Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 29 अगस्त 2021

चुम्बक क्या हैं? चुंबक के प्रकार और गुण|magnet in hindi

चुम्बक क्या हैं? चुंबक के प्रकार और गुण|magnet in hindi

आज की इस पोस्ट में हम चुम्बक(magnet) के बारे में पढ़ने वाले है| इसके अंतर्गत हम चुम्बक क्या हैं, चुम्बक के प्रकार और चुम्बक के गुणों के बारे में पढ़ेंगे|

चुम्बक क्या हैं? चुंबक के प्रकार और गुण|magnet in hindi
Magnet in hindi

चुम्बक क्या हैं(Chumbak kya hai) :

वे पदार्थ जो चुम्बकीय वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है, उसे चुंबक कहते हैं तथा चुंबक के इस गुण को चुम्बकत्व (magnetism) कहते हैं|

चुम्बकत्व अर्थात मैग्नेटिज्म(magnetism) की व्युत्पत्ति एशिया माइनर के स्थान मैग्नीशिया से हुई है, जहाँ यह अयस्क बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता था|

चुम्बक के प्रकार(Chumbak ke Prakar) :

चुम्बक दो प्रकार के होते हैं-

1. प्राकृतिक चुम्बक(natural magnet) 

2. कृत्रिम चुंबक(artificial magnet) 

प्राकृतिक चुम्बक(natural magnet) - प्रकृति द्वारा प्राप्त चुम्बक को प्राकृतिक चुम्बक कहते हैं| इनकी आकृति अनिश्चित होती है तथा ये कम शक्तिशाली होते हैं|

कृत्रिम चुम्बक (artificial magnet) - मानव द्वारा निर्मित चुम्बक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं| इन्हें इच्छा अनुसार आकार दिया जा सकता है तथा ये अधिक शक्तिशाली होते हैं|

कृत्रिम चुम्बक भी दो प्रकार के होते हैं-

(I) अस्थायी चुम्बक(Temporary Magnet) - ऐसे चुम्बक जिनका चुम्बकत्व स्थायी नहीं होता है उन्हें अस्थायी चुम्बक कहते हैं| अस्थायी चुम्बक नर्म लोहे के बनाये जाते हैं| अस्थायी चुम्बक का चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट किया जा सकता है|

(II) स्थायी चुम्बक(Permanent Magnet) - ऐसे चुम्बक जिनका चुम्बकत्व स्थायी  होता है उन्हें स्थायी चुम्बक कहते हैं| स्थायी चुम्बक निकल, कोबाल्ट, कठोर स्टील आदि के बनाये जाते है| स्थायी चुम्बक का चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट नहीं होता है|

चुम्बक के गुण (Chumbak ke gun):

1. चुम्बक को स्वतंत्रता पूर्वक लटकाने पर यह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ही ठहरता है|

2. चुम्बक के सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है|

3. चुम्बक प्रेरण द्वारा चुंबकीय पदार्थों को अपनी और आकर्षित करता है|

4. चुम्बक को तोड़ने पर प्रत्येक टुकड़ा अपने आप में पूर्ण चुम्बक होता है|

5. चुम्बक को गर्म करने पर, पीटने पर, पटकने पर या घिसने पर उसका चुंबकत्व नष्ट हो जाता है|

चुम्बक से संबंधित कुछ परिभाषाएं:

 प्रश्न- चुंबकीय ध्रुव किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी चुम्बक के सिरों के निकट स्थित जिन बिंदुओं पर उसका चुंबकत्व सर्वाधिक होता है उन्हें चुंबकीय ध्रुव कहते हैं|

प्रश्न- चुंबकीय अक्ष किसे कहते हैं?

उत्तर- चुम्बक के दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को चुंबकीय अक्ष कहते हैं|

प्रश्न- चुम्बक की प्रभावकारी लंबाई किसे कहते हैं?

उत्तर- चुम्बक के दोनों ध्रुवों के बीच की दूरी को उसकी प्रभावी लंबाई कहते हैं| इसे 2l  से प्रदर्शित करते हैं|

प्रश्न- चुंबकीय प्रेरण किसे कहते हैं?

उत्तर- चुम्बक की उपस्थिति मात्र से किसी चुंबकीय पदार्थ में चुंबकत्व उत्पन्न होने की क्रिया को चुंबकीय प्रेरण कहते हैं|

इनके बारे में भी पढ़ें:
Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

biology one liner question in hindi|जीव विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर

biology one liner question in hindi| जीव  विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी प...

Popular post