वार्षिक परीक्षा पेपर 2022 के लिए भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न|class 12th physics paper important questions
इस पोस्ट में हमने 12th physics paper 2022 के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों को समाहित किया है| ये सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
physics paper 2022 |
फिजिक्स वार्षिक परीक्षा पेपर 2022|class 12th physics paper
2- अंक के प्रश्न
1. आवेश का क्वांटीकरण किसे कहते हैं?
2. आवेश संरक्षण किसे कहते हैं?
3. विद्युत क्षेत्र रेखाओं के गुण लिखिए|
4. दो विद्युत क्षेत्र रेखाएं एक दूसरे को क्यों नहीं काटती है|
5. विद्युत क्षेत्र की परिभाषा मात्रक एवं विमीय सूत्र|
6. समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं इसके गुण लिखिए|
7. मोटर गाड़ी को स्टार्ट करने पर उसकी हेडलाइट कुछ मंद क्यों हो जाती है?
8. विभवमापी, वोल्टमीटर से अधिक श्रेष्ठ है क्यों ?
9. ओम का नियम और इसकी सीमाएँ|
10. धारा घनत्व की परिभाषा,मात्रक और विमीय सूत्र|
11. एंपीयर का परिपथीय नियम लिखिए|
12. साइक्लोट्रॉन क्या है? यह किस तथ्य पर आधारित है?
13. चल कुंडली धारामापी की कुंडली एल्युमिनियम के फ्रेम पर क्यों लपेटी जाती है?
14. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण|
15. लारेंज बल किसे कहते हैं?
16. विद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिभाषा और फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम|
17. भंवर धारा क्या है?
18. स्वप्रेरण और अन्योन्य प्रेरण की परिभाषा और अंतर|
19. प्रत्यावर्ती धारा में विद्युत अपघटन नहीं होता है क्यों|
20. नागरिक विद्युत वितरण में प्रत्यावर्ती धारा दी जाती है, दिष्ट धारा नहीं क्यों?
21. प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर|
22. आकाश नीला दिखाई देता है क्यों?
23. खतरे का सिग्नल लाल रंग का होता है क्यों?
24. प्रकाशिक तंतु क्या है?
25. क्रांतिक कोण की परिभाषा|
26. न्यूनतम विचलन कोण की परिभाषा|
27. पूर्ण आंतरिक परावर्तन किसे कहते हैं? इसके लिए आवश्यक शर्तें|
28. व्यतिकरण की आवश्यक शर्तें|
29. हाइगन का तरंग सिद्धांत|
30. कम ऊंचाई पर उड़ने वाला वायुयान ऊपर से गुजरता है तो टेलीविजन के चित्र हिलते हुए दिखते हैं क्यों?
31. कला सम्बद्ध स्त्रोत की परिभाषा|
32. व्यतिकरण और विवर्तन की परिभाषा|
33. देहली ऊर्जा(कार्य फलन) तथा देहली आवृत्ति की परिभाषा|
34. इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन और तापायनिक उत्सर्जन|
35. विकिरण की द्वैती प्रकृति को स्पष्ट कीजिए|
36. प्रकाश विद्युत प्रभाव क्या है? प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के नियम|
37. डी ब्रोग्ली तरंग(द्रव्य तरंग) किसे कहते हैं? इसके दो गुण लिखिए|
38. द्रव्य का तरंग सिद्धांत दैनिक जीवन में दृष्टिगोचर नहीं होता है क्यों?
39. फोटो सेल क्या है? इसके उपयोग|
40. सौर सेल किसे कहते हैं?
41. प्रकाश उत्सर्जक डायोड(LED) क्या है?
42. निरोधी विभव किसे कहते हैं?
43. N और P प्रकार के अर्धचालकों में अंतर|
3- अंक के प्रश्न
1. किरचॉफ के नियम|
2. व्हीटस्टोन सेतु|
3. मीटर सेतु|
4. धारा और अनुगमन वेग में संबंध|
5. सेल के आंतरिक प्रतिरोध के लिए व्यंजक|
6. प्रतिरोध का श्रेणी क्रम और समांतर क्रम संयोजन| (इनसे सम्बंधित सवाल)
7. सेलो का समांतर क्रम संयोजन|
8. विभवमापी का सिद्धांत|
9. विभवमापी की सहायता से दो सेलों के विद्युत वाहक बलों की तुलना करना तथा किसी सेल का आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करना|
10. विभवमापी के तार की लंबाई 280cm पर एक लेकलांशी सेल संतुलित होता है जब इस सेल के श्रेणी क्रम में एक डेनियल से जोड़ दिया जाता है तो संतुलन बिंदु 480cm की दूरी पर आता है| दोनों सेलो के विद्युत वाहक बलों की तुलना कीजिए|
11. बायो सेवर्ट का नियम|
12. धारावाहि वृत्ताकार कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक|
13. अमीटर और वोल्टमीटर में अंतर|
14. शण्ट किसे कहते हैं? इसके लिए व्यंजक|
15. सरल सूक्ष्मदर्शी और संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक|
16. क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में संबंध|
17. लेंस सूत्र लिखिए और सिद्ध कीजिए|
18. संपर्क में रखे दो पतले लेंसों की संयुक्त फोकस दूरी के लिए व्यंजक|
19. हाइगन का द्वितीयक तरंगीकाओं का सिद्धांत|
20. व्यतिकरण और विवर्तन में अंतर|
21. पोलेराइड क्या है? इसके उपयोग|
4- अंक के प्रश्न
1. अर्द्धतरंग दिष्टकारी और पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड|
2. P-N संधि डायोड की कार्यविधि अग्र और पश्च अभिनति में समझाइए|
3. लॉजिक गेट्स|
4. N-P-N और P-N-P ट्रांजिस्टर की कार्यविधि उभयनिष्ठ उत्सर्जक विधा के अंतर्गत समझाइए|
5- अंक के प्रश्न
1. गॉस की प्रमेय|
2. गॉस की प्रमेय से कूलॉम का नियम|
3. अक्षीय और निरक्षीय स्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक|
4. समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक जब प्लेटों के बीच आंशिक रूप से परावैद्युत माध्यम हो|
5. समतल वृताकार कुंडली के लिए स्व प्रेरकत्व और अन्योन्य प्रेरकत्व के व्यंजक|
6. परिनालिका के लिए स्व प्रेरकत्व और अन्योन्य प्रेरकत्व के व्यंजक|
7. ट्रांसफार्मर क्या है? चित्र,सिद्धांत और सूत्र की स्थापना तथा ट्रांसफार्मर में होने वाली ऊर्जा हानि और इसे कम करने के उपाय|
8. L-C-R परिपथ|
9. औसत व्यय शक्ति के लिए व्यंजक|
(Pav = Vrms × Irms × cosΦ )
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें