थ्य    -          विद्युत ऊर्जा

6. एठन नियतांक      -          Am² 

7. चुंबकीय आघूर्ण    -          Nmrad-¹

8. चुंबकीय क्षेत्र      -           वोल्ट

प्रश्न4- एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिए-

1. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध कितना होता है? 

2. ओम का नियम बताइये|

3. आवेश के क्वाण्टीकरण से क्या तात्पर्य है?

4. एक इलेक्ट्रॉन पर कितना आवेश होता है?

5. किरचॉफ का प्रथम नियम किसके संरक्षण नियम पर आधारित है?

6. एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिये|

7. किसी चालक में इलेक्ट्रॉन के अपवाह वेग की कोटि लिखिये|

8. लंबे धारावाही चालक तार पर चुंबकीय क्षेत्र में लगने वाले बल के लिए सूत्र लिखिये|

प्रo5- अनुगमन वेग से क्या तात्पर्य है?

                   (अथवा)

श्रांति काल किसे कहते है?

प्रo6- विद्युत विभव को परिभाषित कीजिये। इसका S. I. मात्रक व विमीय सूत्र लिखिए। 

                   (अथवा) 

विद्युत धारिता को परिभाषित कीजिये। इसका S. I. मात्रक व विमीय सूत्र लिखिए।

प्रo7- विद्युत क्षेत्र की तीव्रता को परिभाषित कीजिए|

                  (अथवा)

विद्युत सेल किसे कहते है? इसके विद्युत वाहक बल को परिभाषित कीजिये। 

प्रo8- समविभव पृष्ठ किसे कहते है? इसकी विशेषताएँ बताइये ।

                  (अथवा)

किसी चालक की धारिता को प्रभावित करने वाले कारक बताइये।

प्रo9-परावैद्युत पदार्थ क्‍या होते है?

                 (अथवा)

संधारित्र किसे कहते है? इसकी धारिता का मात्रक लिखिये।

प्रo10-स्थिर वैद्युत परिरक्षण से क्या आशय है?

                  (अथवा)

विद्युत स्थितीज ऊर्जा को परिभाषित कीजिये।

प्रo11-विभवमापी की सुग्राहिता कैसे बढ़ाई जा सकती है?

                 (अथवा)

शंट क्‍या है? इसका उपयोग बताइये।

प्रo12- 2Ω और 4Ω के दो प्रतिरोध पार्श्व क्रम में संयोजित है। संयोजन का कुल प्रतिरोध क्‍या है?

                  (अथवा) 

ओम के नियम को सदिश रूप में लिखिये।

प्रo13- सूखे बालों में कंघा घुमाने के बाद वह कागज के टुकड़ों को क्‍यों आकर्षित कर लेता है?

                   (अथवा)

साधारण रबर विद्युतरोधी है, परंतु वायुयान के विशेष रबर के पहिए, हल्के चालक बनाए जाते हैं क्यों? 

प्रo14-  लम्बे धारावाही चालक तार के समीप चुंबकीय क्षेत्र के लिए सूत्र लिखिये।

                   (अथवा)

धारावाही वृत्ताकार लूप के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र के लिए सूत्र लिखिये।

प्रo15- अनुगमन वेग एवं धारा में संबंध स्थापित कीजिए। 

                    (अथवा)

किरचॉफ के नियम लिखिए एवं समझाइए।

प्रo16- विभवमापी, वोल्टमीटर से किस प्रकार श्रेष्ठ है? 

                   (अथवा)

विभवमापी का सिद्धांत समझाइए |

प्रo17-  किसी सेल के विद्युतवाहक बल, विभवांतर एवं आन्तरिक प्रतिरोध में संबंध स्थापित कीजिये।

                   (अथवा)

बायो सेवर्ट का नियम लिखिये एवं इसके आधार पर विद्युत धारा के मात्रक को परिभाषित कीजिये। 

प्रo18- अमीटर और वोल्टमीटर में कोई तीन अंतर स्पष्ट कीजिये।

                  (अथवा)

चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई तीन गुण लिखिये।

प्रo19- वान-डी ग्राफ जनित्र की रचना एवं कार्यविधि समझाइए।

                 (अथवा)

एक समान आवेशित अनंत समतल चादर के कारण विद्युत क्षेत्र ज्ञात कीजिये| यह दूरी के साथ किस प्रकार प्रभावित होता है स्पष्ट कीजिये।

प्रo20- विद्युत द्विध्रुव के अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक स्थापित कीजिए।

                (अथवा)

तीन संधारित्र जिनमें प्रत्येक की धारिता 4μF है| इन्हें किस प्रकार जोड़े की तुल्य धारिता 6μF हो?

प्रo21-  मीटर सेतु की सहायता से किसी तार का प्रतिरोध ज्ञात करने के प्रयोग का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिये - (अ) विद्युत परिपथ (ब) सिद्धांत (स) सूत्र स्थापना 

               (अथवा)

धातुओं के मुक्त इलेक्ट्रॉन मॉडल के आधार पर ओम के नियम का निगमन कीजिये। 

प्रo22- विद्युत फ्लक्स सम्बन्धी गॉस का नियम लिखिए एवं सिद्ध कीजिये । 

              (अथवा)

गॉस के नियम से कूलॉम का नियम ज्ञात कीजिये | 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले...

Popular post