Mptet varg 2 science question answer| science questions in hindi part-1
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
science questions |
mptet varg 2 science notes|मुख्य चयन परीक्षा वर्ग 2 विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1. ब्लीचिंग पाउडर( विरंजक चूर्ण) में कौन सी गंध होती है? - क्लोरीन की
2. किसी व्यक्ति का पूरा प्रतिबिंब देखने के लिए समतल दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - व्यक्ति की ऊंचाई की आधी
3. समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या कितनी होती है? - अनंत
4. समतल दर्पण की फोकस दूरी कितनी होती है? - अनंत
5. तीन मूल रंग कौन से हैं? - नीला, लाल, पीला
6. एक्वा रेजिया (अम्लराज) मिश्रण में मिश्रण का अनुपात कितना होता है? - 1:3
7. सांद्र नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का ताजा मिश्रण क्या कहलाता है? - अम्लराज
8. जल में घुलनशील विटामिन कौन से हैं? - विटामिन B और विटामिन C
9. पत्तियों का हरा रंग किसकी वजह से होता है? - क्लोरोफिल
10. नाभिकीय रिएक्टर में किस प्रकार की नाभिकीय प्रक्रिया होती है - नाभिकीय विखंडन की नियंत्रित श्रंखला अभिक्रिया
11. भारत के पहले परमाणु रिएक्टर को क्या कहा जाता है? - अप्सरा
12. सुनने में सहायता के लिये कान में लगाया जाने वाला उपकरण कौन सा है? -ऑडियोफोन (Audiophone)
13. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? — हेनरी बेकरल ने
14. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? — थियोफ्रेस्टस
15. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? — ग्रीक
16. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण क्या है? — पलायन वेग
17. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? — हेनरी शीले ने
18. हाइड्रोजन की खोज किसने की थी? - हैनरी कैवेंडिश
19. भारत ने किस वर्ष चंद्रयान -1 प्रक्षेपित किया था? -2008
20. चंद्रमा के लिए पहला भारतीय मिशन कौन सा था? - चंद्रयान-1
21. शक्ति का एसआई मात्रक क्या है? - वाट
22. एक अश्व शक्ति के बराबर कितने वाट होते हैं?- 746 वाट
23. सेकंड लोलक(seconds pendulum) का आवर्तकाल कितना होता है? – 2 सेकेण्ड
24. घरों में विद्युत् संयंत्र किस क्रम में जोड़े जाते हैं? - समान्तर क्रम में
25. ऋणात्मक त्वरण को क्या कहते हैं? - मंदन
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें