Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

भौतिक विज्ञान कक्षा 12वीं गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व प्रश्न बैंक|class 12th physics prashan bank solution

भौतिक विज्ञान कक्षा 12वीं गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व प्रश्न बैंक|class 12th physics prashan bank solution

आज की इस पोस्ट में हम भौतिक विज्ञान (physics) अध्याय-4 गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व के सभी 2 नम्बर के प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है|

यदि किसी प्रश्न में doubt  हो तो comment  करें|

भौतिक विज्ञान 2 अंक के महत्वपूर्ण प्रश्न|class 12th physics important questions

1. एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिये|

उत्तर- किसी बंद परिपथ से संबद्ध चुम्बकीय क्षेत्र B के रेखीय समाकलन का मान उस बंद परिपथ में प्रवाहित कुल धारा I  का μo गुना होता है|

         अर्थात  ∮B.dl =  μoI

2. चुम्बक सम्बंधी गास नियम लिखिये|

उत्तर- किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला कुल चुंबकीय फ्लक्स शून्य होता है|

      कुल चुंबकीय फ्लक्स = ∮B.ds = 0

3. साइक्लोट्रॉन क्या है? यह किस तथ्य पर आधारित है?

उत्तर- साइक्लोट्रॉन एक ऐसी युक्ति है, जिसका उपयोग प्रोटॉन, ड्यूट्रॉन, अल्फा कण आदि आवेशित कणों को त्वरित करने में किया जाता है|

साइक्लोट्रॉन इस तथ्य पर आधारित है कि जब एक आवेशित कण एक समान चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत गति करता है तथा विद्युत क्षेत्र द्वारा लगातार त्वरित होता है तो वह बढ़ती हुई त्रिज्या के सर्पिलाकार पथ का अनुसरण करता है|

4. लारेंज बल के आधार पर चुंबकीय क्षेत्र(B) के मात्रक को परिभाषित कीजिए|

उत्तर- यदि किसी बिंदु पर एकांक कूलॉम का आवेश एकांक वेग से चुंबकीय क्षेत्र के अभिलम्बवत् गति करने पर एकांक न्यूटन बल का अनुभव करता है तब उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र का मान 1 टेसला होगा|

5. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो गुण लिखिये|

उत्तर- (1). ये रेखाएँ चुंबक के बाहर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक तथा चुंबक के अंदर दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव तक जाती है|

(2). दो बल रेखाएँ एक-दूसरे को कभी नहीं काटती है|

(3). यह रेखाएँ जहाँ सघन होती है वहाँ चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक तथा जहाँ विरल होती है वहाँ चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता कम होती है|

6. अमीटर और वोल्टमीटर में कोई दो अंतर लिखिए|

उत्तर-

अमीटर-1. इसकी सहायता से विद्युत परिपथ में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की प्रबलता ज्ञात करते हैं|

2. इसकी कुंडली के साथ समांतर क्रम में अल्प प्रतिरोध का तार लगा होता है|

वोल्टमीटर-1. इसकी सहायता से विद्युत परिपथ के किन्ही दो बिंदुओं के मध्य विभवांतर ज्ञात करते हैं|

2. इसकी कुंडली के साथ श्रेणी क्रम में उच्च प्रतिरोध का तार लगा होता है|

7. चल कुंडली धारामापी की कुंडली एल्युमीनियम के फ्रेम पर क्यों लपेटी जाती है?

उत्तर- चल कुंडली धारामापी की कुंडली एल्युमिनियम के फ्रेम पर ताँबे के विद्युतरोधी तार को लपेटकर बनायीं जाती है। चल कुंडली धारामापी में जब धारा प्रवाहित की जाती है तब कुंडली विक्षेपित होती है तथा कुंडली के ढाँचे में भँवर धाराएँ उत्पन्न हो जाती हैं जो कुंडली की गति का विरोध कराती हैं। इस कारण कुंडली विक्षेपित होकर बिना दोलन किये उपयुक्त स्थिति में शीघ्र रुक जाती है|

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Pre-Nursing selection test(PNST) 2024 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2024 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2...

Popular post