प्रकाश की चाल(speed of light in Hindi)
आज इस पोस्ट में हम प्रकाश की चाल(speed of light), पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी तथा चंद्रमा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है इसकी पूरी calculation को हम समझने वाले हैं|इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और दी गई जानकारी यदि अच्छे लगे तो कमेंट करें और शेयर करें|
![]() |
Speed of light in vacuum |
निर्वात में प्रकाश की चाल(speed of light in vacuum) :
हम जानते हैं प्रकाश की चाल अलग-अलग माध्यमों में अलग-अलग होती है| हम यहां बात करेंगे निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी होती है| निर्वात(vacuum) उस स्थान को कहा जाता है जहां वायु ना हो|
[ Note-प्रकाश तरंगें निर्वात में गमन कर सकती है किंतु ध्वनि तरंगे निर्वात में गमन नहीं कर सकती है| इसीलिए स्पेस में हम किसी की आवाज को सुन नहीं सकते हैं| ]
निर्वात में प्रकाश की चाल = 3 × 10^8 m/sec
अतः निर्वात में प्रकाश 1 सेकंड में 30 करोड़ मीटर की दूरी तय कर सकता है|
यदि हम इस दूरी को किलोमीटर में बदलना चाहे तो हम जानते हैं 1 किलोमीटर में 1000 मीटर होते हैं अतः हमें 1000 से भाग देना होगा|
अतः किलोमीटर में प्रकाश की चाल= 3 × 10^5 km/sec (3 लाख km/sec)
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी( Prithvi se Chandrama ki Duri ) :
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी(distance) लगभग 384400 km है|चंद्रमा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है?
सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि चंद्रमा का जो प्रकाश है, जिसके कारण चंद्रमा हमें चमकता हुआ दिखाई देता है| वह उसका खुद का प्रकाश नहीं होता है|
चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करके पृथ्वी पर भेजता है जिसके कारण चंद्रमा हमें चमकदार दिखाई देता है|
Calculation:-
Formula- Speed = Distance/Time
Time = Distance/speed
Earth to moon distance = 384400 km
speed of light is = 300000km/sec
Time = 384400/300000
Time = 1.3 sec
अतः चंद्रमा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 1.3 सेकण्ड का समय लगता है|
इनके बारे में भी पढ़ें:
> पृथ्वी का वजन
> खगोलीय मात्रक
> परमाणु बम और हाइड्रोजन बम
> अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
> परमाणु क्रमांक और परमाणु भार
> ओम का नियम| सूत्र|सीमाएं
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें