Mptet varg 2 science question answer| science questions in hindi part-2
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
science questions in hindi |
Science questions in hindi|science one linear question answer
1. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्यों कि — लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
2. रिक्टर स्केल किसके मापन में प्रयोग होता है?- भूकम्प की तीव्रता
3. विभव और विभवांतर का मात्रक क्या है? - वोल्ट
4. किस धातु का गलनांक सबसे अधिक है?- टंगस्टन
5. विद्युत बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है? -टंगस्टन
6. धातुओं को पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित करना धातुओं के किस गुणधर्म को दर्शाता है? - आघातवर्धनीयता
7. फास्फोरस को किसमें रखा जाता है? - पानी में
8. मीटर में नापी गई लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम को क्या कहते हैं? - लेंस की क्षमता
9. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? - डायोप्टर
10. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक — बढ़ता है
11. ‘वेन्चुरीमीटर’ से क्या ज्ञात करते हैं? — जल के प्रवाह की दर
12. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? – पाँच
13. विद्युत ऊर्जा का व्यवसायिक मात्रक क्या है? - किलोवाट- घंटा (kWh)
14. 1 किलोवाट घंटा (kWh) ऊर्जा = 3.6 × 10^6 जूल।
15. ऊष्मा का व्यवहारिक मात्रक क्या है? - कैलोरी
16. टाइफाइड से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? - आंत
17. 'मायोपिया' का दूसरा नाम क्या है? - निकट दृष्टि दोष
18. रात्रि में तारे टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं क्यों? - अपवर्तन के कारण
19. ‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह न्यूटन का — तीसरा नियम है
20. एल्यूमिनियम किस खनिज से प्राप्त की जाती है? - बॉक्साइट
21. कृत्रिम वर्षा के लिए किस रसायन का उपयोग किया जाता है? - सिल्वर आयोडाइड
22. सिलिकॉन और जर्मेनियम क्या है? - अर्द्धचालक
23. गर्मियों में सफेद कपड़े क्यों पहने जाते हैं? - सफेद कपड़े ऊष्मा के बुरे अवशोषक हैं
24. हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही क्यों निकलने लगती है? - वायुदाब में कमी के कारण
25. दीपक की बत्ती में तेल ऊपर किस घटना के कारण चढ़ता है? - केशिकीय घटना
इसके बारे में भी पढ़ें:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें