Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

Class 12th physics paper 2021|कक्षा 12 वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर

Class 12th physics paper 2021|कक्षा 12 वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2021 में पूछे गए सभी objective type questions के solution को पढ़ने वाले है|

Class 12th physics paper 2021|कक्षा 12 वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर
Physics paper 2021

Class 12th physics objective type question

प्रश्न-1 प्रत्येक प्रश्न में दिये विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-

1. न्यूनतम आवेश है –

(अ)एक कूलॉम        (ब) 1 स्थैत कूलॉम

(स)1 माइक्रो कूलॉम (द)इलेक्ट्रॉनिक आवेश

Ans- इलेक्ट्रॉनिक आवेश

2. धातु का परावैद्युतांक होता है – 

(अ)अनंत           (ब) शून्य

(स) एक             (द) इनमें से कोई नहीं

Ans- अनंत

3. एक गोलीय चालक की धारिता का सूत्र है –

(अ) C = 1/4πεoR   (ब) C = 4πεoR

(स) C = 4πεoR²       (द) C = 4πεoR³

Ans- C = 4πεoR

4. विद्युत धारिता का एस.आई.(S. I.)मात्रक है-

(अ) स्थैत फैरड        (ब) फैरड

(स) कूलॉम               (द) स्थैत कूलॉम

Ans-  फैरड

5. एक तार को खींचकर उसकी लंबाई दोगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा – 

(अ) आधा            (ब) दोगुना

(स)एक चौथाई       (द)चार गुना

Ans- चार गुना

6. विद्युत क्षेत्र का मात्रक है- 

(अ) C/N               (ब) N/C

(स) C/J                  (द) J/C

 Ans- न्यूटन/कूलॉम (N/C) 

7. दो प्रतिरोधों के श्रेणी क्रम संयोजन में प्रत्येक प्रतिरोध में समान होता है – 

(अ) विभवांतर                 (ब) विद्युत धारा

(स) विभवांतर और विद्युत धारा दोनों   (द) न विद्युत धारा न विभवांतर

Ans- विद्युत धारा

8. संधारित्र की प्लेटों के मध्य वायु के स्थान पर कुचालक माध्यम भरने से उसकी धारिता- 

(अ) अपरिवर्तित रहती है      (ब)घटती है

(स) बढ़ती है                      (द) शून्य हो जाती है

Ans- बढ़ती है

प्रश्न2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मीटर सेतु व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धांत पर आधारित है|

2. विभवमापी की संतुलन स्थिति में इसका प्रतिरोध अनंत होता है|

3. 3uF धारिता के तीन संधारित्र श्रेणी क्रम में जुड़े हैं तुल्य धारिता 1uF होगी|

4. किसी परिपथ में प्रतिरोध बढ़ाने पर धारा का मान घट जाता है|

5. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल को लॉरेंज बल कहते हैं|

6. विभव प्रवणता का एस.आई. (S.I.) मात्रक वोल्ट/मीटर है|

7. आदर्श अमीटर का प्रतिरोध शून्य होना चाहिये|

8. विद्युत धारा घनत्व सदिश राशि है|

प्रश्न3- सही जोड़ी बनाइये-

              “अ”                           “ब”

1. विद्युत फ्लक्स   -          ML³T-³A-1

2. आंतरिक प्रतिरोध  -          ओम

3. वि.वा. बल (emf)      -      वोल्ट

4. किलोवाट घण्टा    -        विद्युत ऊर्जा

5. विद्युत सामर्थ्य    -           VI

6. एठन नियतांक      -        Nmrad-¹

7. चुंबकीय आघूर्ण    -       Am²

8. चुंबकीय क्षेत्र      -           T

प्रश्न4- एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिए-

1. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध कितना होता है? 

उत्तर- आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है|

2. ओम का नियम बताइये|

उत्तर- यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थाएँ अपरिवर्तित हो, तो उस में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा उस चालक के सिरों पर लगाए गए विभवांतर के अनुक्रमानुपाती होती है|

         अर्थात V ∝ I

                     V = RI

3. आवेश के क्वाण्टीकरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- प्रत्येक आवेशित पदार्थ पर आवेश की मात्रा एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश की मात्रा के पूर्ण गुणज में होती है|

अर्थात   q = ±ne    जहाँ n = 1,2,3,… तथा e = 1.6 × 10^-19 कूलॉम

4. एक इलेक्ट्रॉन पर कितना आवेश होता है?

उत्तर-   1.6 × 10^-19 कूलॉम ऋण आवेश

5. किरचॉफ का प्रथम नियम किसके संरक्षण नियम पर आधारित है?

उत्तर- किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश संरक्षण के नियम पर आधारित है|

6. एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिये|

उत्तर- किसी बंद परिपथ से संबद्ध चुम्बकीय क्षेत्र B के रेखीय समाकलन का मान उस बंद परिपथ में प्रवाहित कुल धारा I  का μo गुना होता है|

         अर्थात  ∮B.dl =  μoI

7. किसी चालक में इलेक्ट्रॉन के अपवाह वेग की कोटि लिखिये|

उत्तर- इलेक्ट्रॉन के अपवाह वेग की कोटि= 10-⁴

8. लंबे धारावाही चालक तार पर चुंबकीय क्षेत्र में लगने वाले बल के लिए सूत्र लिखिये|

उत्तर-   F = ilBSinθ

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics ) और क...

Popular post