class 12th physics pre board exam paper objective solution 2024|कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान परीक्षा के पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र
सत्र 2023-24 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक परीक्षा के पूर्व अभ्यास दिनांक 08-01-2024 से दिनांक 13-01-2024 तक कराया जाएगा| इस हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा प्रत्येक विषय के 2-2 प्रश्न-पत्र विद्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे हैं|
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के परीक्षा के पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र (pre board exam paper) में पूछे गए सभी objective type questions के solution को पढ़ने वाले है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
Physics paper solution |
Class 12th physics objective solution|physics pre board paper class 12 mp board
Que1. सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. वायु का परावैद्युतांक है- 1
2. एक तार का विशिष्ट प्रतिरोध निर्भर करता है- पदार्थ पर
3. वृत्तीय धारावाही लूप के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा होगी- लूप के तल के लंबवत
4. लेंज का नियम आधारित है- ऊर्जा संरक्षण के नियम पर
5. यदि विद्युत चुंबकीय तरंग में विद्युत वेक्टर X- दिशा में तथा चुंबकीय वेक्टर Y- दिशा में है, तो उसकी संचरण की दिशा होगी- Z- दिशा
6. प्रकाश किरण के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर निम्नलिखित में से कौन सी राशि नहीं बदलती है? - आवृत्ति
Que2- रिक्त स्थान की पूर्ति करो-
1. फोटॉन का विराम द्रव्यमान शून्य होता है|
2. रिडबर्ग नियतांक R का मान 1.097 × 10^7 होता है|
3. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर केवल उन कक्षाओं में परिक्रमण करता है जिनके लिए कोणीय संवेग का मान h/2π का पूर्ण गुणज होता है|
4. सिलिकॉन परमाणु में बाह्यतम कक्षा में 4(चार) इलेक्ट्रॉन होते हैं|
5. 3uf के तीन संधारित्र श्रेणी क्रम में संयोजित है तो संयोजन की तुल्य धारिता 1uf होगी|
6. दो समांतर चालक तारों में एक ही दिशा में धारा प्रवाहित होने पर इनके मध्य बल की प्रकृति आकर्षण होगी|
Que3- सत्य/असत्य लिखिए|
1. अवतल दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है|- असत्य
2. माध्यम के घनत्व के साथ प्रकाश की चाल में परिवर्तन प्रकाश के अपवर्तन का कारण है| - सत्य
3. दो स्वतंत्र स्रोतों से प्रकाश का व्यतिकरण संभव है|- असत्य
4. एक फोटॉन केवल एक इलेक्ट्रॉन को ही उत्सर्जित कर सकता है| - सत्य
5. हाइड्रोजन परमाणु की आयनन ऊर्जा 13.6ev होती है| - सत्य
Que4- सही जोड़ी बनाइये- [उत्तर]
1. विद्युत धारा - ऐम्पियर
2. चालकता - ओम^-
3. प्रतिरोधकता - ओम × मीटर
4. विद्युत वाहक बल - वोल्ट
5. चुंबकीय फ्लक्स - वेबर
6. स्वप्रेरकत्व - हेनरी
Que5- एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. एक पूर्ण चक्र में प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान कितना होता है?
उत्तर- शून्य(0)
2. प्रकाश के व्यतिकरण के लिए किस प्रकार के स्रोतों की आवश्यकता होती है?
उत्तर- कला सम्बद्ध स्त्रोत
3. किसी परमाणु की स्थाई कक्षा किसे कहते हैं?
उत्तर- परमाणु के इलेक्ट्रॉन की स्थाई कक्षा वह कक्षा होती है जिसमें घूमते हुए इलेक्ट्रॉन ऊर्जा उत्सर्जित नहीं करता है| तथा
इन कक्षाओं में घूमते हुए इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग h/2π का गुणज होता है|
4. सूर्य का प्रकाश विद्युत क्षेत्र अथवा चुंबकीय क्षेत्र से विक्षेपित क्यों नहीं होता है?
उत्तर- सूर्य का प्रकाश ऊर्जा का एक फोटॉन है तथा फोटॉन के ऊपर कोई आवेश नहीं होता है| इसलिए सूर्य का प्रकाश विद्युत क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र से विक्षेपित नहीं होता है|
5. नीले व लाल रंग के प्रकाश में से कौन से रंग का प्रकाश प्रिज्म के द्वारा अधिक विचलित होता है?
उत्तर- नीले रंग का प्रकाश
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें