कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर फिजिक्स 2022|class 12th physics model paper mp board
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics का त्रैमासिक परीक्षा के लिए एक paper set आपके लिए लेकर आये है| ये physics model paper नवीन blueprint को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है|नवीन ब्लूप्रिंट के हिसाब से पेपर का पूर्णांक 70 नम्बर का है| उसमें 28 नम्बर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न तथा 2 नम्बर के 8 प्रश्न, 3 नम्बर के 4 प्रश्न, 4 नम्बर का 1 प्रश्न और 5 नम्बर के 2 प्रश्न पूछे गए हैं|
पेपर की तैयारी छात्र अपने स्वयं के विवेक से करें| ये भौतिक विज्ञान का पेपर छात्रों को वार्षिक परीक्षा पेपर में प्रश्नों का पेटर्न समझाने के उद्देश्य से बनाया गया है|
![]() |
Physics paper 2022 |
class 12th physics trimasik Pariksha paper 2022|भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर कक्षा बारहवीं
प्र.1निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए (1×7=7)
(I). ओमीय प्रतिरोध है-
A. संधि डायोड B. प्रकाश उत्सर्जक डायोड
C. ट्रांजिस्टर D. तांबे का तार
(II). एक तार का विशिष्ट प्रतिरोध निर्भर करता है-
A. लंबाई पर B. द्रव्यमान पर C. पदार्थ पर D. क्षेत्रफल पर
(III). तार को खींचकर उसकी लंबाई दोगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा-
A. आधा B. दुगुना C. एक चौथाई D.चार गुना
(IV). धारिता का SI मात्रक-
A. फैरड B. वोल्ट C. कूलाम D. न्यूटन
(V). एक गोलीय चालक की धारिता का सूत्र है –
(A) C = 1/4πεoR (B) C = 4πεoR
(C) C = 4πεoR² (D) C = 4πεoR³
(VI). धातु का परावैद्युतांक होता है-
A. अनंत B. शुन्य C. एक D.इनमें से कोई नहीं
(VII). विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की थी?
A. फैराडे ने B. एंपियर ने C. ऑर्स्टेड ने D. न्यूटन ने
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (1×7=7)
(I).अतिचालक पदार्थ की चालकता…....होती है।
(II). यदि पृष्ठ विद्युत क्षेत्र के समांतर है तो उससे गुजरने वाला विद्युत फ्लक्स..........होगा|
(III). एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध…….होता है।
(IV). सम विभव पृष्ठ तथा विधुत बल रेखाओं के बीच का कोण ……..होता है।
(V). एक आदर्श विद्युत द्विध्रुव का आकार ........होता है|
(VI). यदि 3 फैरड धारिता वाले 2 संधारित्र को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाए तो परिणामी धारिता ……...होगी।
(VII).किसी आवेश को विधुत क्षेत्र के लंबवत ले जाने में किया गया कार्य …….…होगा।
प्र.3 सही जोड़ी बनाइए- (1×7=7)
(I). विधुत धारा - कूलॉम
(II). स्वप्रेरकत्व - एंपियर
(III).आंतरिक प्रतिरोध - वोल्ट
(IV). विधुत विभव - q = ±ne
(V). धारा घनत्व - हेनरी
(VI). आवेश - एंपियर/मी^2
(VII). आवेश का क्वांटीकरण - ओम
प्र.4 एक वाक्य/ एक शब्द में उत्तर दीजिए- (1×7=7)
(I). इलेक्ट्रॉन पर आवेश का मान कितना होता है?
(II).विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का मात्रक क्या है?
(III).किसी पदार्थ के विशिष्ट प्रतिरोध के व्युत्क्रम को क्या कहते हैं?
(IV).आवेश का विमीय सूत्र लिखिए|
(V).विशिष्ट प्रतिरोध का मात्रक लिखिए।
(VI).गैल्वेनोमीटर को और अमीटर में कैसे परिवर्तित करते हैं?
(VII).विद्युत फ्लक्स का SI मात्रक क्या है?
प्र.5 धारिता की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए। अथवा (2)
विधुत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए।
प्र.6 विद्युत बल रेखाओं के दो गुण लिखिए| अथवा (2)
विद्युत फ्लक्स की परिभाषा लिखिए|
प्र.7 विधुत विभव की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए। अथवा (2)
सम विभव पृष्ठ किसे कहते हैं इसके 2 गुण लिखिए।
प्र.8 फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम लिखिए| अथवा (2)
लॉरेंज बल किसे कहते हैं?
प्र.9 2 माइक्रो फैरड के 2 संधारित्र समांतर क्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता ज्ञात कीजिए| अथवा (2)
2 माइक्रो फैरड, 3 माइक्रो फैरड और 4 माइक्रो फैरड के तीन संधारित्रो को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता ज्ञात कीजिए।
प्र.10 शण्ट क्या है? अथवा (2)
चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए|
प्र.11 स्वप्रेरण की परिभाषा लिखिए| अथवा (2)
अन्योन्य प्रेरण की परिभाषा लिखिए|
प्र.12 लेंज का नियम लिखिए| अथवा (2)
विद्युत चुंबकीय प्रेरण किसे कहते हैं?
प्र.13 ओम का नियम लिखिए एवं इसके लागू होने की आवश्यक शर्ते लिखिए। अथवा (3)
दो बिंदु आवेशों के बीच लगने वाले बल के लिए कूलाम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम लिखिए|
प्र.14 किरचॉफ के धारा वितरण संबंधी नियम लिखिए। अथवा(3)
व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत लिखिए एवं सूत्र की स्थापना कीजिए।
प्र.15 विधुत वाहक बल और विभवांतर में तीन अंतर लिखिए। अथवा (3)
अमीटर और वोल्टमीटर में तीन अंतर लिखिए।
प्र.16 संधारित्र के श्रेणी क्रम संयोजन में तुल्य धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए| अथवा (3)
धारा घनत्व और अनुगमन वेग में संबंध स्थापित कीजिए|
प्र.17 गाउस की प्रमेय लिखिए एवं सिद्ध कीजिए। अथवा (4)
गाउस की प्रमेय से कूलाम के व्युत्क्रम वर्ग का नियम सिद्ध कीजिए।
प्र.18 समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए|
अथवा (5)
समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए जब प्लेटों के मध्य आंशिक रूप से परावैद्युतांक भरा हो|
प्र.19 विधुत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में विधुत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए। अथवा (5)
विधुत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में विधुत विभव का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें