Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

Class 12th physics paper 2023 objective solution|class 12th physics model paper solution

Class 12th physics paper 2023 objective solution|class 12th physics model paper solution

आज की इस पोस्ट में हम class 12 physics model paper के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है| हम इस पोस्ट में केवल physics model paper के objective type questions का solution पढ़ेंगे| यदि आपको पूरा  physics model paper चाहिये तो आप माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल (mpbse) की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं|

यदि किसी प्रश्न में doubt हो तो comment करें|

Class 12th physics paper 2023 objective solution|class 12th physics model paper solution
Physics paper class 12th

Mp board class 12th physics paper solution|कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान पेपर सॉल्यूशन

प्र.1. सही विकल्प का चयन कीजिए-

1. बिंदु आवेश Q के कारण r दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E-
Ans- E ∝ 1/r² 
2. धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज की थी-
Ans- ओर्स्टेड ने
3. चुंबकीय फ्लक्स का S.I. मात्रक है-
Ans- वेबर
4. निर्वात में विद्युत चुंबकीय तरंग का वेग होता है-
Ans-C =1/√μoϵo
5. ज्यामितीय छाया में प्रकाश के अतिक्रमण की घटना को कहते हैं-
Ans- विवर्तन
6. एक फोटॉन की ऊर्जा 3ev है| फोटॉन की तरंगदैर्ध्य होगी-
Ans- 412.5 nm
7. 1 ग्राम पदार्थ के समतुल्य ऊर्जा होगी-
Ans- 9 × 10¹³ जूल

प्र.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
1. दो समांतर चालक तारों में एक ही दिशा में धारा प्रवाहित हो रही है, वे एक दूसरे को आकर्षित करेंगे|
2. धारावाहिक वृत्ताकार कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र उसके तल के लंबवत होता है|
3. जब एक इलेक्ट्रॉन चुंबकीय क्षेत्र के समांतर गति करता है तब उस पर कोई बल कार्य नहीं करता है|
4. यदि किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में ऊर्जा व्यय की दर शून्य हो, तब परिपथ की धारा को वाटहीन धारा कहते हैं|
5. ट्रांसफार्मर अन्योन्य प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है|
6. कुंडली में प्रेरित धारा की दिशा लेंज के नियम से ज्ञात की जाती है|
7. प्रकाशिक तंतु पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है|

प्र.3. सही जोड़ी बनाइए- [उत्तर]
1. रिडबर्ग नियतांक                          -       me⁴/8ϵo²ch³
2. बोर त्रिज्या                                  -       h²ϵo/πme²
3. फोटॉन का संवेग                          -        P= h/λ
4. आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत समीकरण -  h𝑣=h𝑣o + ½mv²max
5. प्रतिरोधकता ताप गुणांक               - 𝛼 = R-Ro/Ro × t
6. सेल का आंतरिक प्रतिरोध            -  R(E/V - 1)
7. धारा घनत्व                               -   neVd

प्र.4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. ताप वृद्धि के साथ अर्द्धचालक की चालकता में क्या परिवर्तन होता है?
Ans- ताप वृद्धि के साथ अर्द्धचालक की चालकता बढ़ जाती है|
2. P-N संधि डायोड में अवक्षय पर्त की मोटाई किस कोटि की होती है?
Ans- 10^-6 मी
3. किस अभिनति में P-N संधि डायोड का प्रतिरोध बहुत अधिक होता है?
Ans- पश्च अभिनति (उत्क्रम अभिनति)
4. यंग के द्वि स्लिट प्रयोग में किस रंग के लिए फ्रिंज चौड़ाई सबसे कम होती है?
Ans- बैंगनी रंग
5. पतली फिल्म के रंग का कारण क्या है?
Ans-  व्यतिकरण
6. विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के विभिन्न भागों का नाम आवृत्ति के बढ़ते क्रम में लिखिए?
Ans- दीर्घ रेडियो तरंगे< लघु रेडियो तरंगे< अवरक्त किरणें< दृश्य प्रकाश< पराबैंगनी किरणें< एक्स किरणें< गामा किरणें
7. विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के किस भाग की भेदन क्षमता सबसे अधिक होती है?
Ans- गामा किरणें

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics ) और क...

Popular post