Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

ardhvaarshik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान

ardhvaarshik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के  अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023 में पूछे गए सभी objective type questions के solution को पढ़ने वाले है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

ardhvaarshik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान
Physics objective solution

Class 12th half yearly exam paper objective solution|physics paper objective solution

Que:-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए|

1. यदि कोई तरंग विरल माध्यम से सघन माध्यम में अपवर्तित होती है, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि का मान बढ़ जाएगा? - उपयुक्त में से कोई नहीं

2. 2 कूलॉम आवेश देने पर किसी चालक के विभव में 2 वोल्ट की वृद्धि होती है, तो चालक की धारिता होगी- 1f

3. विद्युत सेल स्रोत है- विद्युत ऊर्जा का

4. विद्युत चुंबकीय तरंगों की उत्पत्ति का कारण है- त्वरित आवेश

5. कांच के किसी अवतल लेंस को जल में डूबोने पर- इसकी फोकस दूरी बढ़ जाएगी

6. किसी विद्युत द्विध्रुव के केंद्र से दूरी r पर विद्युत विभव अनुक्रमानुपाती होता है-  1/ r²

Que:-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. फोटॉन का विराम द्रव्यमान शून्य होता है|

2. अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए अवरक्त तरंगों का उपयोग किया जाता है|

3. प्रत्यावर्ती धारा मापने के उपकरण धारा के उष्मीय प्रभाव पर आधारित होते हैं|

4. प्रेरित विद्युत वाहक बल चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन के कारण उत्पन्न होता है|

5. तरंग संचरण के दौरान सामान कला में दोलन करते बिंदुओं के बिंदु पथ को तरंगाग्र कहते हैं|

6. किसी चालक के भीतर स्थिर विद्युत क्षेत्र शून्य होता है|

Que:-3 सही जोड़ी मिलाकर लिखिए | [ उत्तर ]

1. शून्य सापेक्ष चुंबकशीलता                -    क्यूरी ताप

2. प्रति एकांक आयतन चुंबकीय आघूर्ण    -    चुम्बकन M

3. प्रति एकांक क्षेत्रफल चुंबकीय फ्लक्स   - चुंबकीय फ्लक्स घनत्व (चुंबकीय क्षेत्र) 

4. विद्युत धारा × क्षेत्रफल               -      चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण

5. चुंबकशीलता                           -           B/H

6. चुंबकीय क्षेत्र के वर्ग के समानुपाती   -  चुम्बकीय ऊर्जा

Que:-4 एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिए
1. आपतित प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने पर प्रकाश विद्युत धारा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- प्रकाश विद्युत धारा का मान बढ़ेगा|

2. 10cm गहराई वाले बर्तन में कोई द्रव भरा है, तले पर रखे सिक्के की गहराई 8cm मापी जाती है| द्रव का अपवर्तनांक कितना होगा?
उत्तर- 1.25

3. एक परिनालिका की लंबाई को दोगुना कर दिया गया जबकि फेरों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया गया परिनालिका के स्वप्रेरकत्व में कितना परिवर्तन होगा?
उत्तर- स्वप्रेरकत्व आधा हो जाएगा|

4. दो समांतर चालक तारों में एक ही दिशा में धारा प्रवाहित हो रही है, उनके मध्य लगने वाले बल की प्रकृति क्या होगी?
उत्तर- आकर्षण

5. अनुगमन वेग और विद्युत क्षेत्र की तीव्रता में संबंध लिखिए?
उत्तर- Vd ∝ E

Que:-5 निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य अथवा असत्य लिखिए|
1. किसी धातु की सतह से इलेक्ट्रॉनो के उत्सर्जन के लिए आवश्यक ऊर्जा अलग-अलग इलेक्ट्रॉनो के लिए अलग-अलग होती है| - सत्य

2. जब प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में गमन करता है तो इसकी ऊर्जा कम हो जाती है| - असत्य

3. ऑप्टिकल फाइबर में कोर का अपवर्तनांक क्लेडिंग के अपवर्तनांक से कम होता है| - असत्य

4. आवेशित चालक के पृष्ठ के प्रत्येक बिंदु पर स्थिर वैद्युत क्षेत्र पृष्ठ के अभिलम्बवत होता है| - सत्य

5. किसी पदार्थ पर आवेश का मान एक इलेक्ट्रॉन के आवेश का पूर्ण गुणज ही हो सकता है| - सत्य







Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post