50 science one linear questions in hindi|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
Science questions with answer |
विज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|science questions with answer
1. एक आवेशित खोखले गोलक के अन्दर किसी जगह विद्युत क्षेत्र का मान होता है - शून्य
2. कौन हाइपोथैलेमस से संदेश पाता है और अंतःस्रावी ग्रंथियों को संप्रेषित करता है - पीयूष ग्रंथि
3. द्रवीभूत पेट्रोलियम गैस में प्रधानतः होते है - ब्यूटेन और प्रोपेन
4. वायुमंडलीय स्तर जो रेडियो तरंगों को परावर्तित करता है, उसे कहा जाता है - आयनमंडल
5. 'प्रकाश का अपवर्तन' का तात्पर्य है - एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करते समय प्रकाश की किरण का मुड़ना
6. एक दृश्यमान स्पेक्ट्रम में न्यूनतम तरंगदैर्ध्य वाला रंग है- बैंगनी
7. सर्वदाता रक्तवर्ग है - 0
8. स्फिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer) मापता - रक्तचाप को
9. पृष्ठ तनाव की इकाई क्या है - न्यूटन प्रति मीटर
10. 'डायनामाइट' का आविष्कार करने वाले स्वीडिश रसायनज्ञ, अभियन्ता एवं उद्योगपति का नाम बताइए - एलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल
11. गणना में सहायक गणितीय साधन के रूप में लघुगणक की संकल्पना किसने की - जॉन नेपियर
12. रेडियोधर्मिता को खोज किसने की - हेनरी बेकुरल ने
13. दिन के समय पौधे - कार्बन डाइऑक्साइड लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते है
14. सोल्डर (टाँका) मिश्रधातु है - टिन तथा सीसा का
15. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों बनता है - पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है
16. कौन-सा अक्रिय गैस वायुमंडल में नहीं पाया जाता है - रेडॉन
17. पृथ्वी की ओजोन परत प्राणियों के लिए उपयोगी होती है, क्योंकि - यह उन्हें सूर्य की अत्यधिक पराबैंगनी किरणों से बचाती है
18. व्यस्क मानव में रूधिर की रचना किसके द्वारा की जाती है - अस्थिमञ्जा द्वारा
19. चमगादड़ अंधेरे में उड़ सकते है क्योंकि - उनका मार्गदर्शन उनके द्वारा उत्पन्न पराश्रव्य तरंगों द्वारा किया जाता है
20. सैस्टैरिन किसकी औषधि है - बुढ़ापा रोकने की
21. सूर्य के प्रकाश को संकेन्द्रित (फोक्स) करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है - उत्तल लेंस का
22. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है - विद्युत मोटर
23. खाद्य संसाधन तथा संचय द्वारा कौन-सा पोषक तत्त्व अधिकांश रूप में प्रभावित होता है - विटामिन
24. भुकम्पी तरंगे रिकार्ड की जाती है - सीस्मोग्राफ पर
25. सभी जैविक वातावरणीय प्रक्रियाएँ, विभिन्न जलवायु तथा मौसमी दशाएँ किस परत पर उत्पन्न होती है - ट्रोपोस्फियर (क्षोभमंडल)
Science in hindi|science Gk questions
26. सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने में सूर्य-प्रकाश को कितना समय लगता है - 8 मिनट 20 सेकेण्ड (लगभग)
27. चलती गाड़ी में बैठे आदमी की ऊर्जा होगी - गतिज एवं स्थितिज दोनों
28. टायफॉइड रोग में शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है - आँत
29. द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) में मुख्य रूप से क्या होता है - ब्यूटेन एवं प्रोपेन
30. बिना शल्क (Scales) वाली मछली कौन-सी है? - कैटफिश
31. ध्वनि वेग न्यूनत्तम स्तर पर होती है - वायु में
32. रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है - विद्युत सेल
33. हाइग्रोमीटर से क्या मापा जाता है - आपेक्षिक आर्द्रता
34. शून्य समूह में रखे गये तत्व किस नाम से जाने जाते हैं - निष्क्रिय तत्व
35. सबसे भारी धातु है – ओस्मियम
36. सबसे हल्की धातु है - लीथियम
37. सबसे हल्का तत्व है - हाइड्रोजन
38. पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है - ऑक्सीजन
39. मानव निर्मित तत्व कौन-सा है- कैलीफोर्नियम
40. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है - NaHCO3
41. साधारण नमक है- सोडियम क्लोराइड
42. अग्निशमन वस्त्र किससे बनाये जाते हैं - एस्बेस्टॉस
43. ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम है - कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड
44. एम्बेस्टॉस किससे बनती है - कैल्सियम और मैग्नीशियम
45. हीमोग्लोबीन में उपस्थित होता है- लोहा
46. जंगरहित लोहा बनाने में प्रयुक्त महत्वपूर्ण धातु हैं - क्रोमियम
47. मिनिमाता रोग किस कारण होता है - पारा
48. क्विक सिल्वर (Quick Silver) के नाम से जाना जाता है- मर्करी
49. किसी अमलगम का एक घटक सदा होता है - मर्करी
50. अल्फा और बीटा किरणों की खोज किसने की- रदरफोर्ड
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें