Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-11

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-11

आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-11

Science question answer|science in hindi

1. कोबाल्ट किस विटामिन में पाया जाता है? - विटामिन B12

2. प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है? - मेरुरज्जु

3. अस्थियों का अध्ययन किस शाखा में किया जाता है? - ऑस्टियोलॉजी (अस्थि विज्ञान)

4. हरा प्रोटोजोआ के नाम से किसे जाना जाता है? - यूग्लीना

5. प्रोटीन बनाने के लिए कितने अमीनो अम्ल आवश्यक है? - 20

6. ट्राइटियम किसका समस्थानिक है? - हाइड्रोजन

7. एक पारसेक कितने प्रकाश वर्ष के बराबर होता है? - 3.26 प्रकाश वर्ष

8. खतरे के संकेतों के लिए लाल प्रकाश का उपयोग किया जाता है क्यों? - लाल रंग का प्रकीर्णन कम होता है

9. यदि किसी पिंड को पृथ्वी तल से 11.2 किलोमीटर प्रति सेकंड के वेग से फेंका जाए तो वह - पृथ्वी तल पर कभी नहीं लौटेगा

10. किसी मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान फारेनहाइट में कितना होता है? - 98.6°F

11. ऊष्मा संचरण की विधियां कौन सी है? - चालन, संवहन और विकिरण

12. दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिला देने से बनता है – मिश्रण

13. वायु क्‍या है?  – मिश्रण

14. वह वैज्ञानिक जिसने ‘परमाणु सिद्धान्‍त’ की खोज की – जॉन डाल्‍टन

15. ऐसे तत्‍व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं, कहलाते है – उपधातु

16. अनिश्चितता के सिद्धान्‍त का प्रतिपादन किया – हाइजेनबर्ग

17. नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने किन कणों की सहायता से की – α-कण

18. α-कण क्या है? - हीलियम का नाभिक

19. तत्‍व 92U235 में प्रोटॉनों की संख्‍या है? - 92

20. नाभिकीय विखण्‍डन के दौरान श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए न्‍यूट्रॉनों का अवशोषण करने हेतु किसका प्रयोग किया जाता है – बोरॉन और कैडमियम की छड़

21. पृथ्‍वी की आयु का आकलन किया जाता है – यूरेनियम डेटिंग से

22. कौन-सा पदार्थ नाभिकीय रिएक्‍टर में मंदक का काम करता है – भारी जल

23. अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से कौन सी औषधि का उपयोग होता है ? -एन्टैसिड

24. हल्दी, लिटमस पत्र आदि किस प्रकार का सूचक है ? - प्राकृतिक

25. शाक- सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है ? - उष्माक्षेपी

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi

संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न|United Nations Organization in hindi आज किस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र संगठन(U...

Popular post