कक्षा 12वी त्रैमासिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics trimasik pariksha paper 2022
आज की इस पोस्ट में हम कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर(class 12th physics quarterly exam paper) जो YouTube पर बहुत ही वायरल हो रहा है उस paper में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है| भौतिक विज्ञान का यह पेपर real है या fake इसकी जानकारी हमें नहीं है|
सभी छात्र exam paper की तैयारी अपने स्वयं के विवेक से करें| हमारा उद्देश्य केवल भौतिक विज्ञान(physics) से संबंधित संपूर्ण notes स्टूडेंट्स तक पहुंचाना है|
![]() |
Class 12th physics paper |
trimasik Pariksha paper physics 2022|physics objective quarterly exam paper 2022
प्रश्न 1- सही विकल्प का चयन कर लिखिये-1. विद्युत धारिता का S. I. मात्रक होता है-
Ans- फैरड
2. ओमीय प्रतिरोध है-
Ans- तांबे का तार
3. धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की? -
Ans- ओर्स्टेड ने
4. भंवर धाराओं का उपयोग किया जाता है? -
Ans- धारामापी को रूद्ध- दोलन बनाने में
5. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने की युक्ति है-
Ans- A. C. डायनेमो
6. एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता निर्भर नहीं करती है-
Ans- प्लेटो के आवेश पर
7. किसी चालक तार का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर-
Ans- बढ़ता है
प्रश्न 2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. विद्युत विभव एक अदिश राशि है|
2. पृथ्वी का विभव शून्य माना जाता है|
3. अर्द्धचालको का प्रतिरोध ताप गुणांक ऋणात्मक होता है|
4. मीटर सेतु व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धांत पर कार्य करता है|
5. टेसला चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक है|
6. आदर्श प्रेरकत्व का ओमीय प्रतिरोध शून्य होता है|
7. चोक कुंडली में बहने वाली धारा को वाटहीन धारा कहते हैं|
प्रश्न 3- एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. संधारित्र का एक उपयोग लिखिए|
Ans- आवेश और ऊर्जा को संचित करने में|
2. किरचॉफ का कौन सा नियम आवेश संरक्षण को दर्शाता है?
Ans- किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश संरक्षण को दर्शाता है|
3. संधारित्रों को समांतर क्रम में कब जोड़ा जाता है?
Ans- जब संधारित्र की धारिता बढ़ाना हो|
4. व्हीटस्टोन सेतु कब सबसे अधिक सुग्राही होता है?
Ans- जब इसके चारों प्रतिरोध एक ही कोटि के हो|
5. धारामापी को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित करते हैं?
Ans- धारामापी की कुंडली के साथ श्रेणी क्रम में उच्च प्रतिरोध का तार जोड़कर|
6. अन्योन्य प्रेरण का एक उदाहरण दीजिए|
Ans- ट्रांसफार्मर
7. ट्रांसफार्मर का क्रोड़ पटलित क्यों होता है?
Ans- भंवर धाराओं के मान को कम करने के लिए|
प्रश्न 4- सही जोड़ी बनाइये- (Ans)
(अ) (ब)
1. गोलीय संधारित्र की धारिता - 4πε0kab/b-a
2. विद्युत क्षेत्र में गतिमान आवेश का त्वरण - qE/m
3. आंतरिक प्रतिरोध - R(E/V -1)
4. विद्युत ऊर्जा - I²Rt
5. बायो सेवर्ट का नियम - dB=µoidlsinθ/r²
6. स्वप्रेरण का S. I. मात्रक - हेनरी
7. प्रेरकीय प्रतिघात होता है - XL = wL
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें