लेंस की क्षमता और लेंस की क्षमता का मात्रक|power of a lens
आज इस post में हम पढ़ने वाले है science के महत्वपूर्ण टॉपिक लेंस की क्षमता और लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?ये टॉपिक class 10th science और class 12th physics दोनों के लिए महत्वपूर्ण है|
 |
Power of a lens |
लेंस की क्षमता किसे कहते हैं(power of a lens)
हम जानते हैं लेंस का मुख्य कार्य प्रकाश किरणों को मोड़ना है| उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को मुख्य अक्ष की ओर मोड़ देता है तथा अवतल लेंस प्रकाश किरणों को मुख्य अक्ष से दूर हटा देता है|
प्रयोगों में यह देखा गया है कि जिस लेंस की फोकस-दूरी जितनी कम होती है वह प्रकाश किरणों को उतना ही अधिक मोड़ता है| अत: उसकी क्षमता या शक्ति अधिक होती है|
लेंस की क्षमता की परिभाषा(lens ki shamta ki paribhasha)
मीटर में नापी गई लेंस की फोकस-दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं|
लेंस की क्षमता का सूत्र:-
लेंस की क्षमता = 1/ मीटर में फोकस-दूरी
या
P = 1/ f (मीटर में)
यदि फोकस दूरी f सेमी. में हो, तो लेंस की क्षमता
P = 100 / f
लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है(lens ki shamta ka matrak):
लेंस की क्षमता का मात्रक डाइऑप्टर(D) है| इसे डायोप्टर भी लिखा जाता है|
Note :- उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है अतः उत्तल लेंस की क्षमता भी धनात्मक होगी तथा अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है अतः अवतल लेंस की क्षमता भी ऋणात्मक होगी|
Power of lens numerical in hindi( लेंस की क्षमता से संबंधित सवाल)
1. यदि किसी लेंस की क्षमता(Power) +2D है, तो इस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी और यह लेंस उत्तल होगा या अवतल?
Sol:-
दीया है-
लेंस की क्षमता P = +2 डायोप्टर
लेंस की फोकस दूरी f = ज्ञात करना है|
सूत्र - P = 1 / f (मीटर में)
f = 1 / P
f = 1 / 2
f = 0.5 मीटर
यहाँ फोकस दूरी धनात्मक है अतः यह उत्तल लेंस होगा|
2. यदि किसी लेंस की क्षमता(Power) -2D है, तो इस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी और यह लेंस उत्तल होगा या अवतल?
Sol:- दीया है-
लेंस की क्षमता P = - 2 डायोप्टर
लेंस की फोकस दूरी f = ज्ञात करना है|
सूत्र - P = 1 / f (मीटर में)
f = 1 / P
f = - 1 / 2
f = - 0.5 मीटर
यहाँ फोकस दूरी ऋणात्मक है अतः यह अवतल लेंस होगा|
3. एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 20cm है, तो लेंस की क्षमता कितनी होगी?
Sol:-
दिया है-
लेंस की फोकस दूरी f = 20cm
लेंस की क्षमता P = ज्ञात करना
फोकस दूरी f सेमी. में है अतः
लेंस की क्षमता P = 100 / f
P = 100/20
P = +5 D
4. एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 0.5 m है, तो लेंस की क्षमता कितनी होगी?
दिया है-
लेंस की फोकस दूरी f = 0.5 m
लेंस की क्षमता P = ज्ञात करना
फोकस दूरी f मीटर में है अतः
लेंस की क्षमता P = 1/ f(मीटर में)
P = 1 / 0.5
P = +2 D
5. धूप के चश्मे की क्षमता होती है-
A) 0 डायोप्टर
B) 1 डायोप्टर
C) 2 डायोप्टर
D) 3 डायोप्टर
Ans - A
6. चश्मे बनाने वाला दो लेंस जिनकी क्षमता क्रमशः 1.25 और -2.0 डायोप्टर है, संयोजित कर एक लेंस बनाता है| नये बने लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए|
Sol:-
[ note:- संयुक्त लेंस की क्षमता प्रत्येक लेंस की क्षमता के बीजगणितीय योग के बराबर होती है|]
दिया है- P1 = 1.25 डायोप्टर
P2 = -2.0 डायोप्टर
P = P1 + P2
P = 1.25 +(-2.0)
P = 1.25-2.0
P = -0. 75 डायोप्टर
7. 10 डायोप्टर (D) क्षमता वाले लेंस की फोकस दूरी क्या होगी?
Sol:- लेंस की क्षमता P = 10 D
लेंस की फोकस दूरी f = ?
सूत्र :- लेंस की क्षमता P = 1/f ( मीटर में)
f = 1/P
f = 1/10
f = 0.1 m
8. 4 D क्षमता वाले अवतल लेंस की फोकस दूरी कितनी है?
Sol:- अवतल लेंस की क्षमता P = -4 D
अवतल लेंस की फोकस दूरी f = ?
सूत्र- लेंस की क्षमता P = 1/ f ( मीटर में)
f = 1/ P
f = 1/ -4
f = - 0.25 m
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें