Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

सोमवार, 31 जुलाई 2023

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-6

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-6

आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

Science one linear questions in hindi|science gk question answer part-6
Science in hindi

Science questions in hindi|विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई कौन-सी है? – प्रकाश वर्ष 

2. शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगता हैं? – लगभग 29.5 वर्ष 

3. एक खगोलीय दूरी क्या होती है? – पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी 

4. अम्ल और क्षार आपस में क्रिया करके क्या बनाते हैं? - लवण और जल

5. बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है? - सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

6. इन्सुलिन  की खोज किसने की थी ?- फ्रेडरिक बैंटिंग ने

7. वनस्पति तेलों को घी में परिवर्तित किया जाता है - हाइड्रोजनीकरण द्वारा

8. तेज गति से आता हुआ वाहन हार्न बजाता है, तो उसका पिच - अधिक सुनाई देता है

9. संगमरमर किसका कायांतरित रूप है? - चूना पत्थर

10. दो समानान्तर दर्पणों के बीच कितने प्रतिबिम्ब बनते हैं?- अनन्त

11. विद्युत वाहक बल(emf) का मात्रक क्या है? - वोल्ट

12. सौर ऊर्जा का स्त्रोत कौन सी अभिक्रिया है? - नाभिकीय संलयन

13. एड्स के निदान के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा परीक्षण किया जाता है? - एलिसा

14. मछली के हृदय में कितने कक्ष होते हैं? - 2

15. पृथ्वी की आयु का आकलन किया जाता है- यूरेनियम डेटिंग से

Science in hindi|science questions

16. यदि किसी चलती हुई वस्तु का वेग दोगुना कर दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा -  चार गुनी हो जाएगी|

17. बायोगैस में मुख्यतः कौन सी गैस होती है -  मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड 

18. घेंघा रोग किस ग्रंथि के बढ़ने के कारण होता है? - अवटु (Thyroid) 

19. निम्न में से 'मूर्खों का सोना' किसे कहा जाता है? - माक्षिक या पाइराइट

20. कलाई की हड्डियों को किस नाम से जाना जाता है? - कार्पल्स

21. किस तकनीक से समुद्र के पानी से नमक प्राप्त किया जाता है? - वाष्पीकरण

22. पीतल _____ का मिश्रधातु है| - Cu और Zn(तांबा और जस्ता) 

23. प्रतिरोध का एस आई मात्रक क्या है? - ओम

24. चालक की लंबाई बढ़ाने पर प्रतिरोध का मान- बढ़ जाएगा

25. चालक का क्षेत्रफल बढ़ाने पर प्रतिरोध का मान- घट जाएगा

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट

Pre-Nursing selection test(PNST) 2019 science questions|प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आज की इस पोस्ट में हम Pre-Nursing selection test(PNST) 2...

Popular post