Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

science one linear questions and answers|न्यूटन के नियम और केशिकत्व से संबंधित प्रश्न

science one linear questions and answers|न्यूटन के नियम और केशिकत्व से संबंधित प्रश्न

आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| इस पोस्ट में हम न्यूटन के नियम और केशिकत्व से संबंधित प्रश्नों को पढ़ेंगे |ये सभी one linear science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

न्यूटन के नियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न|Newton's law one linear questions 

1. न्यूटन का प्रथम नियम किस नाम से जाना जाता है? – जड़त्व का नियम (Law of Inertia)।

2. प्रथम नियम किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था? – गैलीलियो ने आधार दिया, न्यूटन ने प्रतिपादित किया।

3. यदि कोई वस्तु स्थिर है तो वह कब तक स्थिर रहेगी? – जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगाया जाए।

4. गतिमान वस्तु सीधी रेखा में समान वेग से कब तक चलती रहती है? – जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगे।

5. न्यूटन का दूसरा नियम किससे संबंधित है? – बल और त्वरण से

6. दूसरा नियम का गणितीय रूप क्या है? – F = ma।

7. न्यूटन का दूसरा नियम हमें किसकी परिभाषा देता है? – बल (Force) की।

8. बल की SI इकाई कौन-सी है? – न्यूटन (N)।

9. न्यूटन का तीसरा नियम क्या कहता है? – प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।

10. रॉकेट के उड़ने का सिद्धांत किस नियम पर आधारित है? – न्यूटन का तृतीय नियम।

11. बंदूक चलाने पर पीछे की ओर झटका क्यों लगता है? – न्यूटन का तृतीय नियम।

12. नाव से किनारे पर कूदने पर नाव पीछे की ओर क्यों खिसकती है? – न्यूटन का तृतीय नियम।

13. न्यूटन का प्रथम नियम किसके विशेष रूप से समान है? – गैलीलियो का जड़त्व सिद्धांत।

14. न्यूटन का दूसरा नियम किसका मात्रात्मक रूप है? – प्रथम नियम का।

15. न्यूटन के नियम किस क्षेत्र में सबसे अधिक उपयोगी हैं? – यांत्रिकी (Mechanics) में।

केशिकत्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न|capillarity one linear questions 

1. केशिका क्रिया किसके कारण होती है? – आसंजन (Adhesion) और सहसंजन (Cohesion) बल के कारण

2. पतली नली में जल क्यों ऊपर चढ़ता है? – केशिकत्व के कारण

3. फाउंटेन पेन _________ के सिद्धांत पर कार्य करता है।- केशिकत्व

4. जल की केशिक नली में सतह कैसी होती है? – अवतल

5. पारा की केशिक नली में सतह कैसी होती है? – उत्तल

6. पौधों में जड़ों से पत्तियों तक जल का चढ़ना किसका उदाहरण है? – केशिकत्व

7. मिट्टी में जल ऊपर तक कैसे पहुँचता है? – केशिकत्व के द्वारा

8. केशिकत्व का मान किस पर निर्भर करता है? – तरल के पृष्ठ तनाव व नली की त्रिज्या पर

9. केशिकत्व किस तरल में नहीं होता? – जब संपर्क कोण 90° हो

10. केशिकत्व का व्यावहारिक उपयोग कहाँ होता है? – दीपक की बत्ती में तेल का ऊपर चढ़ना।

11 .केशिका क्रिया किस वैज्ञानिक नियम से सम्बंधित है?- पृष्ठ तनाव (Surface Tension) से।

12 . नली का त्रिज्या और द्रव का ऊपर उठने की ऊँचाई में क्या संबंध है?-  ऊँचाई ∝ 1/त्रिज्या (नली जितनी पतली होगी, द्रव उतना अधिक ऊपर उठेगा)









Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

science one linear questions and answers|न्यूटन के नियम और केशिकत्व से संबंधित प्रश्न

science one linear questions and answers|न्यूटन के नियम और केशिकत्व से संबंधित प्रश्न आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science...

Popular post