Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-8
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
Science 25 most important questions|science in hindi
1. आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या के अनुपात को क्या कहते हैं? - माध्यम का अपवर्तनांक
2. आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात दिए गए रंग और माध्यमों के जोड़े के लिए स्थिर है। यह कौन सा नियम है?- स्नेल का नियम
3. क्षार का स्वाद कैसा होता है? - कड़वा
4. परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के युग्म को क्या कहा जाता है?- न्यूक्लिऑन
5. सोयाबीन में कितने प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है? - लगभग 42%
6. कौन सी शर्करा तत्काल ऊर्जा प्रदान करती है? - ग्लूकोज
7. शहद का प्रमुख घटक क्या है? - फ्रक्टोज
8. पालक के पत्तों में किसकी मात्रा अधिक होती है? - आयरन
9. पीलिया रोग से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? - यकृत (liver)
10. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? - थियोफ्रेस्टस
11. 'जीन' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया? - जोहान्सेन
12. किस पादप को 'शाकीय भारतीय डॉक्टर' कहा जाता है? - आंवला
13. लिटमस किससे प्राप्त होता है? - लाइकेन
14. मिट्टी के घड़े में पानी ठंडा किस प्रक्रिया के कारण होता है? - वाष्पीकरण के कारण
15. कौन सी गैस चूने के पानी को दूधिया बना देती है? - कार्बन डाइऑक्साइड गैस
16. परागकण उत्पन्न होते हैं - परागकोश में
17. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण शरीर के किस भाग में होता है? - अस्थि मज्जा में
18. फेफड़ों में ऑक्सीजन युक्त होकर रक्त कहाँ जाता है? - बायें आलिंद में
19. प्लाज्मा का रंग पीला किसके कारण होता है? - बिलीरुबिन
20. रक्त का शरीर में क्या कार्य है? - संपूर्ण शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाना
21. हृदय कब आराम करता है? - दो धड़कनों के बीच
22. समसूत्री कोशिका विभाजन का क्या कार्य है? - कोशिकाओं की मरम्मत करना
23. प्रोटीन का संश्लेषण होता है- राइबोसोम में
24. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण संभव है? - तृतीय नियम
25. नीला थोथा का रासायनिक नाम क्या है? - कॉपर सल्फेट
इसके बारे में भी पढ़े:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें