Prashn bank class 12 physics solution 2022|कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ-7 प्रत्यावर्ती धारा प्रश्न बैंक सॉल्यूशन
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-7 प्रत्यावर्ती धारा के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
Class 12th physics prashn bank |
Class 12th physics prashn bank solution| कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रश्न बैंक
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. LC परिपथ में धारा और विभवांतर के मध्य π/2 का कालांतर होता है|
2. किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में शिखर मान Io व आभासी मान Irms में संबंध है- Irms= Io/√2
3. उच्चायी ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुंडली में फेरों की संख्या द्वितीयक कुंडली की तुलना में कम होती है|
4. प्रत्यावर्ती धारा मापने के उपकरण धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर आधारित होते हैं|
5. एक शुद्ध धारितीय परिपथ में धारा, वोल्टेज से कला में π/2 आगे होती है|
प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. एक संधारित्र अपने में से गुजर जाने देता है-
A. केवल D. C. को
B. केवल A. C. को
C. D. C. तथा A.C. दोनों को
D. न A.C को और न D.C. को
Ans- B
2. ट्रांसफार्मर के क्रोड को निम्न प्रभाव कम करने के लिए पटलित किया जाता है|
A. ताम्र हानि
B. फ्लक्स क्षरण
C. शैथिल्य हानि
D. भंवर धारा
Ans- D
3. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने की युक्ति है-
A. D. C. मोटर
B. A. C. जनरेटर
C. ट्रांसफार्मर
D. चोक कुंडली
Ans- B
4. भारत में घरों में दी जाने वाली विद्युत धारा की आवृत्ति होती है-
A. 40 हर्ट्ज
B. 50 हर्ट्ज
C. 60 हर्ट्ज
D. 100 हर्ट्ज
Ans- B
प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. किसी प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान Io है| एक पूर्ण चक्र में इसका औसत मान कितना होगा?
उत्तर- शून्य
2. प्रतिघात का S.I. मात्रक लिखिए|
उत्तर- ओम
3. वाटहीन धारा का क्या अर्थ है?
उत्तर- जब प्रत्यावर्ती परिपथ में केवल शुद्ध प्रेरकत्व या शुद्ध धारिता हो तथा परिपथ का प्रतिरोध शून्य हो तो परिपथ में धारा तो प्रवाहित होती है, किंतु परिपथ में ऊर्जा का क्षय बिल्कुल नहीं होता है| परिपथ में प्रवाहित इस धारा को वाटहीन धारा कहते हैं|
4. किस दशा में धारा वाटहीन होती है?
उत्तर- जब प्रत्यावर्ती परिपथ में केवल शुद्ध प्रेरकत्व या शुद्ध धारिता हो तथा परिपथ में व्यय औसत शक्ति शून्य हो|
प्रश्न- सही जोड़ी मिलाओ-
1. प्रेरण प्रतिघात - ωL
2. धारिता प्रतिघात – 1/ωc या 1/2πfc
3. R-L परिपथ की प्रतिबाधा - √R² + XL²
4. R-C परिपथ की प्रतिबाधा - √R² + Xc²
5. LCR परिपथ की प्रतिबाधा - √R² + (XL²-Xc²)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें