Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

पौधों में लैंगिक जनन और परागण से सम्बंधित प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer

पौधों में लैंगिक जनन और परागण से सम्बंधित प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer

आज की इस पोस्ट में हम बायोलॉजी(biology) के महत्वपूर्ण टॉपिक पौधों में लैंगिक जनन (sexual reproduction) और परागण (Pollination) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं| ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं|

पौधों में लैंगिक जनन और परागण से सम्बंधित प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer
Biology one linear questions 

पौधों में लैंगिक जनन|sexual reproduction in flowering plants

1. लैंगिक जनन किसे कहते हैं ? - लैंगिक जनन में बीजों से नये पादप का जन्म होता है

2. किस प्रजनन से अधिक विविधता उत्पन्न होती है ?- लैंगिक प्रजनन से

3. पादपों का जनन भाग क्या कहलाता है?- पुष्प

4. पुष्पों का अध्ययन क्या कहलाता है?- एन्थोलॉजी (Anthology)

5. पुष्प के कितने भाग होते हैं ?- 4 (बाह्य दल पुंज, दलपुंज, पुमंग, जायांग)

6. जिन पुष्पों में पुष्प के चारों चक्र उपस्थित होते हैं उन्हें क्या कहते हैं ? - पूर्ण पुष्प

7. जिन पुष्पों में पुष्प के एक या अधिक चक्र अनुपस्थित होते हैं,उन्हें क्या कहते हैं?- अपूर्ण पुष्प

8. बाह्य दल पुंज किसे कहते हैं ?- पुष्प के सबसे बाहरी चक्र को

9. दलपुंज का मुख्य कार्य क्या है?- परागण हेतु कीटों को आकर्षित करना

10. पुमंग किसे कहते हैं?- पुष्प के तीसरे चक्र को

11. पुष्प के नर अंग को क्या कहते हैं?- पुंकेसर

12. पुष्प के वास्तविक मादा भाग को क्या कहते हैं?-  जायांग

13. जायांग के कितने भाग होते हैं ?- तीन [अंडाशय (Ovary) वर्तिका (Style),  वर्तिकाग्र (Stigma) ]

14. अंडाशय में क्या पाया जाता है ?- बीजाण्ड

15. मादा युग्मक या अंडाणु कहाँ पाया जाता है?- बीजाण्ड में 

16. यदि किसी उभयलिंगी पुष्य में पुमंग और जायांग अलग-अलग समय पर परिपक्व होते हैं तो इसे क्या कहते हैं?- भिन्नकालपक्वता

17. पुष्प का मुख्य कार्य क्या है?- प्रजनन द्वारा फल तथा बीज का निर्माण करना

परागण से सम्बंधित प्रश्न|Pollination in hindi 

1. परागण किसे कहते हैं ?- परागकणों के परागकोष से मुक्त होकर उसी जाति के वर्तिकाग्र तक पहुँचने की क्रिया को परागण कहते हैं|

2. परागण कितने प्रकार का होता है? - दो प्रकार का (स्व-परागण पर-परागण)

3. स्व-परागण किसे कहते हैं ?- पुष्प के परागकण का उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर या उसी पौधे पर स्थित किसी अन्य पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचने को स्वपरागण कहते हैं|

4. पर-परागण किसे कहते हैं?- एक पुष्प के परागकण का उसी जाति के दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचने को पर-परागण कहते हैं|

5. परागण के कितने कारक हैं?- दो (अजैविक कारक जैविक कारक)

6. परागकण का निर्माण कहाँ होता है ?- परागकोष (Anthor) में

7. जानवरों और कीटों में किसे मुख्य जैविक परागणकर्ता माना जाता है ?- मधुमक्खी को

8. परागण के बाद क्या होता है?- निषेचन (Fertilization)

9. वायु द्वारा परागण को क्या कहते हैं ?- वायुपरागण (Anemophilous)

10. कीटों द्वारा होने वाले परागण को क्या कहते हैं?- कीटपरागण (Entomophilous)

11. जल द्वारा होने वाले परागण को क्या कहते हैं?-  जलपरागण (Hydrophilous)

12. जन्तुओं द्वारा होने वाले परागण को क्या कहते हैं?- जन्तुपरागण (Zoophilous)

13. पक्षियों द्वारा होने वाले परागण को क्या कहते हैं?-  पक्षीपरागण (Ornithophilous)

14. चमगादड़ द्वारा होने वाले परागण को क्या कहते हैं?- चिरोप्टोफिलस (Chiroptophilous)

इसके बारे में भी पढ़ें:-

> Science 50 one linear questions with answer 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

science one linear questions and answers|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE

science one linear questions and answers|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general ...

Popular post