Mp police 13 august all shift question answer| मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में 13 अगस्त को तीनों शिफ्ट पूछे गए प्रश्न उत्तर
आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश पुलिस (mp police) परीक्षा में 13 august को तीनों शिफ्ट में पूछे गए सामान्य ज्ञान(general knowledge) और विज्ञान(science) के प्रश्नों को को पढ़ने वाले हैं|
यह सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो तो comment करें|
![]() |
Mp Police exam questions |
Mp police exam questions 2023|mp police gk questions
1. किस मुगल बादशाह को रंगीला बादशाह कहा जाता है? - मोहम्मद शाह
2. प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है? - खगोलीय दूरी का
3. एंपियर किसका मात्रक है? - विद्युत धारा का
4. सोनल मानसिंह किस शास्त्रीय नृत्य से जुड़ी हुई है? - भरतनाट्यम और ओडिसी
5. भारत के 24 वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है? - सुशील चंद्रा
[Extra:-*भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे|
* वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार है| ]
6. बिरजू महाराज किस नृत्य से संबंधित है? - कथक
7. भारत की रियासतों के एकीकरण में किसने निर्णायक भूमिका निभाई? - सरदार वल्लभभाई पटेल
8. वाहनों में किस गैस का उपयोग किया जाता है? - CNG(संपीडित प्राकृतिक गैस)
9. गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी? - कुतुबुद्दीन ऐबक
10. भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है? - गुजरात
11. डांडिया कहां का लोकप्रिय नृत्य है? - गुजरात
12. किस नदी का उद्गम स्थल राकस ताल झील है? - सतलुज नदी
13. लूनी नदी कहां पर समाप्त होती है? - गुजरात में कच्छ के रन में
14. मोहिनीअट्टम नृत्य में किस रंग की साड़ी का उपयोग किया जाता है? - सफेद
15. भोजन का पाचन कौन सा परिवर्तन है? - रासायनिक परिवर्तन
16. वर्तमान में राज्यसभा के विपक्ष नेता कौन है? - मल्लिकार्जुन खड़गे
17. मुगल साम्राज्य में 'लंपट बादशाह' किसे कहा जाता है? - जहांदार शाह
18. निम्न में से कौन-सा थैलोफाइटा का उदाहरण है? - शैवाल और कवक
19. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल क्या है? - महाराष्ट्र के महाबलेश्वर
20. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(IPPB) की स्थापना कब हुई? - 1 सितंबर 2018
21. नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण किसने करवाया था? - कुमारगुप्त प्रथम
22. जूल किसका मात्रक है? - कार्य का
[Extra:- प्रतिरोध का एस आई मात्रक ओम है| ]
23. कालबेलिया और कठपुतली कहां का लोक नृत्य है? - राजस्थान
24. शोवना नारायण का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से है? - कथक
25. भूकंप का मापन करने वाली स्केल कौन सी है? - रिक्टर स्केल
[Extra:-रिक्टर पैमाने की खोज चार्ल्स एफ रिक्टर ने की थी|]
26. पानी का उबालना कौन सा परिवर्तन है? - भौतिक परिवर्तन
27. असम का नृत्य कौन सा है? - बिहू नृत्य, बागुरुम्बा, भोर नृत्य, ओजापली नृत्य [note- यह सभी असम के नृत्य हैं| option क्या था clear नहीं है|]
28. जजिया कर सबसे पहले किसने लगाया? - मोहम्मद बिन कासिम
29. नरम मुद्रा किसे कहते हैं? - नरम मुद्रा वह है जिसका मूल्य उतार चढ़ाव अपेक्षाकृत अन्य करेंसियों की तुलना में कम होता है|
30. पराक्रम दिवस किसके लिए मनाया जाता है? - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
31. बिलीव(Believe) पुस्तक किस खिलाड़ी से संबंधित है? - सुरेश रैना
32. गंगा एक्शन प्लान किसने शुरू किया था? - राजीव गांधी
33. कावेरी नदी का उद्गम स्थल किस राज्य से है? - कर्नाटक
34. ‘द लिटिल बुक ऑफ एनकरेज़मेंट’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? - दलाई लामा
35. गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम किसने दिया? - न्यूटन
36. भरतनाट्यम नृत्य किस राज्य से संबंधित है? - तमिलनाडु
37. बक्सर का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था? -1764
38. बैंक ऑफ हिंदुस्तान की स्थापना कब हुई? -1770
39. गिद्दा नृत्य किस राज्य से संबंधित है? - पंजाब
40. कौन सा नृत्य असम से संबंधित नहीं है? - भांगड़ा
41. चेराव लोक नृत्य किस राज्य से संबंधित है? - मिजोरम
42. हवाला क्या है? - धन हस्तांतरण की एक अवैध और अनौपचारिक प्रणाली
इसके बारे में भी पढ़े:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें