Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

Class 12th physics paper 2022 objective solution|भौतिक विज्ञान पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर

Class 12th physics paper 2022 objective solution|भौतिक विज्ञान पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics (भौतिक विज्ञान) वार्षिक परीक्षा पेपर में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है|

यदि किसी प्रश्न में कोई doubt हो  तो comment करें|

Class 12th physics paper 2022 objective solution|भौतिक विज्ञान पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर
Physics paper objective

फिजिक्स वार्षिक परीक्षा पेपर 2022 सॉल्यूशन|physics paper solution

प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिए|

1. किस उपकरण का उपयोग वोल्टेज नियंत्रण के रूप में किया जाता है?

Ans- जेनर डायोड

2. ओमीय प्रतिरोध है?

Ans- तांबे का तार

3. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में नेत्रिका की फोकस दूरी, अभिदृश्यक की फोकस दूरी-

Ans- से अधिक होती है|

4. एक प्रोटॉन में न्यूनतम आवेश होता है?

Ans-  1.6 × 10^-19 C

5. किसी कुंडली का स्वप्रेरकत्व निर्भर नहीं करता है?

Ans- कुंडली में प्रवाहित धारा पर

6. ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर आधारित होता है?

Ans- अन्योन्य प्रेरण

7. विद्युत चुंबकीय तरंगे उत्पन्न होती है?

Ans- त्वरित आवेश से

प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|

1. सबसे अधिक आवृत्ति की विद्युत चुंबकीय तरंगे गामा किरणें है|

2. धारावाही परिनालिका दंड चुंबक की भांति व्यवहार करती है|

3. मीटर सेतु व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धांत पर आधारित है|

4. जल के अंदर वायु का बुलबुला अवतल लेंस के भांति व्यवहार करता है|

5. NAND गेट का बुलियन व्यंजक y = A.B^bar  है| ( A.B  के ऊपर बार लगाना)

6. आकाश का नीला दिखाई देने का कारण प्रकाश का प्रकीर्णन है|

7. विद्युत परिपथ में वोल्टमीटर को सदैव समांतर क्रम में जोड़ते हैं|

प्रश्न- सही जोड़ी बनाइये|

उत्तर

1. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता –  -Vo/uo ( 1+ D/fe) 

2. ब्रूस्टर का नियम  – प्रकाश का ध्रुवण

3. अवरक्त किरणें   –     हरशैल

4. इलेक्ट्रॉन वोल्ट   –  ऊर्जा का मात्रक

5. डायनेमो            – विद्युत चुंबकीय प्रेरण

6. अमीटर              – धारा को नापने का यंत्र

7. विद्युत सामर्थ्य     –      V. I

प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिए|

1. लेंस की फोकस दूरी, लेंस की क्षमता पर किस प्रकार निर्भर करती है?

Ans- लेंस की क्षमता= 1/ f(मीटर में)

                P = 1/f(मीटर में)

2. किस गेट को व्युत्क्रम गेट कहा जाता है?

Ans-  NOT  गेट

3. लेंज का नियम किस सिद्धांत पर आधारित है?

Ans- ऊर्जा संरक्षण

4. देहली आवृत्ति क्या है?

Ans- वह न्यूनतम आवृत्ति जिससे कम आवृत्ति के प्रकाश से इलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन नहीं होता है| देहली आवृत्ति कहलाती है|

5. खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता कैसे बढ़ाई जाती है?

Ans-  अभिदृश्यक की फोकस दूरी(fo) अधिक तथा नेत्रिका की फोकस दूरी(fe) कम करके|

6. कुचालक माध्यम की उपस्थिति का विभव पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans- विभव कम हो जाता है|

7. विस्थापन धारा किस कारण उत्पन्न होती है?

Ans- परिवर्ती विद्युत क्षेत्र (विद्युत फ्लक्स) के कारण

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Pre-Nursing selection test(PNST) 2024 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2024 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2...

Popular post