Class 12th physics question bank 2022|पाठ-3 विद्युत धारा प्रश्न बैंक भौतिक विज्ञान
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-3 विद्युत धारा(current electricity) के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
Current electricity objective |
class 12th physics prashn bank solution| कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रश्न बैंक
प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिये-
1. ताप बढ़ाने पर प्रतिरोध घटता है-
A. अर्द्धचालक का
B. धातु का
C. विद्युत अपघट्य का
D. मिश्र धातु का
Ans- A
2. अतिचालक पदार्थ की चालकता होती है-
A. अनंत
B. शून्य
C. एक
D. एक से कम
Ans- A
3. विद्युत सेल स्त्रोत है-
A. इलेक्ट्रॉन का
B. विद्युत ऊर्जा का
C. विद्युत आवेश का
D. विद्युत धारा का
Ans- B
4. किसी तार की प्रतिरोधकता निर्भर करती है-
A. द्रव्यमान पर
B. व्यास पर
C. लंबाई पर
D. पदार्थ पर
Ans- D
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
1. किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है|
2. किरचॉफ का द्वितीय नियम ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है|
3. विद्युत धारा अदिश राशि है|
4. विद्युत धारा घनत्व सदिश राशि है|
5. मीटर सेतु व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धांत पर काम करता है|
प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिये-
1. विभवमापी की संतुलन की स्थिति में इसका प्रतिरोध कितना होता है?
उत्तर- अनंत
2. अनुगमन वेग और विद्युत क्षेत्र की तीव्रता में संबंध लिखिए|
उत्तर- Vd ∝ E [ Vd = -(eE/m) 𝜏 ]
3. एक तार को खींचकर उसकी लंबाई तीन गुना कर दी जाती है| ज्ञात कीजिए कि उसका प्रतिरोध कितने गुना हो जाएगा?
उत्तर- 9 गुना
4. विभव प्रवणता का एस आई(SI) मात्रक लिखिये|
उत्तर- वोल्ट/ मीटर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें