Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics half yearly exam paper 2023

कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics half yearly exam paper 2023

आज की इस पोस्ट में हम कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर(class 12th physics half yearly exam paper) जो YouTube पर बहुत ही वायरल हो रहा है उस paper में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है| भौतिक विज्ञान का यह पेपर real है या fake इसकी जानकारी हमें नहीं है|

सभी छात्र exam paper की तैयारी अपने स्वयं के विवेक से करें| हमारा उद्देश्य केवल भौतिक विज्ञान(physics) से संबंधित संपूर्ण notes स्टूडेंट्स तक पहुंचाना है|

ardhvaarshik Pariksha paper physics 2023|physics objective half yearly exam paper 2023

Que:-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए|

1. विद्युत क्षेत्र का मात्रक है - N/C

2. दो संधारित्र को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर प्रत्येक पर समान होता है- आवेश

3. अतिचालक पदार्थ की चालकता होती है- अनंत

4. धारामापी की कुंडली के साथ श्रेणी क्रम में उच्च प्रतिरोध का तार जोड़ने पर बनता है- वोल्टमीटर

5. ग्रीनहाउस प्रभाव का कारण क्या है? - अवरक्त किरणें

6. सरल सूक्ष्मदर्शी से बना प्रतिबिंब होता है- आभासी व वस्तु से बड़ा

Que:- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

1. लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर है| 

2. विकिरण की प्रकृति द्वैती होती है| 

3. निम्न कक्षा की अपेक्षा उच्च कक्षा में इलेक्ट्रॉन की स्थतिज ऊर्जा अधिक होती है|

4. ऐसे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो किंतु परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न हो समभारी कहलाते हैं|

5. मूल आवेश का मान 1.6 × 10^-19 कूलॉम होता है|

6. जूल = कूलॉम × वोल्ट

Que:-3 सत्य/असत्य लिखिए|

1. एक समान विद्युत क्षेत्र में खींची गई बल रेखाएं समांतर होती है| - सत्य

2. विद्युत धारिता का एस आई मात्रक वोल्ट होता है| - असत्य

3. ताप बढ़ने पर अर्द्धचालकों का प्रतिरोध बढ़ जाता है| - असत्य

4. एक गतिमान आवेश केवल चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है| असत्य

5. अर्द्धचालकों की ताप बढ़ने पर चालकता बढ़ जाती है|-  सत्य

Que:-4 सही जोड़ी मिलाइए| [ उत्तर ]

1. ओम का नियम              -      विभावांतर और धारा में संबंध

2. किरचॉफ का नियम        -      जटिल विद्युत परिपथ

3. व्हीटस्टोन सेतु का नियम  -    प्रतिरोध का मान

4. केमरलिंग ओंस              -     अतिचालकता

5. साइमन                        -      विद्युत चालकता

Que:-5 एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1. अनुगमन वेग और विद्युत क्षेत्र की तीव्रता में संबंध लिखिए|
उत्तर- Vd ∝ E

2. लेंज का नियम किस नियम के अनुकूल है?
उत्तर- ऊर्जा संरक्षण

3. स्नेल का नियम लिखिए|
उत्तर- आपतन कोण की ज्या तथा अपवर्तन कोण की ज्या में एक निश्चित अनुपात होता है जिसे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं| इसे ही स्नेल का नियम कहते हैं|

4. फोटॉन किसे कहते हैं?
उत्तर:- प्रकाश ऊर्जा के छोटे-छोटे बंडल या पैकेट के रूप में चलता है प्रत्येक पैकेट या बंडल को क्वांटा या फोटॉन कहते हैं|

5. गोलीय दर्पण का सूत्र लिखिए|
उत्तर - 1/f = 1/u + 1/v

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|Lok Sabha important one liner Question Answer

लोकसभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर|Lok Sabha important one liner Question Answer  आज की इस पोस्ट में हम लोकसभा(Lok Sabha) से संबंधित...

Popular post