Mp patwari gk question answer|मध्यप्रदेश पटवारी सामान्य ज्ञान 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर part-18
आज की इस पोस्ट में हम general knowledge (सामान्य ज्ञान) के gk one liner questions पढ़ने वाले हैं| ये सभी gk questions प्रतियोगी परीक्षाओं(mp police,mp patwari,reet,mptet, ssc, mppsc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
Mp patwari gk questions |
General knowledge question answer|mp patwari gk questions
1.भोपाल गैस त्रासदी कब हुई थी? - 1984 में
2.इंदौर आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कब हुई? - 22 मई 1955
3.मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या कितनी है? - 230
4.पेशवा बाजीराव की समाधि स्थल कहां स्थित है? - रावेरखेड़ी (जिला- खरगोन)
5.महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि कहां स्थित है? - ग्वालियर
6.कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम कहां स्थित है? - ग्वालियर
7.चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था? - अलीराजपुर
8.मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है? - 5 वर्ष
9.मध्य प्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे? - पंडित कुंजीलाल दुबे
10.मध्य प्रदेश के नवीन विधानसभा भवन का नाम क्या रखा गया है? - इंदिरा गांधी विधान भवन
11.मध्य प्रदेश के नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था? - राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा
12.मध्य प्रदेश के किस नगर का प्राचीन नाम 'अवंतिका' था? - उज्जैन
13.तवा बांध परियोजना मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? - होशंगाबाद
14.सिक्योरिटी पेपर मिल कहां स्थित है? - होशंगाबाद
15.कोलार परियोजना किस जिले में स्थित है? - सीहोर
16.मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी किस जिले को कहते हैं? - सिंगरौली
17.तानसेन का मूल नाम क्या था? - रामतनु पाण्डेय
18.सरदार सरोवर परियोजना कौन से राज्य से सम्बन्धित है? - गुजरात राज्य
19.सरदार सरोवर बांध किस नदी पर स्थित है? - नर्मदा नदी
20.सूरत शहर किस नदी के तट पर स्थित है ?- ताप्ती नदी
21.हैदराबाद का जुड़वां नगर है? - सिकंदराबाद
22.लोक नृत्य 'लावणी' किस राज्य से संबंधित है? - महाराष्ट्र
23.शंकराचार्य की गुफाएं कहां स्थित है? - ओंकारेश्वर
24.मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध 'महामृत्युंजय का मेला' कहां आयोजित किया जाता है? - रीवा
25.'रश्मिरेखा' नामक पुस्तक के लेखक कौन थे? - बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
इनके बारे में भी पढ़ें:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें