Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 5 मई 2024

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले नदियों(rivers) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (ssc, mppsc, upsc, railway, mptet, ctet, reet आदि) में पूछे जाते हैं|

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers
Gk questions on rivers

नदियों से संबंधित 35 महत्वपूर्ण प्रश्न|nadiyon se sambandhit samanya gyan

 1. भारत की शोक नदी किसे कहते हैं? — कर्मनाशा नदी

2. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? – कोसी नदी

3. असम का शोक किस नदी को कहा जाता है? – ब्रह्मपुत्र नदी

4. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है? – दामोदर नदी

5. उड़ीसा का शोक किस नदी को कहा जाता है? – महानदी 

6. चीन का शोक किस नदी को कहा जाता है? – ह्वांगहो नदी

7. सिन्धु नदी का उद्गम स्थल कहां है? — मानसरोवर झील

8. बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है?— अलकनंदा

9. केदारनाथ का प्रसिद्ध मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है? — मंदाकिनी

10. भागीरथी नदी कहां से निकलती है? — गौमुख से

11. कावेरी नदी का उद्गम स्रोत कहां से है? — ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ

12. कावेरी नदी का उद्गम किस राज्य से होता है? – कर्नाटक

13. कावेरी नदी कहां गिरती है? — बंगाल की खाड़ी में

14. कौन-सी नदी भेड़ाघाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है? — नर्मदा

15. नर्मदा नदी का उद्गम कहां से होता है? –अमरकंटक

gk questions on rivers|नदियों से संबंधित जीके क्वेश्चन

16. भारत की कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती है? — नर्मदा और ताप्ती

17. भारत की कौन सी नदी उल्टी (पूर्व से पश्चिम) बहती है? — नर्मदा नदी/ताप्ती नदी

 18. कौन-सी नदी दो पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है? — नर्मदा

19. नर्मदा नदी किन दो पर्वत श्रेणियां के बीच बहती है? –विंध्याचल एवं सतपुड़ा पर्वत श्रेणी

20. भारत में कौन सी नदी भ्रंश घाटी (rift valley) से होकर बहती है? – नर्मदा और ताप्ती

21. भारत की कौन सी दो प्रमुख नदियां पश्चिम की ओर से बहते हुए अरब सागर में प्रवेश करती है? — नर्मदा और ताप्ती

22. दामोदर नदी कहां से निकलती है? — छोटानागपुर पठार

23. भारत की किस नदी को ‘जैविक मरुस्थल’ कहते हैं? — दामोदर

24. बिहार में बहने वाली नदियों में किसका उद्गम अमरकंटक में है? — सोन

25. कौन-सी नदी सबसे अधिक पथ परिवर्तन करती है? — कोसी नदी

26. भागीरथी और अलकनंदा नदी कहाँ पर मिलती है? — देव प्रयाग

27. भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है? — ब्रह्मपुत्र नदी

28. कोपिली नदी किसकी सहायक नदी है? — ब्रह्मपुत्र

29. भारत की सबसे वृहत्तम नदी कौन-सी है? — गंगा

30. तिब्बत में बहने वाली नदी सांगपो किससे होकर भारत में प्रवेश करती है? — अरुणाचल प्रदेश

31. भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति वाली नदी कौन-सी है? — हुगली नदी

32. लूनी नदी कहाँ समाप्त होती है? — कच्छ के रण में

33. विश्व का वृहत्तम डेल्टा किसके द्वारा निर्मित होता है? — गंगा एवं ब्रह्मपुत्र

34. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ कौन-सी हैं? — गंगा और ब्रह्मपुत्र

35. भारत की पवित्र नदी कौन सी है? — गंगा नदी

इसके बारे में भी पढ़े:-

> संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

> भारत के राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

50 gk one linear questions in hindi|सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर most gk questions with answers

50 gk one linear questions in hindi|सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर most gk questions with answers आज की इस पोस्ट में हम  general knowledge ...

Popular post