general knowledge questions in hindi|ssc chsl 2021 सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट
आज की इस पोस्ट में हम ssc chsl 2021 exam में पूछे गए general awareness(सामान्य जागरूकता) के प्रश्नों को पढ़ने वाले है|
इन प्रश्नों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ssc chsl में general awareness के किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं|
सामान्य ज्ञान(Samanya Gyan) के ये प्रश्न ssc, police, patwari, railway आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि आपको जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|
gk in hindi |
multiple choice questions in hindi|सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
1. पेपारा वन्यजीव अभ्यारण्य निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
A. मेघालय
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. पंजाब
Ans- C
2. 'इंडियन पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी- स्पीकर्स पर्सपेक्टिव' नामक पुस्तक के लेखक/लेखिका कौन है?
A. शिवराज पाटिल
B. बलराम जाखड़
C. मीरा कुमार
D. ओम बिड़ला
Ans- C
3. निम्न में से किसने ‘इनडॉमिटेबल स्पिरिट’ पुस्तक लिखी है?
A. अमर्त्य सेन
B. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
C. रघुराम राजन
D. एस. राधाकृष्णन
Ans- B
4. ‘अ फाइन बैलेंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
A. अरविंद अडिगा
B. रोहिंटन मिस्त्री
C. शशि थरूर
D. अमिताव घोष
Ans- B
5. ‘साकेवा' किस राज्य में मनाया जाने वाला एक धार्मिक त्यौहार है?
A. असम
B. गोवा
C. पंजाब
D. सिक्किम
Ans- D
6. ‘ओंग और तेल' किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?
A. कृष्णा
B. कावेरी
C. महानदी
D. गंगा
Ans- C
7. अंतरराष्ट्रीय संधि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल किससे संबंधित है?
A. वन्य जीव
B. ओजोन परत
C. रामसर स्थल
D. विश्व विरासत स्थल
Ans- B
8. भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन है?
A. भाग I
B. भाग II
C. भाग III
D. भाग IV
Ans- C
9. गुजरात के किस जिले में ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी’ स्थित है?
A. नवसारी
B. सूरत
C. नर्मदा
D. बड़ोदरा
Ans- C
10. निम्नलिखित में से कौन सा गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का उदाहरण है?
A. चलती हुई कार
B. बंदूक से चलाई हुई गोली
C. पैर से गेंद को मारना
D. बांध के पीछे स्थित पानी
Ans- D
11. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल 'राकस झील' है?
A. ब्यास
B. सतलज
C. चिनाब
D. झेलम
Ans- B
12. निम्न में से किस टीम ने आईपीएल(IPL) 2020 की ट्रॉफी जीती है?
A. चेन्नई सुपर किंग्स
B. राजस्थान रॉयल्स
C. मुंबई इंडियंस
D. दिल्ली कैपिटल्स
Ans- C
13. मांस पकाने के दौरान कौन सी रासायनिक अभिक्रिया होती है?
A. फिंकेल्स्टाइन अभिक्रिया
B. मैलार्ड अभिक्रिया
C. स्वार्ट्ज अभिक्रिया
D. गाटरमान अभिक्रिया
Ans- B
14. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला पैरा एथलीट कौन है?
A. नरेश कुमार शर्मा
B. देवेंद्र झाझरिया
C. वरुण सिंह भाटी
D. मरियप्पन थंगावेलू
Ans- B
15. किस ओलंपिक खेल में कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला बनी?
A. लंदन ओलंपिक खेल 2012
B. ब्राजील ओलंपिक खेल 2016
C. अटलांटा ओलंपिक खेल 1996
D. सिडनी ओलंपिक खेल 2000
Ans- D
16. 'पेना' नामक पारंपरिक वाद्य यंत्र किस राज्य से संबंधित है?
A. सिक्किम
B. मणिपुर
C. गोवा
D. केरल
Ans- B
17. पंजाब का तीज(तीयां) त्यौहार किस ऋतु की शुरुआत में मनाया जाता है?
A. वर्षा
B. बसंत
C. गर्मी
D. शीत
Ans- A
18. निम्न में से कौन सा आमतौर पर कृषि में उपयोग किए जाने वाले उर्वरकों में पाया जाने वाला एक मूलभूत पादप पोषक तत्व है?
A. मर्करी
B. सोडियम
C. आर्सेनिक
D. पोटैशियम
Ans- D
19. कुलदीप हांडू ने 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार जीता| वे निम्न में से किस खेल से संबंधित है?
A. पहलवानी
B. तैराकी
C. मुक्केबाजी
D. वुशु
Ans- D
20. भारत ने किस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की?
A. 2014
B. 2018
C. 2006
D. 2010
Ans- D
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें