कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर फिजिक्स 2022|class 11th physics model paper mp board
आज की इस पोस्ट में हम class 11th physics का त्रैमासिक परीक्षा के लिए एक physics paper set आपके लिए लेकर आये है| ये physics model paper नवीन blueprint को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है| नवीन ब्लूप्रिंट के हिसाब से पेपर का पूर्णांक 70 नम्बर का है| उसमें 28 नम्बर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न तथा 2 नम्बर के 8 प्रश्न, 3 नम्बर के 4 प्रश्न, 4 नम्बर का 1 प्रश्न और 5 नम्बर के 2 प्रश्न पूछे गए हैं|
पेपर की तैयारी छात्र अपने स्वयं के विवेक से करें| ये भौतिक विज्ञान का पेपर छात्रों को वार्षिक परीक्षा पेपर में प्रश्नों का पेटर्न समझाने के उद्देश्य से बनाया गया है|
![]() |
Physics paper class 11th |
class 11th physics trimasik Pariksha paper 2022|भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर कक्षा 11वीं
प्र.1निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए (1×7=7)
(I). प्रकाश वर्ष मात्रक है -
A. समय का B. द्रव्यमान का
C. दूरी का D. ऊर्जा का
(II). निम्न में से कौन सी राशि अदिश है-
A. विद्युत धारा B. बल C. वेग D.विस्थापन
(III). रॉकेट नोदन की कार्यविधि किस पर आधारित है-
A. द्रव्यमान संरक्षण B. संवेग संरक्षण C. गति का प्रथम नियम D. गति का द्वितीय नियम
(IV). न्यूटन के गति का प्रथम नियम निम्नलिखित को व्यक्त करता है-
A. ऊर्जा B.कार्य C. जड़त्व D. जड़त्व आघूर्ण
(V). बिलियर्ड बॉल की गति होती है –
(A) एकविमीय (B) द्विविमीय
(C) त्रिविमीय (D) इनमें से कोई नहीं
(VI). प्रत्यास्थ संघट्ट में संरक्षित रहता है-
A. संवेग B.गतिज ऊर्जा C. A और B दोनों D.इनमें से कोई नहीं
(VII). गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा ∆U =
A. mgh B. ½mv² C. mg D. इनमें से कोई नहीं
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (1×7=7)
(I). न्यूट्रॉन की खोज….... ने की थी।
(II). S.I. पद्धति में बल का मात्रक..........है|
(III). किसी वस्तु के अवस्था परिवर्तन के विरोध को……. कहते है।
(IV). प्रक्षेप्य का पथ……..होता है।
(V). 1 जूल = ........अर्ग |
(VI). वेग - समय ग्राफ की ढाल ……...प्रदर्शित करती है|
(VII). अधिकतम परास हेतु प्रक्षेप्य कोण का मान …….…होता है|
प्र.3 सही जोड़ी बनाइए- (1×7=7)
(I). द्रव्यमान - वाट
(II). विद्युत धारा - कैण्डेला
(III). शक्ति - किलोग्राम
(IV). ज्योति तीव्रता - एंपियर
(V). ऊर्जा - द्रव्यमान × वेग
(VI). संवेग - त्रिविमीय
(VII). गैस के अणुओं की गति - जूल
प्र.4 एक वाक्य/ एक शब्द में उत्तर दीजिए- (1×7=7)
(I). जड़त्व आघूर्ण का मात्रक लिखिए|
(II). एकांक सदिश किसे कहते हैं?
(III). शक्ति की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए|
(IV). दो पूरक राशियों के नाम लिखिए|
(V). 3i+4j का मापांक कितना होगा|
(VI). 2.64 × 10²⁴ में सार्थक अंकों की संख्या कितनी है?
(VII). एक प्रकाश वर्ष किसे कहते हैं?
प्र.5 मूल राशियाँ किसे कहते हैं ? कितने प्रकार की होती हैं? अथवा (2)
व्युत्पन्न राशियाँ क्या है? उदाहरण दीजिये|
प्र.6 सात मूल राशियों के नाम लिखिए| अथवा (2)
मापन की कौन-कौन सी पद्धतियां प्रचलित है? नाम लिखिए|
प्र.7 दूरी और विस्थापन में अंतर लिखिए| अथवा (2)
शक्ति और ऊर्जा में अंतर लिखिए|
प्र.8 न्यूटन के गति का प्रथम नियम लिखिए| अथवा (2)
न्यूटन के गति का तृतीय नियम क्या है?
प्र.9 सदिश और अदिश राशि में अंतर लिखिए| अथवा (2)
सर्पी और बेल्लन घर्षण में अंतर लिखिए|
प्र.10 कोणीय संवेग क्या है? इसका S.I. मात्रक लिखिए| अथवा (2)
कार्य क्या है? इसका S.I. मात्रक लिखिए|
प्र.11 सदिशों के योग का त्रिभुज नियम लिखिए| अथवा (2)
सदिशों के योग का समांतर चतुर्भुज का नियम लिखिए|
प्र.12 ऊर्जा संरक्षण का नियम लिखिए| अथवा (2)
संरक्षी बल और असंरक्षी बल किसे कहते हैं?
प्र.13 एकसमान त्वरित गति के लिए सिद्ध कीजिए - v = u+at अथवा (3)
एकसमान त्वरित गति के लिए सिद्ध कीजिए - s = ut + ½at²
प्र.14 न्यूटन के गति का द्वितीय नियम लिखकर सिद्ध कीजिए कि F = ma अथवा (3)
गतिज ऊर्जा और रेखीय संवेग में संबंध स्थापित कीजिए|
प्र.15 किसी दृढ़ पिंड के जड़त्व आघूर्ण का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए | अथवा (3)
जड़त्व और जड़त्व आघूर्ण में अंतर लिखिए|
प्र.16 किसी पिंड की घूर्णन गतिज ऊर्जा के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए| अथवा (3)
घूर्णी गति कर रहे पिंड के कोणीय संवेग के लिए सूत्र स्थापित कीजिए|
प्र.17 कार्य ऊर्जा प्रमेय लिखिए तथा सिद्ध कीजिए| अथवा (4)
सिद्ध कीजिए गतिज ऊर्जा K = ½mv²
प्र.18 सिद्ध कीजिए स्वतंत्रता पूर्वक गिरते हुए पिण्ड की कुल ऊर्जा नियत रहती है| अथवा (5)
कोणीय संवेग और बल आघूर्ण में संबंध स्थापित कीजिए|
प्र.19 प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? प्रक्षेप्य गति के लिए उड्डयन काल, ऊर्ध्वाधर ऊंचाई और क्षैतिज परास के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए | अथवा (5)
रॉकेट नोदन का सिद्धांत लिखिए तथा उसके त्वरण का व्यंजक प्राप्त कीजिए|
इनके बारे में भी पढ़ें:-
> न्यूटन का सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें