Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 10 सितंबर 2023

Mp police exam questions 2023|मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में 3 सितम्बर से 9 सितम्बर तक पूछे गए प्रश्न उत्तर

Mp police exam questions 2023|मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में 3 सितम्बर से 9 सितम्बर तक पूछे गए प्रश्न उत्तर

आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश पुलिस (mp police)  परीक्षा में 3 September से 9 September तक सभी शिफ्ट में पूछे गए सामान्य ज्ञान(general knowledge)  और विज्ञान(science) के प्रश्नों को को पढ़ने वाले हैं| 
यह सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो तो comment करें|

Mp police exam questions 2023|मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में 3 सितम्बर से 9 सितम्बर तक पूछे गए प्रश्न उत्तर
Mp police gk questions

Mp police gk question answer|mp police gk in hindi 2023

1. कांगो नदी को किस नाम से जाना जाता है? - ज़ैरे नदी

2. मसाले का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? - केरल

3. चीन के पहले मंगलयान का नाम क्या था? - तियानवेन-1

4. भूपर्पटी में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है? - ऑक्सीजन

5. भारत सरकार अधिनियम 1858 के समय भारत का वायसराय कौन था? - लॉर्ड कैनिंग

6. बांग्लादेश और पाकिस्तान की संसद का नाम क्या है? - बांग्लादेश- जातीय संसद, पाकिस्तान- मजलिस-ए-शूरा

7. G20 की स्थापना कब हुई थी? - 1999

8. ओजोन छिद्र सर्वप्रथम कहां देखा गया था? - अंटार्कटिका

9. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की स्थापना कब हुई थी? -1944

10. बिरहा के लोकगीत किस क्षेत्र में गाए जाते हैं? - बघेलखंड

11. नागपुर उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी? - 2 जनवरी 1936

12. अलीराजपुर जिले की साक्षरता दर कितनी है? - 36.1 %

13. निम्नलिखित में से किसे गांधीजी द्वारा 'आजाद शत्रु' कहा गया था? - डॉ राजेंद्र प्रसाद

14. ओरछा किस नदी के किनारे स्थित है? - बेतवा

15. नरेंद्र कृष्ण कर्मकार का जन्म कहाँ हुआ था? - ग्वालियर

16. भारतीय साझेदारी अधिनियम कब पारित किया गया? - 1932 में

17. मौसम संबंधी घटना कौन से मंडल में होती है? - क्षोभ मंडल

18. भारत का पहला उच्च न्यायालय कहां स्थापित किया गया था? - कलकत्ता

19. भारत का विभाजन कब हुआ था? - 1947 में

20. मर्रे नदी कहां से निकलती है? - ऑस्ट्रेलियन एल्पस

21. निम्नलिखित में से कौन सी निष्क्रिय गैस वायुमंडल में नहीं पाई जाती है? - रेडॉन

22. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना किस पार्टी से संबंधित है? - बांग्लादेश अवामी लीग

23. सोपान संगीत का संबंध किस राज्य से है? - केरल

24. डॉल्फिन मैन के नाम से किसे जाना जाता है? - रविंद्र कुमार सिन्हा

25. स्टैंड अप इंडिया की शुरुआत कब की गई थी? - 5 अप्रैल 2016

Mp police exam questions 2023|gk in hindi

26. क्षुद्र ग्रह किन दो ग्रहों की कक्षाओं के बीच स्थित है? - मंगल और बृहस्पति

27. मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान की स्थापना कब हुई थी? - 2016

28. मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटें कितनी है? - 230

29. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है? - कोरोना (किरीट) 

30. गीजर की घाटी कहां पर है? - रूस

31. हंसाने वाली गैस का रासायनिक सूत्र क्या है? - N₂O (नाइट्रस ऑक्साइड) 

32. विटामिन A की कमी से कौन सा रोग होता है? - रतौंधी

33. नागालैंड और मणिपुर किस देश के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है? - म्यांमार

34. लोकमान्य तिलक के नाम से किसे जाना जाता है? - बाल गंगाधर तिलक

35. चतुर्भुज मंदिर जहां पर शून्य की खोज हुई थी कहां स्थित है? - ग्वालियर के किले में

36. पशुपतिनाथ मंदिर कहां स्थित है? - काठमांडू (नेपाल) 

37. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है? - 8.3 मिनट

38. मध्य प्रदेश में जल महोत्सव कहां मनाया जाता है? - हनुवंतिया

39. पेड़ के पत्तों की सरसराहट कितने डेसीबल होती है? - 20 डेसीबल

40. मध्य प्रदेश में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है? - 3 बार

41. टर्नर सिंड्रोम किसमे होता है? - महिलाओं में

42. पांडव मध्य प्रदेश में कहां आए थे? - पचमढ़ी

43. सोन नदी किस राज्य में जाकर गंगा में मिलती है? - बिहार में पटना के पास

44. बुरहानपुर की जामा मस्जिद की दीवारों पर कौन सी दो भाषा के शिलालेख है? - अरबी और संस्कृत

45. एक नैनो सेकंड एक सेकंड का कौन सा हिस्सा होता है? - एक अरबवां हिस्सा

46. चंद्रशेखर आजाद का जन्म कब हुआ था? - 23 जुलाई 1906

47. साइमन कमीशन भारत कब आया था? - 1928

48. सेंक्रेजी उत्सव कौन से राज्य में मनाया जाता है? - नागालैंड

49. मिजोरम की सीमा किन दो देशों से लगती है? - म्यांमार और बांग्लादेश

50. चक हाओ काले चावल के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है? - मणिपुर

General knowledge questions|gk and science questions

51. वर्तमान में भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष कौन है? - आर. दिनेश

52. सतपुड़ा की रानी किसे कहा जाता है? - पंचमढ़ी

53. क्लोरीन का परमाणु क्रमांक कितना होता है? - 17

54. अम्लों का राजा किसे कहते हैं? - सल्फ्यूरिक अम्ल

[* सल्फ्यूरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र H2SO4 क्या है| 

55. रजत जलप्रपात कहां स्थित है? - पंचमढ़ी 

56. खर्ची पूजा का आयोजन किस राज्य में होता है? - त्रिपुरा

57. यूराल पर्वत एशिया को किस महाद्वीप से अलग करता है? - यूरोप

58. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मेले कहां लगते हैं? - उज्जैन

59. राजस्थान में हर साल कौन सा प्रवासी पक्षी आता है? - कुरंजा

60. निम्न में से कौन सा जिला उज्जैन संभाग में नहीं आता है? - खरगोन

61. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का मुख्यालय कहां स्थित है? - जिनेवा, स्विट्जरलैंड

62. सबसे बड़ा व सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है? - एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा है|

63. मई 2023 में अमेरिका ने किस देश के साथ रक्षा समझौता किया? - पापुआ न्यू गिनी

64. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) का मुख्यालय कहां स्थित है? - जिनेवा, स्विट्जरलैंड

65. स्पेन की राजधानी क्या है? - मैड्रिड

66. सबसे अधिक वायु को प्रदूषित करने वाली गैस कौन सी है? - कार्बन मोनोऑक्साइड ( CO) 

67. आयोडीन की कमी से कौन सा रोग होता है? - घेंघा (Goiter) 

68. माजुली त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है? - असम

69. उज्जैन में कुंभ का मेला कितने वर्षों के अंतराल में लगता है? - 12 वर्ष

70. बहुती जलप्रपात कहां स्थित है? - रीवा

71. 'काला नमक' किस फसल की किस्म है? - चावल

72. विटामिन B3 का रासायनिक नाम क्या है? - नियासिन

73. भारत का पहला ई गवर्नेंस राज्य कौन सा बना? - केरल

74. बुरहानपुर किस नदी के किनारे स्थित है? - ताप्ती नदी

75. मलेरिया रोग किस मच्छर के काटने से होता है? - मादा एनोफ़िलीज़ मच्छर

Mp police gk and science|सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

76. भारत का पहला 'व्हाइट टाइगर सफारी' किस राज्य में खोला गया है? - मध्य प्रदेश

77. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल क्या है? - अमरकंटक

78. करेरा वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है? - शिवपुरी

79. ओटावा किस देश की राजधानी है? - कनाडा

80. बीज रहित पौधों को क्या कहते हैं? - ब्रायोफाइट्स

81. 21वीं महिला ग्रैंडमास्टर कौन बनी है? - दिव्या देशमुख

82. बैसाखी त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है? - पंजाब

83. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है? - 236 प्रति वर्ग किलोमीटर

84. आलू उत्पादन में कौन सा देश प्रथम है? - चीन

85. शारदा अधिनियम कब पारित किया गया था? - 1929

86. उज्जैन का कुंभ मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है? - शिप्रा नदी

87. मुकुंदपुर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? - सतना

88. 'माई की बगिया' कहां स्थित है? - अमरकंटक

89. निम्नलिखित में से किस जिले का लिंगानुपात 900 से कम है? - सागर

90. मध्य प्रदेश में सबसे अधिक आबादी वाला जिला कौन सा है? - इंदौर

91. चित्रकूट किस नदी के तट पर स्थित है? - मंदाकिनी

92. मध्य प्रदेश का कौन सा जिला 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है? - उज्जैन और खंडवा

[Extra:- उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग है | ]

93. 'पृथ्वी दिवस' कब मनाया जाता है? - 22 अप्रैल

94. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किस देश में किया जाएगा? - भारत

95. हरेला पर्व किस राज्य में मनाया जाता है? - उत्तराखंड

96. हिन्दू विवाह अधिनियम कब पारित हुआ? - 1955

97. मध्य प्रदेश राज्य योजना बोर्ड की स्थापना कब हुई? - 24 अक्टूबर 1972

98. पीतल किसका मिश्रण है? - तांबा और जस्ता

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2...

Popular post