general knowledge question answer|25 gk one linear questions part-1
आज की इस पोस्ट में हम general knowledge (सामान्य ज्ञान) के gk one liner questions पढ़ने वाले हैं| ये सभी gk questions प्रतियोगी परीक्षाओं(mp police,mp patwari,reet,mptet, ssc, mppsc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
Gk questions in hindi |
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी|gk questions with answer
1. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है? - नील नदी
2. 'जय जवान जय किसान' का नारा किसने दिया? - लाल बहादुर शास्त्री
3. नैनीताल झील किस राज्य में स्थित है? - उत्तराखंड
4. भारत के पहले गृहमंत्री कौन थे? - सरदार वल्लभभाई पटेल
5. सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म किस राज्य में हुआ था? - गुजरात
6. भारत की प्रथम महिला आईपीएस(IPS) अधिकारी कौन थी? - किरण बेदी
7. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?- लॉर्ड माउंटबेटन
8. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी? - सिरिमावो भंडारनायके (श्री लंका)
9. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है? - महाभारत
10. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर कौन थे? - महावीर स्वामी
11. महावीर स्वामी के पिता का नाम क्या था? - सिद्धार्थ
12. ‘कैवल्य’ कौन- से धर्म से संबधंधित है? - जैन
13. 'कनिष्क' किस धर्म का अनुयायी था? - बौद्ध धर्म
14. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था? - अवन्तिका
15. 'मोना लिसा पेंटिंग' के चित्रकार कौन थे?- लियोनार्डो दा विंची
16. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है?- कैनबरा
17. "रोमियो और जूलियट" नामक नाटक किसने लिखा था?- विलियम शेक्सपियर
18. कौन सा देश 'उगते हुए सूरज की भूमि' के नाम से जाना जाता है? - जापान
19. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI नीरी) कहां स्थित है? - नागपुर
20. विश्व में सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है? - ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
21. विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है? - रूस
22. बॉलीवुड की पहली फिल्म कौन सी थी? - राजा हरिशचन्द्र
23. भारतीय नेपोलियन की उपाधि किसे दी गई है? - समुद्रगुप्त
24. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान का मुख्यालय कहां स्थित है? - देहरादून
25. जोग या गरसोप्पा जलप्रपात किस नदी पर है? - शरावती नदी
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें