Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 26 दिसंबर 2021

Class 12th physics prashn bank 2022|पाठ-4 गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व प्रश्न बैंक भौतिक विज्ञान

Class 12th physics prashn bank 2022|पाठ-4 गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व प्रश्न बैंक भौतिक विज्ञान

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics  प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-4 गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|

किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|

Class 12th physics prashn bank 2022|पाठ-4 गतिमान आवेश एवं चुंबकत्व प्रश्न बैंक भौतिक विज्ञान
Physics prashn bank objective

Class 12th physics prashn bank solution|कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रश्न बैंक

प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिये-

1. एक गतिमान आवेश उत्पन्न करता है-

A. केवल विद्युत क्षेत्र

B. केवल चुंबकीय क्षेत्र

C. विद्युत एवं चुंबकीय क्षेत्र दोनों

D. कोई नहीं

Ans- C

2. धारावाही वृत्तीय कुंडली के केंद्र पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र होता है-

A. कुंडली के तल में

B. कुंडली के तल के लंबवत

C. कुंडली के तल से 45° पर

D. कुंडली के तल से 60° पर

Ans- B

3. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाला बल है-

A.   q ( v × B) 

B.  1/4πε0 . q/r²

C.  1/4πε0 . q/r

D.   शून्य

Ans- A

4. धारामापी की कुंडली के साथ श्रेणी क्रम में उच्च प्रतिरोध जोड़ने पर बनता है-

A. वोल्टमीटर

B. अमीटर

C. वोल्टमीटर

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

5. किसी धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र होता है-

A. एक समान

B. असमान

C. शून्य

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

6. एक आवेशित कण समचुंबकीय क्षेत्र में इसके समांतर प्रवेश करता है तो कण का पथ कैसा होगा-

A. सरल रेखा

B. वृत्तीय

C. परवलय

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-

1. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में लटके धारावाही लूप पर लगने वाला बल आघूर्ण अधिकतम होता है, जबकि लूप का तल चुंबकीय क्षेत्र के समांतर होता है|

2. एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध शून्य होता है|

3. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है|

4. शण्ट को हमेशा समांतर क्रम में जोड़ा जाता है|

5. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल को लॉरेंज बल कहते हैं|

प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिये-

1. चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का एस आई(S.I.) मात्रक लिखिए|

उत्तर- टेसला या वेबर/मीटर²

2. दो समांतर चालकों में एक ही दिशा में धारा प्रवाहित हो रही है, तब उनके मध्य लगने वाले बल की प्रकृति क्या होगी?

उत्तर- आकर्षण

3. धारावाही कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र का मान लिखिए|

उत्तर-   B = μonI/2r

4. 99 ओम प्रतिरोध की कुंडली वाले धारामापी में से मुख्य धारा का 10 प्रतिशत प्रवाहित करना हो तो शण्ट का प्रतिरोध क्या होगा?

उत्तर-  11 ओम

[ note :-   S = G/n-1

                  S = 99/ 10-1

                  S = 99/9

                  S = 11 ओम ]

5. धारावाही विद्युत पाश के चुंबकीय आघूर्ण का सूत्र लिखिए|

उत्तर-   M = NIA

6. द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर क्या है?

उत्तर- द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर वह उपकरण है जो आयनों को उनके द्रव्यमान और आवेश के अनुपात के आधार पर अलग करता है।

7. धारामापी की कुंडली के बीच में नर्म लोहे का क्रोड क्यों रखा जाता है?

उत्तर- नर्म लोहे की चुंबकशीलता अधिक होती है|

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

2 टिप्‍पणियां:

biology one liner question in hindi|जीव विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर

biology one liner question in hindi| जीव  विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी प...

Popular post