Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 29 दिसंबर 2024

जीव विज्ञान और उसकी शाखाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer

जीव विज्ञान और उसकी शाखाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer 

आज की इस पोस्ट में हम बायोलॉजी(biology) और उसकी महत्वपूर्ण शाखाओं से सम्बंधित प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं| ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं (mptet,reet,railway,ssc, mppsc, mp police, patwari आदि) के लिए महत्वपूर्ण हैं|

जीव विज्ञान और उसकी शाखाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|biology one linear questions with answer
Biology Question Answer 

Biology Question Answer in hindi|बायोलॉजी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1. विज्ञान किसे कहते है?- सुसंगठित सुव्यवस्थित तथा क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

2. जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था - लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने

3. जीव विज्ञान की मुख्यतः कितनी शाखाएं है। - दो (जूलॉजी तथा बॉटनी)

4. जंतु विज्ञान (Zoology) किसका अध्ययन करता है - जीवित व मृत जंतुओं का

5. जंतु विज्ञान का जनक किसे माना जाता है? - अरस्तू को

6. कैंसर का उपचार चिकित्सा विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है ? - आंकोलॉजी

7. कोशिका के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहा जाता है? - साइटोलॉजी (Cytology)

8. विभिन्न प्रकार के ऊतकों के अध्ययन को क्या कहा जाता है? - ऊतक विज्ञान

9. चिकित्सा विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किडनी का अध्ययन किया जाता है? - वृक्क विज्ञान (Nephrology)

10. जानवरों के उनके पर्यावरण के साथ संबंधों के अध्ययन को क्या कहा जाता है ? - पारिस्थितिकी विज्ञान (Ecology)

11. विज्ञान की शाखा चिरोपोडी (Podiatry) शरीर के किस भाग से संबंधित है? - पैरों से

12. 'Historia Animalium' किसकी रचना है? - अरस्तू की

13. जंतु विज्ञान किसका अध्ययन करता है? -जंतुओं का

14. जीवों के वर्गीकरण के अध्ययन को क्या कहा जाता है?-  वर्गिकी (Taxonomy) 

15. पालतू कुत्तों का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है? साइनोलॉजी (Cynology)

16. जीव की आकृति उसकी रचना और विशिष्ट संरचनात्मक गुणों के अध्ययन को क्या कहते है?- आकृति विज्ञान (Morphology)

17. अस्थियों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? ऑस्टियोलॉजी

18. जेनेटिक्स में किसका अध्ययन किया जाता है?- जीन और उनके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन

19. हिमैटोलॉजी का अध्ययन किससे संबंधित है? - रक्त से

20. चिकित्सा विज्ञान की किस शाखा में यकृत के उपचार का अध्ययन किया जाता है?- हेपेटोलॉजी

21. पशुओं के व्यवहार के वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ अध्ययन को क्या कहा जाता है? - एथोलॉजी

22. पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है - आर्निथोलॉजी

23. सौरोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? - छिपकली का (Lizard)

24. मकडियों का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है?- अर्क्नोलोजी (Arachnology)

25. कीट संवर्धन क्या है?- कीटों की वृद्धि करने का विज्ञान

26. कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते हैं?- एंटोमोलॉजी (Entomology)

27. जीव विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत उभयचरों एवं सरीसृपों का अध्ययन किया जाता है? - हर्पेटोलॉजी के

28. मछलियों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहा जाता है - इचथियोलॉजी (Ichthyology)

29. टॉक्सिकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? - जहर का

इसके बारे में भी पढ़ें:-

> पौधों में लैंगिक जनन और परागण|biology Question Answer 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

science one linear questions and answers|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE

science one linear questions and answers|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general ...

Popular post