Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

मंगलवार, 13 मई 2025

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न 

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics )और केमिस्ट्री(chemistry ) के प्रश्न|27 अप्रैल को हुई मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा गणित विषय में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे|science के उन प्रश्नों को हम इस पोस्ट में साझा कर रहे हैं|

यदि किसी प्रश्न में कोई doubt हो तो comment कर सकते हैं|

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न
mptet question answer 

MPTET varg 2 maths exam questions|mptet physics chemistry question answer 

1. ऑप्टिकल फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है - पूर्ण आंतरिक परावर्तन 

2. निकट दृष्टि दोष को निम्नलिखित का उपयोग करके दूर किया जा सकता है| - केवल अवतल लेंस 

3. समन्वय इकाई में केंद्रीय एटम/आयन को ____ भी कहा जाता है?- लुइस अम्ल 

4. वेकर प्रक्रिया में ,एथाइन का एथेनाल में ऑक्सीकरण किसके द्वारा उत्प्रेरित होता है?- PdCl2

5. शुद्ध जल विद्युत का कुचालक क्यों है, जबकि नल का जल विद्युत का सुचालक है - पानी में घुले हुए आयन होते हैं जो आवेश परिवहन को सक्षम बनाते हैं, जबकि शुद्ध पानी में मुक्त आयन नहीं होते हैं|

6. असंपीड्य तरल पदार्थों के लिए आयतन प्रत्यास्थता गुणांक निम्न है- अनंत 

7. जब ऊष्मा का चालन होता है ,तो अणुओं की स्थिति _____ होती है| - नहीं बदलती है 

8. एक आंतरिक अर्धचालक में, संयोजकता इलेक्ट्रॉन अणु से ____ तापमान पर एक सहसंयोजक बंध द्वारा बंधे होते हैं|- शून्य 

9. जब वायु से प्रकाश की किरण सघन माध्यम में प्रवेश करती है ,तो वह - अभिलंब की ओर झुकती है 

10. प्रकाश की गति c = 3 × 10^8 m/sec

11. एक उपग्रह गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में पृथ्वी के चारों ओर एक स्थिर वृताकार कक्षा में घूम रहा है| यदि उपग्रह अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?- यह सीधे पृथ्वी की ओर गिरेगा 

12. किरचॉफ के धारा नियम के अनुसार, किसी जंक्शन या नोड में प्रवेश करने वाली कुल धारा, नोड से निकलने वाले आवेश _______ होती है| - के बराबर 

13. कंक्रीट से बने छतों वाले घर , गर्मी के दिनों में बहुत गर्म हो जाते हैं क्योंकि कंक्रीट की तापीय चालकता _____ होती है|- बहुत अधिक 

14. जब कोई पदार्थ द्रव अवस्था से गुजरे बिना सीधे ठोस से वाष्प में परिवर्तित हो जाता है, तो इस घटना को क्या कहते हैं?- ऊर्ध्वपातन 

15. प्राकृतिक रबर के मोनोमर्स होंगे- आइसोप्रीन 

16. दो मोनोसैकेराइडों के बीच ग्लाइकोसिडिक संबंध ______ परमाणु के माध्यम से होता है| - ऑक्सीजन 

17. निम्नलिखित में से अंत:स्थ अर्धचालक के बारे में कौन सा सही है - मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या होलो की संख्या के बराबर होती है|

18. एक अंत:स्थ अर्धचालक को त्रीसंयोजी अशुद्धि से डोप किया जाता है ,तो क्या होता है - यह P- type अर्धचालक बन जाता है 

19. एक विद्युत द्विध्रुव में, मध्य बिंदु q और -q को द्विध्रुव का _____ कहा जाता है| - केन्द्र 

20. कुशल हरित प्रक्रिया के लिए निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है| - उच्च परमाणु मितव्ययिता और निम्न ई-कारक 

21. पृथ्वी के घूर्णन के कारण गुरुत्वाकर्षण की वजह से होने वाला त्वरण _____ है| - घटता 

22. 10 विद्युतचुम्बकीय यूनिट = 100 कूलम्ब

23. उत्क्रमणीय मुक्त विस्तार प्रक्रिया के लिए एंट्रापी परिवर्तन है - धनात्मक 

24. 3 घटकों वाले विलयन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है - 2 विलेय और 1 विलायक 

25. विटामिन A, E और K _____ है - वसा में घुलनशील लेकिन पानी में अघुलनशील 

26. सैकरोमाइसिस सेरेविसिया का उपयोग खाद्य रसायन में किया जाता है - कार्बोहाइड्रेट्स को किण्वित करने के लिए 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics ) और क...

Popular post