Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

class 12th physics mp board Prashn bank solution|कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ-8 विद्युत चुंबकीय तरंगे प्रश्न बैंक सॉल्यूशन

class 12th physics mp board Prashn bank solution|कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ-8 विद्युत चुंबकीय तरंगे प्रश्न बैंक सॉल्यूशन

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics mp board प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-8 विद्युत चुंबकीय तरंगे (electromagnetic waves) के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|

किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|

class 12th physics mp board Prashn bank solution|कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ-8 विद्युत चुंबकीय तरंगे प्रश्न बैंक सॉल्यूशन
Physics objective class 12th

Class 12th physics electromagnetic waves prashn bank solution|कक्षा 12वीं फिजिक्स प्रश्न बैंक

प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-

1. अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए अवरक्त तरंगों का उपयोग किया जाता है| 

2. पृथ्वी तल से ओजोन परत की लगभग ऊंचाई 50 km होती है|

3. विस्थापन धारा विद्युत क्षेत्र में परिवर्तन के कारण उत्पन्न होती है|

4. एक त्वरित आवेश चुंबकीय क्षेत्र एवं विद्युत क्षेत्र दोनों उत्पन्न करता है|

5. निर्वात में विद्युत चुंबकीय तरंगों के वेग का सूत्र C =1/√μoϵo है|

6. ऊष्मा की संवेदनशीलता अवरक्त तरंगों द्वारा होती है|

7. विद्युत स्फुलिंग के निकट ओजोन की गंध निकलती है|

8. पराबैंगनी लैंपो के बल्ब क्वार्ट्ज के बनाए जाते हैं|

9. जीवाणु नाशक के रूप में पराबैंगनी तरंगों का उपयोग किया जाता है|

10. विद्युत चुंबकीय तरंगों के स्पेक्ट्रम में सर्वाधिक आवृत्ति वाली तरंग गामा किरण है|

प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिये-

1. निम्नलिखित में से कौन-सी विद्युत चुंबकीय तरंग नहीं है|

A. गामा किरणें

B. X- किरणें

C. ध्वनि तरंगे

D. रेडियो तरंगे

Ans- C

2. निम्नलिखित में सबसे अधिक आवृत्ति वाली तरंग है?

A. अवरक्त

B. रेडियो तरंग

C. दृश्य प्रकाश

D. पराबैंगनी तरंग

Ans- D

3. दृश्य प्रकाश के तरंगदैर्ध्य की कोटी है-

A. 10^-10 m

B. 10^-6 m

C. 10^-4 m

D. 10^-8 m

Ans- B

4. विद्युत चुंबकीय तरंगों का वेग होता है-

A. a²/λ

B. 1/√μoϵo

C. 10-⁴ m

D. BoE

Ans- B

5. निम्न में से किसका तरंगदैर्ध्य सबसे कम है?

A. गामा(y) किरणें

B. दृश्य प्रकाश

C. अवरक्त विकिरण

D. पराबैंगनी विकिरण

Ans- A

6. निम्न में से किसकी आवृत्ति सबसे कम है?

A. गामा(y) किरणें

B. दृश्य प्रकाश

C. अवरक्त विकिरण

D. पराबैंगनी विकिरण

Ans- C

7. विद्युत चुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र के परिमाण E तथा चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण B में संबंध है-

A. B = E/C

B. E = B/C

C. E = B

D. C = B.E

Ans- A

8. यदि विद्युत चुंबकीय तरंग में विद्युत वेक्टर X-अक्ष में तथा चुंबकीय वेक्टर Y-अक्ष में है तो उसके संचरण की दिशा होगी-

A. X - अक्ष

B. Y - अक्ष

C. Z - अक्ष

D. कुछ भी हो सकती है

Ans- C

9. ओजोन मंडल अवशोषित करता है-

A. दृश्य प्रकाश

B. माइक्रो तरंगे

C. अवरक्त विकिरण

D. पराबैंगनी विकिरण

Ans- D

प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिये-

1. दृश्य प्रकाश का तरंगदैर्ध्य परास बताइए|

उत्तर-  4000Å से 7800Å

2. दूरसंचार के लिए किन तरंगों का उपयोग किया जाता है|

उत्तर-  सूक्ष्मतरंगे

3. सूक्ष्म तरंगों की तरंगदैर्ध्य परास लिखिये|

उत्तर- 1mm  से 100mm या [ 10-³ m से 0.1m]

4. विद्युत चुंबकीय तरंग क्या है? 

उत्तर- विद्युत चुंबकीय तरंगे वे तरंगे होती है जो विद्युत क्षेत्र और चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत ज्यावक्रीय दोलनो से बनी होती है| इन तरंगों की खोज सर्वप्रथम जेम्स क्लार्क मैक्सवेल ने की थी|

5. यदि पृथ्वी पर वायुमंडल न होता तो पृथ्वी तल का ताप, वर्तमान ताप की अपेक्षा कितना होता? 

उत्तर-  यदि पृथ्वी पर वायुमंडल न होता तो वायुमंडल की अनुपस्थिति में ग्रीनहाउस प्रभाव की घटना नही होती जिससे पृथ्वी तल का ताप, वर्तमान ताप की अपेक्षा कम होता |

प्रश्न- सही जोड़ी बनाइये-

1. रेडियो तरंगे              -             मार्कोनी

2. पराबैंगनी तरंगे          -            रिटर

3. X- किरणें                -              रोंट्जन

4. गामा किरणें              -             बेकेरल

5. दृश्य प्रकाश               -             न्यूटन

6. अवरक्त किरणें            -           विलियम हर्शेेल

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics ) और क...

Popular post